भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस में लगी आग , मचा हड़कंप , ट्रेन से निकलकर भागे यात्री , देखें वीडियो
Vikram Jain | Jul 11, 2024, 22:30 IST
MP Bhopal Jodhpur Express Train fire Accident
भोपाल से जोधपुर जा रही एक्सप्रेस के एसी कोच में आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। सुरक्षाकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया।
BHOPAL. भोपाल में बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस में आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने ट्रेन को तुरंत रुकवाया और आग पर काबू पाया।आग ट्रेन के एसी कोच में लगी। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। गनीमत रही कि आग लगने की घटना में किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के एसी कोच के नीचे बैटरी में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी। आग की लपटें उठते ही ट्रेन को तत्काल रोक दिया समय रहते सुरक्षा कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। ट्रेन को करीब एक घंटे रोकना पड़ा। घटना भोपाल और विदिशा के बीच में गुरुवार की शाम 6 बजे हुई।
ये खबर भी पढ़ें.. इंदौर में थाना प्रभारी के केबिन में घुसकर युवक ने पी सिगरेट , खुद को बताया DSP, बोला- TI कहां है… देखें Video
बताया जा रहा है कि जोधपुर एक्सप्रेस के विदिशा रेलवे स्टेशन पहुंचने के पहले ट्रेन के नीचे से तेज धुंआ निकला और आग लग गई। आग लगने की खबर लगते ही यात्रियों में अफरा तफरा मच गई। जिसके बाद ट्रेन को रोका गया। जिसके बाद दहशत में आए यात्री ट्रेन छोड़कर भाग खड़े हुए। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ- जीआरपी और रेलवे स्टेशन के कर्मचारी तुरंत ट्रेन के पास पहुंचे। और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग को काबू पाया गया। इसके बाद ट्रेन को प्लेटफार्म पर ले जाया गया। जहां बोगी की सही से जांच की गई और 7 बजे के बाद ट्रेन को बीना की ओर रवाना किया गया।
आपको बता दें, भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन होते हुए छत्तीसगढ़ जाने वाली गाड़ी संख्या 12854 अमरकंटक एक्सप्रेस में बुधवार को आग लग गई थी। कमलापति स्टेशन के बाद अमरकंटक के एसी कोच के पहिए जाम हो गए थे। घसीटते हुए चलने से बी-2, बी-3 और बी-4 कोच के पहियों के पास नीचे वायरिंग में आग लग गई थी। मंडीदीप स्टेशन पहुंचने पर गार्ड सौरभ चौहान और यात्रियों ने ट्रेन के नीचे से धुआं निकलता देखा। यात्रियों ने शोर मचाया, जिसके बाद प्रेशर ड्रॉप कर ट्रेन को रोका गया। इसके बाद अग्निशामक यंत्र से आग बुझाई गई थी। इस दौरान करीब एक घंटे तक ट्रेन रुकी रही थी। अब जोधपुर भोपाल एक्सप्रेस में आग की घटना सामने आई है।
बैटरी में शॉर्ट सर्किट होने से लगी आग
ये खबर भी पढ़ें.. इंदौर में थाना प्रभारी के केबिन में घुसकर युवक ने पी सिगरेट , खुद को बताया DSP, बोला- TI कहां है… देखें Video
दहशत में आए यात्री, मचा हड़कंप
भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के कोच में विदिशा के पास लगी आग, खबर मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी एवं रेलवे कर्मचारी पहुंचे। जान माल का नुकसान नहीं।#bhopal #Jodhpur #vidisha #train #fire #viralvideo #latestnews #TheSootr | @WesternRly @Central_Railway @RailMinIndia @AshwiniVaishnaw pic.twitter.com/0cCL43A8oI
— TheSootr (@TheSootr) July 11, 2024
बुधवार को अमरकंटक एक्सप्रेस में लगी थी आग
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel