MP में भगवान राम और कृष्ण को पढ़ाए जाने पर सियासत , दिग्विजय सिंह बोले- जीसस और मोहम्मद पर शिक्षा क्यों नहीं?

Vikram Jain | Jun 22, 2024, 16:52 IST
MP Bhopal Ram Krishna education politics former CM Digvijay Singh
मध्‍य प्रदेश के स्कूल-कॉलेजों में राम और कृष्ण को पढ़ाए जाने पर राजनीति तेज हो गई है। राम और कृष्ण को पाठ्यक्रम में शामिल करने को लेकर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा की जीसस और मोहम्मद साहब के विचारों को भी पढ़ना चाहिए।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के स्कूलों-कॉलेजों में अब भगवान श्री राम और श्री कृष्ण पढ़ाए जाएंगे, अंतरराष्ट्रीय विश्व योग दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि हम भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण से संबंधित तथ्य स्कूल और उच्च शिक्षा के पाठ्यक्रम में लेने जा रहे हैं। सीएम मोहन की इस घोषणा के बाद पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के स्कूलों में राम और कृष्ण के साथ जीसस और मोहम्मद साहब के बारे में भी पढ़ाया जाना चाहिए। दिग्विजय सिंह के बयान के बयान के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है।



दिग्विजय सिंह ने कही ये बात


राम-कृष्ण को सिलेबस में शामिल करने को लेकर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि श्रीराम और श्रीकृष्ण कृष्ण हमारे आदर्श हैं, उन्हें पढ़ाया जाना चाहिए। लेकिन, सवाल यह भी है कि क्या गुरु नानक को नहीं पढ़ाना चाहिए, क्या जीजस को नहीं पढ़ाना चाहिए, क्या मोहम्मद साहब के बारे में नहीं पढ़ाना चाहिए।



ये खबर भी पढ़ें... मध्य प्रदेश के उमरिया में बॉयफ्रेंड ने कर दी गर्लफ्रेंड की हत्या, खुद ने पीया एसिड, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान



आप अब तक उनको ही पढ़ते रहे हैं...


दिग्विजय के इस बयान पर पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने पलटवार करते हुए कहा कि सबको पढ़ना चाहिए, यह अच्छी बात है। लेकिन आप अभी तक उनको ही पढ़ते रहे हैं। गुप्ता ने आगे कहा कि अगर वो मदरसा में जाकर कहें कि राम और कृष्ण का पाठ पढ़ाइये तो लगेगा कि आप हिंदू हैं।



ये खबर भी पढ़ें... आरएसएस की खिलाफत करने वाले दिग्विजय सिंह ने की संघ की तारीफ , कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कही ये बड़ी बात



आपको समाज से माफी मांगना चाहिए


पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने कांग्रेस ने जिनको नहीं पढ़ाया हम उनको पढ़ा रहे हैं। आपको उस समय क्यों ध्यान नहीं आया कि राम और कृष्ण को भी पढ़ना चाहिए। आपत्ति इस बात को लेकर है कि तुष्टीकरण के तहत आप यह सब करते रहे हैं। आप जिनको पढ़ते रहे हम उनको हटा नहीं रहे हैं। लेकिन आपने जिनको नहीं पढ़ाया इस गलती के लिए आपको समाज से माफी मांगना चाहिए।



ये खबर भी पढ़ें... बीजेपी के विधायकों ने अपनी ही सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा



यह काम करें तब लगेगा आप हिंदू हैं....


इस बयान को लेकर बीजेपी विधायक भगवानदास सबनानी ने भी दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा। विधायक


सबनानी ने कहा कि दिग्विजय सिंह मदरसा में राम का पाठ पढ़ाने की बात कहें तो वह हिंदू हैं। दिग्विजय सिंह नए सिरे से विषय को छेड़ रहे हैं। कभी दिग्विजय सिंह मदरसा जाएं और वहां कहें कि राम जी का पाठ पढ़ाइए, कृष्ण जी का पाठ पढ़ाइए तो लगेगा कि वह भी हिंदू है। इस देश की पहचान भगवान राम भगवान कृष्ण से है।



ये खबर भी पढ़ें... Chhattisgarh : एसीबी की बड़ी कार्रवाई , एसडीएम सहित 4 लोग 50 हजार हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार , इसलिए मांगी थी घूस



पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, MP में पढ़ाए जाएंगे भगवान श्रीराम श्रीकृष्ण, राम कृष्ण पर दिग्विजय सिंह का बयान, सीएम मोहन यादव, भोपाल न्यूज



Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • सीएम मोहन यादव
  • पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह
  • MP में पढ़ाए जाएंगे भगवान श्रीराम श्रीकृष्ण
  • राम कृष्ण पर दिग्विजय सिंह का बयान