MP में ठंड की दस्तक, कई जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

Vikram Jain | Oct 29, 2024, 02:25 IST
Share
MP Bhopal Weather many districts rain alert
MP Bhopal Weather many districts rain alert

मध्य प्रदेश में मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के पूर्वी हिस्से में बारिश का अनुमान जताया है। प्रदेश के कई जिलों में अब रात के साथ दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाने लगी है।

BHOPAL. अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में मध्य प्रदेश का मौसम बदलने लगा है। अब प्रदेश में ठंड बढ़ने लगी है, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत प्रदेश के कई जिलों में दिन के तापमान में 3 डिग्री गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश से मानसून की विदाई हो चुकी है, लेकिन बंगाल की खाड़ी में सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम के प्रभाव से कई जिलों में बारिश देखने को मिल रही है। सोमवार को सिंगरौली और अनूपपुर में हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं सूरज ढलने के साथ ही तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है।

कुछ जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार दीपावली के बाद रात का तापमान और गिरने का अनुमान है। जिससे प्रदेश में ठंडक का असर महसूस किया जाएगा। आने वाले दिनों में रीवा, शहडोल जबलपुर और सागर संभाग के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। उज्जैन, भोपाल, इंदौर और नर्मदापुरम संभाग में दिन में तेज धूप रहेगी। वहीं ग्वालियर-चंबल संभाग में रात में सर्दी का असर देखने को मिलेगा।

मौसम में बदलाव, रात में सर्दी का असर

प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में अभी सबसे ज्यादा ठंड महसूस की जा रही है, यहां दिन और रात में ठंडक बनी रहती है। रात का तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अन्य जिलों के तापमान में भी गिरावट देखी गई है। पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा। बैतूल, खंडवा, रायसेन और नौगांव में दिन का तापमान 32 डिग्री से नीचे रहा। भोपाल में पिछले 10 सालों में यह 5वीं बार है जब शुरू में इतनी अधिक ठंड का अनुभव हो रहा है।

रात का न्यूनतम तापमान

  • भोपाल में 16.8 डिग्री
  • रायसेन में 16.2
  • बैतूल 16.5
  • राजगढ़ 16.6
  • नौगांव 16.8
  • छिंदवाड़ा में 15.8 डिग्री
  • पचमढ़ी 14.8 डिग्री दर्ज

मौसम विभाग ने दी जानकारी

मौसम विभाग के अनुसार अक्टूबर का महीना 'चेंज ओवर पीरियड' कहलाता है, जब मानसून की विदाई हो रही होती है और आसमान साफ होता है। अक्टूबर का अंतिम सप्ताह ऐसा समय होता है जब दिन में गर्मी और रात में ठंडक महसूस होती है। दिन में तेज धूप और रात में ठंड के कारण लोगों को दो अलग-अलग मौसम का अनुभव हो रहा है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • एमपी मौसम
  • MP Weather update
  • एमपी में बारिश
  • Meteorological Department
  • मौसम विभाग
  • एमपी मौसम न्यूज
  • बारिश का अलर्ट
  • एमपी में ठंड
  • ठंड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच