जाते-जाते बदला मानसून का मूड, इंदौर समेत 25 जिलों में बारिश का अलर्ट

Vikram Jain | Oct 16, 2024, 01:59 IST
Share
MP Bhopal Meteorological Department rain 25 districts alert
MP Bhopal Meteorological Department rain 25 districts alert

मध्य प्रदेश में जाते-जाते भी मानसून बरस रहा है। मंगलवार को कई जिलों में बारिश हुई। मौसम प्रणालियों के असर से हवाओं के साथ नमी आ रही है। मौसम विभाग ने बुधवार को भी कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश में पूरी तरह मानसून की विदाई से पहले बारिश का दौर जारी है। मंगलवार को खंडवा, उज्जैन, बैतूल समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। बुधवार को भी कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने भोपाल, जबलपुर और इंदौर समेत 25 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मंगलवार को कई जिलों में बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत जिलों में वर्षा हो सकती है। अरब सागर में बनी मौसम प्रणालियों के असर के कारण हवाओं के साथ नमी आने से में बादल बने हुए हैं, जिसके कारण प्रदेश में बारिश हो रही है। अरब सागर में बना गहरा कम दबाव का क्षेत्र बुधवार को अवदाब के क्षेत्र में बदल सकता है। गुरुवार से वर्षा में कमी आने की संभावना है। मंगलवार को विभिन्न जिलों में वर्षा हुई, जबकि दक्षिण-पश्चिम मानसून प्रदेश से लौट चुका है। हवाओं का रुख बदलने से गुरुवार से वर्षा की गतिविधियों में कमी आ सकती है।

नए सिस्टम सक्रिय होने से हो रही बारिश

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में दो नए सिस्टम सक्रिय हो गए हैं, जिसके कारण बीते कुछ दिनों हल्की बारिश देखने को मिली है। अगले तीन दिनों में बालाघाट, सिवनी और डिंडौरी समेत आसपास के क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है। इसके बाद 20 अक्टूबर से ठंड शुरू होगी। एक हफ्ते बाद ठंड रफ्तार पकड़ेगी। मॉनसून की विदाई के साथ तापमान में गिरावट दर्ज होगी।

20 अक्टूबर से बढ़ेगा ठंड का असर

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि भोपाल समेत कई जिलों में सुबह में कोहरा छाने लगा है। रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मध्य प्रदेश में 20 अक्टूबर से ठंड का असर बढ़ने लगेगा। अक्टूबर के आखिर सप्ताह में दीपावली के आसपास तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी। ठंड ग्वालियर-चंबल संभाग से दस्तक देगी। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद अगले 5-6 दिनों में हल्की ठंड शुरू हो जाएगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • MP weather news
  • मौसम न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • मानसून
  • बारिश का अलर्ट
  • एमपी मौसम विभाग
  • MP weather news update
  • MP Weather News Today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज