नहीं रहे चाय वाले बाबू जी और पूर्व विधायक रायसिंह राठौर

Ravi Singh | Dec 29, 2024, 20:52 IST
Share
MP BJP Khargone Raisingh Rathore passed away
MP BJP Khargone Raisingh Rathore passed away Photograph: (the sootr )

खरगोन से बीजेपी के पूर्व विधायक रायसिंह राठौर का रविवार को निधन हो गया। रायसिंह राठौर पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। रायसिंह 1990 से 1993 तक खरगोन से बीजेपी विधायक रहे हैं।

मध्य प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और खरगोन विधानसभा सीट से विधायक रायसिंह राठौर का रविवार 29 दिसंबर को निधन हो गया। पूर्व विधायक ने 84 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पूर्व विधायक रायसिंह के निधन की खबर सामने आते ही भारतीय जनता पार्टी में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को कुंडा घाट स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा।

एमजी रोड पर बेचते थे चाय

आपको बता दें कि रायसिंह राठौर जनसंघ के दिनों से ही पार्टी और उसकी विचारधारा से जुड़े हुए थे। वे खरगोन के एमजी रोड पर चाय बेचते थे। यहीं से उनका नाम चाय वाले बाबूजी पड़ा। वे सिर्फ एक बार विधायक चुने गए हैं। वे साल 1990 में खरगोन सीट से विधायक चुने गए थे। इससे पहले वे जिला अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, जिला महामंत्री जैसे अहम पदों पर अपना योगदान दे चुके हैं।

बाबरी विध्वंस के कारण गई विधायिकी

1990 में मध्य प्रदेश में पहली बार बीजेपी की सरकार बनी थी। हालांकि, 1992 में विवादित बाबरी मस्जिद के विध्वंस के कारण 1993 में बीजेपी सरकार भंग हो गई थी। इसमें रायसिंह राठौर को अपना विधायक पद भी गंवाना पड़ा था। हालांकि, 2003 में एक बार फिर सरकार बनाने के बाद बीजेपी ने रायसिंह राठौर को मध्य प्रदेश खाड़ी ग्रामोद्योग बोर्ड का अध्यक्ष बनाया। वे 2004-2011 तक इस बोर्ड के अध्यक्ष रहे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • एमपी बीजेपी
  • Khargone News
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • रायसिंह राठौर
  • Raisingh Rathore
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब