मंत्री नारायण सिंह कुशवाह का अजीब तर्क, बाहर पीने वाले पतियों से पत्नियां यह कहें
Ravi Singh | Jun 28, 2024, 22:24 IST
BJP Narayan Singh Kushwaha
मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने अजीबोग़रीब सलाह देते हुए कहा कि बाहर पीने वाले पतियों से कहें शराब घर लाकर पिएं। कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि शराब पीने वालों को महिलाएं बेलन दिखाएं, शराब पीकर घर आने वालों को खाना बनाकर मत दो।
मध्यप्रदेश के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने 28 जून को भोपाल में नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत जन-जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया था। इस दौरान उन्होंने मंच कुछ ऐसा कह दिया जिसे सुनकर आपको अचंभा हो सकता है। पहले तो मंत्री कुशवाह ने कहा कि नशामुक्ति जन-जागरूकता रथ से भोपाल शहर में नशामुक्ति अभियान का प्रचार-प्रसार किया जाएगा उसके बाद उन्होंने कहा जिस पर चर्चा शुरू हो गई है।
मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि महिलाएं बाहर शराब पीने वाले अपने पतियों से कहें, कि वे शराब घर लाकर पिएं। उन्होंने महिलाओं से कहा कि माताएं-बहनें चाहें कि मेरा पति दारू न पिएं, पहले तो उसे बताएं कि आप बाजार में मत पिओ, आप तो ले आओ, मेरे सामने पिओ।
सामने पिएंगे तो उनकी लिमिट कम होती जाएगी। धीरे-धीरे वो बंद की कगार पर आ जाएगी। उसे शर्म आएगी कि मैं अपनी पत्नी और बच्चों के सामने शराब पी रहा हूं। उसे वो भी बातें बताएं कि तुम्हारे बच्चे आगे शराब पिएंगे। शराब उसकी बंद हो जाएगी, ये बिल्कुल प्रेक्टिकल है। वो शराब छोड़ेगा।
साथ ही मंत्री ने कहा कि शराब पीने वालों को महिलाएं बेलन भी दिखाएं। उन्हें खाना बनाकर नहीं दें। सामाजिक संस्कारों के कारण कई लोग ऐसा नहीं कर पाते, लेकिन गलत काम रोकने के लिए संस्कार आड़े नहीं आना चाहिए। महिलाएं कम्युनिटी बनाएं। बेलन गैंग बनाएं।
ये खबर भी पढ़ें...
8वीं पास अमन ने सेना के लिए बनाई हाईटेक रोबोटिक गन, 5 किमी दूर से दुश्मन ढेर
मंत्री कुशवाह ने वाहन रैली को हरी झंडी दिखाई। साथ ही शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा - मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने विकसित भारत का संकल्प लिया है। उसमें नशे से मुक्ति होना बहुत जरूरी है। स्वस्थ्य भारत तभी होगा, जब यहां रहने वाला व्यक्ति पूरी तरह से स्वस्थ्य होगा।
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
शराब घर लाकर पिएं : मंत्री कुशवाह
सामने पिएंगे तो उनकी लिमिट कम होती जाएगी। धीरे-धीरे वो बंद की कगार पर आ जाएगी। उसे शर्म आएगी कि मैं अपनी पत्नी और बच्चों के सामने शराब पी रहा हूं। उसे वो भी बातें बताएं कि तुम्हारे बच्चे आगे शराब पिएंगे। शराब उसकी बंद हो जाएगी, ये बिल्कुल प्रेक्टिकल है। वो शराब छोड़ेगा।
एमपी सरकार के सामाजिक न्याय मंत्री नरायण सिंह कुशवाहा ने पतियों की शराब बंद कराने के लिए पत्नियों को दी सलाह
बोले, "बाहर पीने वाले पतियों से कहें शराब घर लाकर पिए"#MadhyaPradesh #MPNews #ViralVideo #News pic.twitter.com/oe1GmRSDFi
— TheSootr (@TheSootr) June 28, 2024
शराब पीने वालों को बेलन दिखाएं
ये खबर भी पढ़ें...
8वीं पास अमन ने सेना के लिए बनाई हाईटेक रोबोटिक गन, 5 किमी दूर से दुश्मन ढेर
नशा मुक्ति जरूरी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari