/sootr/media/media_files/KfdrMVoQ2oPFMqptQSxe.png)
BHOPAL. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हैरान करने वाली घटना सामने आई है।
भोपाल में एक महिला से उसके बेटे के दोस्त ने ही रेप कर डाला। पुलिस के पास मामला पहुंचा तो पुलिस भी हैरान रह गई। पीड़ित की शिकायत पर अवधपुरी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
जाने क्या है पूरा मामला
मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि 43 साल की महिला गृहणी है, उसके ससुर बीमार हैं और इसी सिलसिले में उसके पति और ससुर जांच के लिए दिल्ली गए हुए हैं। इन दिनों वह मां बेटे घर में अकेले हैं। और उसके पति प्राइवेट नौकरी करते हैं। महिला का 20 साल का बेटा जिसका दोस्त पास की कॉलोनी में ही रहता है। जिसकी उम्र 33 साल है। संजय जैन नाम के इस युवक और महिला के 20 साल बेटे के बीच में गहरी दोस्ती है। आरोपी रात में महिला के घर आया और उसके बेटे को बुलाने की बात कही। इसके बाद दोनों एक साथ घर से बाहर निकल गए।
देर रात घर में घुसकर वारदात को दिया अंजाम
रात करीब 2 बजे अकेले घर आया और उसने डोर बेल बजाई। महिला ने गेट खोला तो आरोपी अंदर घुस गया। जब महिला ने पूछा कि उसका बेटा कहां है तो आरोपी ने कहा कि शराब पीकर कहीं पड़ा होगा। उसके बाद आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात का अंजाम दे दिया और बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी है।
पुलिस कर रही मामले की जांच
देर रात को जब बेटा घर लौटा तो महिला ने घटना बताई। दूसरे दिन थाने में जाकर दुष्कर्म के मामले की एफआईआर दर्ज कराई। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच अवधपुरी पुलिस कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस पूरे मामले की गहन पड़ताल की जा रही है और आरोपी की खोजबीन जारी है।
thesootr links
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें