Railway News : रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट, टाइम में भी बदलाव, यात्रा से पहले यहां चेक करें लिस्ट

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। पश्चिम मध्य रेल ने खंडवा स्टेशन पर कार्यों के चलते कई यात्री ट्रेनों का रूट डायवर्ट करने का निर्णय लिया है। साथ ही कई गाड़ियों के समय में बदलाव किया है।

Advertisment
author-image
Vikram Jain
New Update
MP Bhopal Railway News Routes many trains diverted
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

BHOPAL. रेलवे का सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। इस मानसून में अगर आप कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं, तो सबसे पहले अपनी ट्रेन की स्थिति चेक कर लें। क्योंकि आपकी ट्रेन कैंसिल भी हो सकती है। रेलवे ने खंडवा स्टेशन पर प्री-एनआई/ एनआई कार्य के चलते कई गाड़ियों के रूट को डायवर्ट किया है।

इस कारण ट्रेनों के मार्ग में किया परिवर्तन

दरअसल, मध्य रेल के भुसावल मंडल के भुसावल-खंडवा खंड के बीच गेज परिवर्तन और खंडवा यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के चलते कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है। साथ ही मार्ग परिवर्तित कुछ ट्रेनों का संत हिरदराम नगर स्टेशन पर अस्थाई हाल्ट दिया गया है।

इन ट्रेनों के रूट में किया परिवर्तन 

1. गाड़ी संख्या 11057 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-अमृतसर एक्सप्रेस 14.07.2024 से 21.07.2024 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया वसई रोड-सूरत-वडोदरा-रतलाम-नागदा-संत हिरदाराम नगर-निशातपुरा होते हुए गंतव्य को जाएगी।

2.  गाड़ी संख्या 11058 अमृतसर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस 14.07.2024 से 21.07.2024 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया निशातपुरा-संत हिरदाराम नगर- नागदा- रतलाम- वडोदरा-सूरत- वसई रोड होते हुए गंतव्य को जाएगी।

3.  गाड़ी संख्या 19435 अहमदाबाद-आसनसोल एक्सप्रेस 18.07.2024 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया छायापुरी-रतलाम-नागदा-संत हिरदराम नगर-निशातपुरा होते हुए गंतव्य को जाएगी।

4. गाड़ी संख्या 19436 आसनसोल-अहमदाबाद एक्सप्रेस 20.07.2024 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया निशातपुरा-संत हिरदाराम नगर-नागदा-रतलाम-छायापुरी होते हुए गंतव्य को जाएगी।

5. गाड़ी संख्या 19483 अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस 15.07.2024 से 22.07.2024 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया छायापुरी-रतलाम-नागदा-संत हिरदराम नगर-निशातपुरा होते हुए गंतव्य को जाएगी।

6. गाड़ी संख्या 19484 बरौनी-अहमदाबाद एक्सप्रेस 14.07.2024 से 19.07.2024 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया निशातपुरा-संत हिरदाराम नगर-नागदा-रतलाम-छायापुरी होते हुए गंतव्य को जाएगी।

7. गाड़ी संख्या 15065 गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस 14.07.2024 से 21.07.2024 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया निशातपुरा-संतहिरदाराम नगर-नागदा-रतलाम-वडोदरा-सूरत-वसई रोड होते हुए गंतव्य को जाएगी।

8.  गाड़ी संख्या 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस 15.07.2024 से 22.07.2024 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया वसई रोड-सूरत-वडोदरा-रतलाम-नागदा-संत हिरदाराम नगर-निशातपुरा होते हुए गंतव्य को जाएगी।

9. गाड़ी संख्या 15067 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 17.07.2024 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया निशातपुरा-संत हिरदाराम नगर-नागदा-रतलाम-वडोदरा होते हुए गंतव्य को जाएगी।

10. गाड़ी संख्या 15068 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस दिनांक 19.07.2024 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया वडोदरा-रतलाम-नागदा-संत हिरदाराम नगर-निशातपुरा होते हुए गंतव्य को जाएगी।

उपरोक्त 10 रेलगाड़ियों को यात्रियों की सुविधा के लिए रानी कमलापति और भोपाल स्टेशन पर रुकने वाली यानि बोर्ड एवं डि-बोर्ड करने वाले यात्री मार्ग परिवर्तित रेलगाड़ियां संत हिरदराम नगर स्टेशन पर अस्थाई हाल्ट लेकर गन्तव्य को जाएंगी।

11.  गाड़ी संख्या 22947 सूरत-भागलपुर एक्सप्रेस 16.07.2024 और 20.07.2024 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया वडोदरा-रतलाम-नागदा-संत हिरदाराम नगर-भोपाल-इटारसी होते हुए गंतव्य को जाएगी।

 

12. गाड़ी संख्या 22948 भागलपुर-सूरत एक्सप्रेस 15.07.2024 और 18.07.2024 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया इटारसी-भोपाल-संत हिरदाराम नगर-रतलाम-वडोदरा होते हुए गंतव्य को जाएगी।

13. गाड़ी संख्या 12167 एलटीटी-बनारस एक्सप्रेस 14.07.2024 से 21.07.2024 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया वसई रोड-सूरत-वडोदरा-रतलाम-नागदा-संत हिरदाराम नगर-भोपाल-इटारसी होते हुए गंतव्य को जाएगी।

14.  गाड़ी संख्या 12168 बनारस-एलटीटी एक्सप्रेस 14.07.2024 से 21.07.2024 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया इटारसी-भोपाल-संतहिरदाराम नगर-नागदा-रतलाम-वडोदरा-सूरत-वसई रोड होते हुए गंतव्य को जाएगी।

15. गाड़ी संख्या 12753 नांदेड-निजामुद्दीन एक्सप्रेस 16.07.2024 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया पूर्णा- अकोला- भुसावल- बडनेरा-नरखेड़- इटारसी होते हुए गंतव्य को जाएगी।

16.  गाड़ी संख्या 12754 निजामुद्दीन-नांदेड एक्सप्रेस 17.07.2024 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया इटारसी- नरखेड़- बडनेरा-अकोला-पूर्णा होते हुए गंतव्य को जाएगी।

17.  गाड़ी संख्या 12485 नांदेड-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 22.07.2024 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया पूर्णा-अकोला-बडनेरा-नरखेड़-इटारसी होते हुए गंतव्य को जाएगी।

18.  गाड़ी संख्या 12715 नांदेड-अमृतसर एक्सप्रेस 22.07.2024 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया पूर्णा-अकोला-बडनेरा-नरखेड़-इटारसी होते हुए गंतव्य को जाएगी।

19. गाड़ी संख्या 12627 बैंगलोर-नई दिल्ली एक्सप्रेस 21.07.2024 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया भुसावल-बडनेरा-नरखेड़-इटारसी होते हुए गंतव्य को जाएगी।

20.   गाड़ी संख्या 20104 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 21.07.2024 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया इटारसी-नरखेड़-बडनेरा-भुसावल होते हुए गंतव्य को जाएगी।

21. गाड़ी संख्या 12782 निजामुद्दीन-मैसूर एक्सप्रेस 22.07.2024 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया इटारसी-नरखेड़-बडनेरा-भुसावल होते हुए गंतव्य को जाएगी।

22.  गाड़ी संख्या 12361 आसनसोल-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस 21.07.2024 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया इटारसी-नरखेड़-बडनेरा-भुसावल होते हुए गंतव्य को जाएगी।

23. गाड़ी संख्या 12618 निजामुद्दीन-एर्नाकुलम एक्सप्रेस 22.07.2024 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया इटारसी-नरखेड़-बडनेरा-भुसावल होते हुए गंतव्य को जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें...भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस में लगी आग , मचा हड़कंप , ट्रेन से निकलकर भागे यात्री , देखें वीडियो

कई गाड़ियों के समय में आंशिक बदलाव

कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट करने से साथ ही रेलवे ने कई गाड़ियों के समय में आंशिक बदलाव किया है। पश्चिम मध्य रेल से चलने होने वाली संपर्क क्रांति, श्रीधाम, दयोदय और हमसफर की समय-सारिणी में थोड़ा बदलाव किया है।

1.  गाड़ी संख्या 12121 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन एमपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 11 अगस्त 2024 से जबलपुर स्टेशन पर पहले रवाना होने का समय 19:30 बजे की जगह अब 19:20 बजे रवाना होगी, कटनी मुड़वारा पहले पहुंचने का 20:35 बजे की जगह अब पहुंचने का समय 20:25 बजे, दमोह पहले पहुंचने का समय 22:05 बजे की जगह अब पहुंचने का समय 21:55 बजे, सागर पहले पहुंचने का समय 23:10 बजे की जगह अब पहुंचने का समय 23:00 बजे रहेगा।

2. गाड़ी संख्या 12181 जबलपुर-अजमेर दयोदय एक्सप्रेस 11 अगस्त 2024 से जबलपुर स्टेशन पर पहले प्रस्थान समय 20:50 बजे की जगह अब 20:35 बजे रवाना होकर सिहोरा रोड 21:18 बजे की जगह अब 21:03 बजे पहुंचेगी। कटनी मुड़वारा 22:10 बजे की जगह अब 21:50 बजे, दमोह 23:30 बजे की जगह अब 23:15 बजे पहुंचेगी। अगले दिन सागर पहले पहुंचने का समय मध्य रात्रि 00:30 बजे की जगह अब मध्य रात्रि  00:15 बजे और मालखेड़ी स्टेशन पर पहले पहुंचने का समय 1:28 बजे की जगह अब 01:18 बजे पहुंचेगी।

3. गाड़ी संख्या 12192 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन श्रीधाम एक्सप्रेस 11 अगस्त 2024 से जबलपुर स्टेशन पर पहले रवाना होने का समय 17:45 बजे की जगह अब 17:30 बजे रवाना होकर मदनमहल पहले पहुंचने का समय 17:53 बजे की जगह अब 17:38 बजे पहुंचेगी। श्रीधाम 18:23 बजे की जगह अब 18:08 बजे पहुंचेगी। नरसिंहपुर 18:53 बजे की जगह अब 18:38 बजे पहुंचेगी, करेली 19:08 बजे की जगह 18:53 बजे पहुंचेगी। गाडरवारा पहले पहुंचने का समय 19:28 बजे की जगह अब पहुंचने का समय 19:13 बजे किया गया है। पिपरिया 20:06 बजे की जगह अब 19:53 बजे पहुंचेगी। सोहागपुर 20:20 बजे की जगह अब 20:08 बजे पहुंचेगी।

4. गाड़ी संख्या 20827 जबलपुर-संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस 15 अगस्त 2024 से जबलपुर स्टेशन पर पहले रवाना होने का समय 20:35 बजे की जगह अब 20:20 बजे रवाना होकर कटनी साऊथ पहले पहुंचने का समय 21:35 बजे की जगह अब पहुंचने का समय 21:20 बजे रहेगा।

5. गाड़ी संख्या 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस 11 अगस्त 2024 से बरौनी स्टेशन से रवाना होकर कटनी पहले पहुंचने का समय 06:35 बजे की जगह अब पहुंचने का समय 06:15 बजे रहेगा।

ट्रेन की सही स्थिति पता कर ही करें यात्रा

खंडवा में रेल ट्रैक के कार्य के चलते बड़ी संख्या में ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। साथ ही रेलवे ने कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके ही यात्रा प्रारंभ करें।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

railway news ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन भोपाल रेलवे न्यूज कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट रेलवे समय सारणी में बदलाव Bhopal Railway News