विजयपुर उपचुनाव को लेकर सियासी घमासान , कांग्रेस ने रामनिवास रावत को बताया गद्दार , जयवर्धन सिंह ने बोला हमला

Vikram Jain | Published:
Share
MP Bhopal Vijaypur byelection Congress targets Ramniwas Rawat
MP Bhopal Vijaypur byelection Congress targets Ramniwas Rawat

मध्‍य प्रदेश की विजयपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान जयवर्धन सिंह समेत कांग्रेस नेताओं ने रामनिवास रावत पर जमकर हमला बोला।

BHOPAL. मध्य प्रदेश की विजयपुर विधानसभा सीट पर जल्द ही उपचुनाव होने वाला है। फिलहाल उपचुनाव की तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन उससे पहले ही यहां सियासी घमासान तेज हो गया है। बीजेपी के बाद कांग्रेस ने भी चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। कांग्रेस नेता बीजेपी में शामिल हुए विजयपुर विधायक रामनिवास रावत पर लगातर हमलावर हैं।

जयवर्धन सिंह ने रामनिवास रावत पर बोला हमला

श्योपुर जिले के कराहल कस्बे में हुए कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम जुटे कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ रामनिवास रावत पर जमकर हमला बोला।
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद अशोक सिंह सहित कांग्रेस के अन्य पूर्व मंत्री और विधायक शामिल हुए।

पार्टी नहीं, जनता को दिया धोखा

पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने कहा कि जिस पार्टी ने रामनिवास रावत को 6 बार विधायक और एक बार मंत्री बनाया। लोकसभा का टिकट दिया, वह रामनिवास निजी स्वार्थों के लिए पार्टी को छोड़कर चले गए। उन्होंने आगे कहा कि यह पार्टी को नहीं बल्कि उन्होंने जनता को धोखा दिया है।

बीजेपी में जिनकी कद्र नहीं उनका स्वागत है...

इस दौरान जयवर्धन सिंह ने पूर्व बीजेपी विधायक सीताराम आदिवासी और अन्य बीजेपी नेताओं के नाराज होने जिक्र करते हुए कहा कि बीजेपी में अगर उनकी कद्र नहीं हो रही हो तो कांग्रेस में स्वागत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत से कांग्रेस को चुनाव जिताने की अपील की।

रामनिवास रावत को बताया गद्दार

इस दौरान कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल, जौरा विधायक पंकज उपाध्याय, मुरैना विधायक दिनेश गुर्जर भी मंत्री रामनिवास रावत पर जमकर बरसे। इन विधायकों ने रावत को स्वार्थी और गद्दार बताया।

ये खबर भी पढ़ें... MPPSC से फिर बड़ी चूक, 2 प्रश्न डिलीट, 2 के आंसर गलत, एक में टाइपिंग एरर नजर आ रही

गुंडागर्दी का जवाब देगी कांग्रेस

विधायकों ने कहा कि रामनिवास रावत ने क्षेत्र में दूसरे किसी नेता को बढ़ने ही नहीं दिया, वह सिर्फ खुद, अपने बेटे, भाई को ही आगे बढ़ता देखना चाहते हैं। दूसरे समाजों को तो दूर अपने रावत समाज के भी किसी नेता को उन्होंने बढ़ने नहीं दिया। जिसने आगे बढ़ने की कोशिश की उस पर एफआईआर करवाकर और झूठे मुकदमों सहित कार्रवाई का डर दिखाकर दबा दिया। लेकिन, कांग्रेस उनकी गुंडागर्दी का जबाव देगी।

किसी से भी डरना नहीं...

इस दौरान सभी कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं को उपचुनाव के लिए कमर कसने और किसी से भी नहीं डरने की अपील की है। नेताओं ने कहा है हम सभी कांग्रेसी कराहल, विजयपुर क्षेत्र में बार-बार आते रहेंगे।

इसलिए खाली हुई विजयपुर सीट

बता दें कि श्योपुर की विजयपुर सीट से विधायक रामनिवास रावत कांग्रेस का साथ छोड़कर बीजेपी हो गए हैं। जिसके बाद उन्हे कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। उनके इस्तीफे के बाद यह भी तय है पार्टी उन्हें ही इस सीट से चुनाव लड़वाएगी।

hesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह
  • रामनिवास रावत
  • विजयपुर उपचुनाव
  • विजयपुर विधानसभा सीट
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर