1 जुलाई को MP आएंगे धर्मेंद्र प्रधान, प्रदेश BJP अध्यक्ष के चयन को लेकर होगी चर्चा

Rohit Sahu | Jun 27, 2025, 09:50 IST
Share
bhopal mp-bjp-new-presidenT
bhopal mp-bjp-new-presidenT

धर्मेंद्र प्रधान 1 जुलाई को मध्यप्रदेश दौरे पर आ रहे हैं। उनका दौरा प्रदेश अध्यक्ष बदलने की तैयारी से जुड़ा है। अब भाजपा बिना देरी नए अध्यक्ष की घोषणा कर सकती है।

मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर हलचल तेज हो गई है। जानकारी के मुताबिक, इसी सिलसिले में केंद्रीय मंत्री और एमपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान 1 जुलाई को भोपाल आएंगे। उनके दौरे को पार्टी संगठन में बदलाव की दृष्टि से अहम माना जा रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष को लेकर वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक और अंतिम निर्णय पर चर्चा होगी।

ऐसे होगा अध्यक्ष का चुनाव

प्रदेश अध्यक्ष के चयन को लेकर संगठन ने पहले ही प्रत्येक दो विधानसभा क्षेत्रों पर एक प्रतिनिधि नियुक्त किया था। अब नए अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए मध्यप्रदेश के सभी बीजेपी सांसदों और विधायकों से राय ली जाएगी। यदि अध्यक्ष पद को लेकर किसी प्रकार का मतभेद सामने आता है तो चुनाव की प्रक्रिया अपनाई जाएगी, अन्यथा सर्वसम्मति बनने पर सीधे नाम की घोषणा कर दी जाएगी।

कौन होगा मप्र बीजेपी का नया अध्यक्ष?

मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कई नाम चर्चा में हैं। प्रदेश के कई वरिष्ठ नेताओं के नाम संभावित उम्मीदवारों की सूची में शामिल हैं। मौजूदा अध्यक्ष वीडी शर्मा को दोबारा जिम्मेदारी मिलने की संभावना भी जताई जा रही है। क्योंकि उनके कार्यकाल में पार्टी ने प्रदेश में शानदार प्रदर्शन किया है। इसके अलावा बैतूल से विधायक हेमंत खंडेलवाल, पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी, मंडला से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते और अनुसूचित जाति से आने वाले लाल सिंह आर्य के नाम भी लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं।

वीडी शर्मा का कार्यकाल 2024 में हो गया था समाप्त

गौरतलब है कि वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। नए अध्यक्ष की घोषणा को लेकर पार्टी में लगातार मंथन जारी है। अब पार्टी नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति का इंतजार किए बिना प्रदेश संगठन में बदलाव की दिशा में कदम बढ़ा रहा है।

45 साल में बदले 13 प्रदेश अध्यक्ष, इन दिग्गजों ने संभाला जिम्मा

1980 में सुंदरलाल पटवा मध्यप्रदेश भाजपा के पहले प्रदेश अध्यक्ष बने और दो कार्यकाल तक पद पर रहे। उनके बाद कैलाश जोशी को भी दो बार यह जिम्मेदारी मिली। 1985 में शिवप्रसाद चिनपुरिया, फिर पटवा और लखीराम अग्रवाल अध्यक्ष बने। इसके बाद लक्ष्मीनारायण पांडे, विक्रम वर्मा और फिर से कैलाश जोशी को मौका मिला।

2005-06 में शिवराज सिंह चौहान अध्यक्ष बने। फिर थोड़े समय के लिए सत्यनारायण जटिया और 2006 में नरेंद्र सिंह तोमर को अध्यक्ष बनाया गया। 2010 में प्रभात झा को अध्यक्ष बनाया गया, लेकिन 2012 में चुनाव से पहले तोमर को फिर से जिम्मेदारी दी गई। 2014 में नंदकुमार सिंह चौहान अध्यक्ष बने और 2018 तक पद पर रहे। इसके बाद राकेश सिंह और फिर 2020 से वीडी शर्मा अध्यक्ष हैं।

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष चयन को लेकर भी तैयारी तेज

सूत्रों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा जुलाई 2025 में हो सकती है, क्योंकि संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। पार्टी के संगठनात्मक चुनाव अंतिम चरण में हैं। इस मुद्दे पर 4 से 6 जुलाई तक दिल्ली में होने वाली आरएसएस की प्रांत प्रचारकों की बैठक में अहम चर्चा संभव है। फिलहाल बीजेपी और संघ के बीच किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन पाई है। संघ जहां वैचारिक प्रतिबद्ध नेता चाहता है, वहीं बीजेपी नेतृत्व सरकार-संगठन समन्वयक चेहरा तलाश रहा है। फैसला मोहन भागवत की उपस्थिति में संभावित है।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

मप्र बीजेपी अध्यक्ष | मध्य प्रदेश बीजेपी | MP News | VD Sharma

Tags:
  • MP News
  • VD Sharma
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश बीजेपी
  • धर्मेंद्र प्रधान
  • मप्र बीजेपी अध्यक्ष
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच