Railway news : 3 सितंबर तक मऊ तक जाएगी गोदान एक्सप्रेस, जानें रेलवे ने क्यों लिया फैसला
Vikram Jain | Jul 19, 2024, 20:49 IST
MP Bhopal Railway news Godan Express will reach Mau
रेलवे प्रशासन ने एलटीटी-गोरखपुर-एलटीटी गोदान एक्सप्रेस को सितंबर तक मऊ तक चलाने का फैसला किया। साथ ही मऊ से गोरखपुर के बीच निरस्त किया है। साथ ही गदवाल स्टेशन पर जयपुर-मैसूर एक्सप्रेस का स्टापेज अवधि को बढ़ाया गया है।
BHOPAL. ट्रेनों के कैंसिल होने और रूट में बदलाव होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब रेलवे ने पश्चिम मध्य रेल मंडल से गुजरने वाली एलटीटी-गोरखपुर-एलटीटी गोदान एक्सप्रेस को मऊ तक चलाने का फैसला किया है। साथ ही मऊ से गोरखपुर के बीच आंशिक निरस्त करने का फैसला लिया है।
दरअसल, रेल उत्तर पूर्व रेलवे के गोरखपुर स्टेशन पर अधोसरंचना कार्य के तहत इंजीनियरिंग ब्लॉक किया जाना है। जिसके कारण पश्चिम मध्य रेल से गुजरने वाली गोदान एक्सप्रेस को मऊ तक चलाया जाएगा। साथ ही गोदान एक्सप्रेस मऊ से गोरखपुर के बीच आंशिक निरस्त रहेगी। गोदान एक्सप्रेस पमरे के इटारसी, जबलपुर और सतना स्टेशनों से होकर जाएगी।
इधर, रेलवे ने जयपुर-मैसूर एक्सप्रेस का तेलंगाना राज्य के गदवाल स्टेशन पर स्टापेज की अवधि बढ़ा दी है। गदवाल स्टेशन पर इस ट्रेन के ठहराव की अवधि 26 जुलाई से आगामी आदेश तक बढ़ाई गई है।
दरअसल, यात्रियों की सुविधा के लिए भोपाल मंडल से होकर गुजरने गाड़ी संख्या 12976 जयपुर- मैसूर एक्सप्रेस का तेलंगाना के गदवाल स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर एक दिशा में 6 महीने के लिए फरवरी 2024 से ठहराव किया था। अब रेलवे ने जयपुर- मैसूर एक्सप्रेस का गदवाल स्टेशन पर 26 जुलाई से आगामी आदेश तक ठहराव बढ़ाने का फैसला किया है।
रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके ही यात्रा प्रारंभ करें।
ये खबर भी पढ़ें... Microsoft का सर्वर डाउन होने से भोपाल सहित कई एयरपोर्ट पर सेवाएं ठप , रायपुर में 6 फ्लाइट्स कैंसिल , पैसेंजर्स परेशान
इस कारण लिया गया फैसला
- गाड़ी संख्या 11055 एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस 19.07.2024 से 01.09.2024 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर मऊ स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। मऊ-गोरखपुर के बीच आंशिक निरस्त रहेगी।
- गाड़ी संख्या 11056 गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस 19.07.2024 से 03.09.2024 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन गोरखपुर की बजाय मऊ स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी। गोरखपुर- मऊ के बीच आंशिक निरस्त रहेगी।
गदवाल स्टेशन पर बढ़ाया जयपुर-मैसूर एक्सप्रेस का स्टापेज
दरअसल, यात्रियों की सुविधा के लिए भोपाल मंडल से होकर गुजरने गाड़ी संख्या 12976 जयपुर- मैसूर एक्सप्रेस का तेलंगाना के गदवाल स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर एक दिशा में 6 महीने के लिए फरवरी 2024 से ठहराव किया था। अब रेलवे ने जयपुर- मैसूर एक्सप्रेस का गदवाल स्टेशन पर 26 जुलाई से आगामी आदेश तक ठहराव बढ़ाने का फैसला किया है।
- गाड़ी संख्या 12976 जयपुर-मैसूर एक्सप्रेस जयपुर से सोमवार और बुधवार की शाम 19:35 बजे प्रस्थान कर भोपाल मंडल से होते हुए गदवाल स्टेशन पर तीसरे दिन रात 02:59 बजे आगमन कर सुबह 3 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी।
रेलवे ने यात्रियों से किया अनुरोध
ये खबर भी पढ़ें... Microsoft का सर्वर डाउन होने से भोपाल सहित कई एयरपोर्ट पर सेवाएं ठप , रायपुर में 6 फ्लाइट्स कैंसिल , पैसेंजर्स परेशान
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari