MP में अब तीसरी और छठवीं के बच्चों के लिए मॉक टेस्ट जरूरी

Vikram Jain | Nov 04, 2024, 23:21 IST
Share
MP Bhopal there will be a mock test for class 3rd and 6th students
MP Bhopal there will be a mock test for class 3rd and 6th students

मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में तीसरी और छठवीं क्लास का रिजल्ट सुधारने के लिए शिक्षा विभाग ने एक्शन प्लान तैयार किया है। अब इन दोनों क्लास के बच्चों का मॉक टेस्ट लिया जाएगा। इसको लेकर राज्य शिक्षा केंद्र ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब तीसरी और छठवीं क्लास के बच्चों का मॉक टेस्ट (mock test) लिया जाएगा। ताकि उनकी सीखने की क्षमता का आंकलन किया जा सके। साल भर में इस तरह के 3 मॉक टेस्ट होंगे। इस नई व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों के बच्चों पर पढ़ाई का बोझ कम करना है और स्टूडेंट्स को बेहतर तरीके से पढ़ाया जाना है। इससे एनएएस और वार्षिक परीक्षा के परिणाम भी सुधरेंगे। सरकारी स्कूलों में नई व्यवस्था को लेकर राज्य शिक्षा केंद्र ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

साल में 3 मॉक टेस्ट

दरअसल, स्कूल शिक्षा विभाग प्रदेश के स्कूलों में नई व्यवस्था को लागू करने की तैयारी में है। स्कूलों में तीसरी और छठवीं क्लास स्टूडेंट्स का मॉक टेस्ट लिया जाएगा। साल में ऐसे 3 टेस्ट लिए जाएंगे, जिससे बच्चों को परखा जाएगा। टेस्ट रिजल्ट के आधार पर उन विषयों की पहचान की जाएगी, जिनके प्रश्नों के उत्तर छात्र नहीं दें पाए हैं या उन्हें जवाब लिखने में परेशानी हुई है। इसके बाद शिक्षकों द्वारा छात्रों को उन विषयों में लगातार प्रैक्टिस कराई जाएगी।

मॉक टेस्ट को लेकर निर्देश जारी

अधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (National Achievement Survey) में बेहतर प्रदर्शन के लिए जरूरी है। साल 2021 में आई NAS रिपोर्ट में एमपी को देश भर में 5वां स्थान मिला था। इस तिमाही टेस्ट से वार्षिक परीक्षा का परिणाम भी सुधरने की उम्मीद जताई जा रही है। राज्य शिक्षा केंद्र ने मॉक टेस्ट को लेकर सभी जिला परियोजना समन्वय के लिए निर्देश जारी किए हैं।

OMR शीट पर होगा मॉक टेस्ट

मॉक टेस्ट के जरिए छात्रों और शिक्षक के प्रदर्शन की समीक्षा की जाए। इस टेस्ट की मदद से वार्षिक परीक्षा से पहले या एनएएस से पहले छात्र की हर कमी को दूर करने की कोशिश की जाएगी। टेस्ट के लिए सवाल राज्य शिक्षा केंद्र से भेजे जाएंगे, इसका जवाब OMR शीट पर देना होगा, ऐसी इसलिए क्योंकि सभी क्लास का रिजल्ट ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करना होगा। तीसरी क्लास के मॉक टेस्ट में टोटल 45 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसे हल करने के लिए डेढ़ घंटे का समय दिया जाएगा। छठवीं में 60 प्रश्न होंगे, इन्हें हल करने के लिए 2 घंटे का समय होगा।

भोपाल के जिला परियोजना समन्वयक ओपी शर्मा के मुताबिक तीसरी और छठवीं कक्षा के स्टूडेंट्स का मॉक टेस्ट लेकर सीखने की क्षमता का आंकलन किया जाएगा। इससे एनएएस और वार्षिक परीक्षा के परिणाम भी सुधरेंगे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • मप्र स्कूल शिक्षा विभाग
  • मध्य प्रदेश
  • स्कूल शिक्षा विभाग
  • शिक्षा
  • अच्छी शिक्षा
  • परीक्षा परिणाम
  • स्कूलों में मॉक टेस्ट
  • mock test
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच