नेता प्रतिपक्ष ने एक्स पर लिखा मोहन सरकार की बखिया उधेड़ते हुए शिवराज सिंह चौहान!, BJP ने दिया यह जवाब
Vikram Jain | Oct 05, 2024, 24:49 IST
MP Bhopal opposition leader Umang Singhar x post Politics
मध्य प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के एक्स पर वीडियो पोस्ट कर लिखा कि मोहन सरकार की बखिया उधेड़ते हुए शिवराज चौहान जी!.. इसको लेकर बीजेपी ने पलटवार कर इसे कांग्रेस की डर्टी पॉलिटिक्स बताया है।
BHOPAL. मध्य प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के एक्स पर पोस्ट वीडियो पर सियासी घमासान मच गया है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रदेश के पूर्व सीएम और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसे उन्होंने मोहन सरकार के संदर्भ में बताया है। मामले में बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी ने इस वीडियो को झारखंड के संबंध में होना बताया है। साथ ही इसे कांग्रेस की डर्टी पॉलिटिक्स बताया।
दरअसल, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एक्स पर लिखा कि मोहन सरकार की बखिया उधेड़ते हुए शिवराज सिंह चौहान जी! आपने तो अपनी ही सरकार के काले कारनामों के धागे खोल दिए! आपने जो कहा वो सब बातें केंद्र की मोदी सरकार और मध्य प्रदेश की मोहन सरकार की हैं। पेपर लीक कांड किससे छुपा है! NEET, NET, व्यापमं और पटवारी के पेपर लीक कांड में दलालों ने सांठ-गांठ के साथ खूब पैसा कमाया ! @ChouhanShivraj जी आपने तो गाना भी गा दिया ‘पैसे से क्या क्या तुम यहां खरीदोगे!’ जो खामियां आपने बखानी है, वो #मोदी सरकार और #MP की #मोहन सरकार में गले-गले तक भरी है!
मामले में बीजेपी ने पलटवार करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। बीजेपी प्रवक्ता आशीष अग्रवाल ने एक्स पर लिखा कि इंडी गठबंधन वाली झारखंड सरकार के काले कारमानों को छिपाने और मध्य प्रदेश सरकार को बदनाम करने की कोशिश में उमंग सिंघार ने ‘डर्टी’ और ‘फेक’ पॉलिटिक्स का फिर परिचय दिया है। पोस्ट किया गया वीडियो झारखंड के काले कारमानों की कलई खोलने का है, जिस पर कांग्रेसी नेता बिलबिलाते हुए झूठ फैला रहे हैं।
आशीष अग्रवाल ने आगे लिखा कि उमंग सिंघार जी, कम से कम अपने पद की गरिमा तो रख लेते…आपको भूलना नहीं चाहिए कि इस प्रकार के भ्रामक, झूठे और एडिटेड वीडियो चलाने के लिए आप पर कानून के तहत कार्रवाई की जा सकती है। सही और पूरा वीडियो संलग्न है।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार क्या कहा...
मोहन सरकार की बखिया उधेड़ते हुए शिवराज सिंह चौहान जी!
आपने तो अपनी ही सरकार के काले कारनामों के धागे खोल दिये! आपने जो कहा वो सब बातें केंद्र की #मोदी_सरकार और मध्यप्रदेश की मोहन सरकार की हैं।
पेपर लीक कांड किससे छुपा है! #NEET, #NET, व्यापम और पटवारी के पेपर लीक कांड में… pic.twitter.com/kAR3aSBOc2
— Umang Singhar (@UmangSinghar) October 4, 2024
बीजेपी का कांग्रेस पर पलटवार
आशीष अग्रवाल ने आगे लिखा कि उमंग सिंघार जी, कम से कम अपने पद की गरिमा तो रख लेते…आपको भूलना नहीं चाहिए कि इस प्रकार के भ्रामक, झूठे और एडिटेड वीडियो चलाने के लिए आप पर कानून के तहत कार्रवाई की जा सकती है। सही और पूरा वीडियो संलग्न है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman