मध्य प्रदेश बीजेपी कार्यसमिति की बैठक , सदस्यता अभियान और संगठन चुनाव पर होगी चर्चा

Vikram Jain | Jul 05, 2024, 18:35 IST
Share
MP BJP State Working Committee meeting on 7th July new
MP BJP State Working Committee meeting on 7th July new

लोकसभा चुनाव के बाद एमपी बीजेपी प्रदेश कार्य समिति की बैठक होने जा रही है। भोपाल के रविंद्र भवन में होने वाली इस बैठक में दो हजार पदाधिकारी और दिग्गज नेता शामिल होंगे।

BHOPAL. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मध्यप्रदेश आएंगे। गृहमंत्री शाह 7 जुलाई को बुलाई गई बैठक में शामिल होगें। इस बैठक में सदस्यता अभियान और संगठन चुनाव पर चर्चा होगी। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव भी इस बैठक में शामिल हो सकते है। लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार गृहमंत्री अमित शाह मप्र आ रहे है। हालांकि, बीजेपी की तरफ से अब तक गृहमंत्री अमित शाह के भोपाल कार्यक्रम तय होने की अधिकृत जानकारी नहीं दी है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का कार्यक्रम निर्धारित हो गया है।

एमपी बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रविवार 7 जुलाई को होने जा रही है। लोकसभा चुनाव के बाद प्रदेश कार्य समिति की यह पहली बैठक होगी। लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने सभी 29 सीटों पर बंपर जीत हासिल की है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद बीजेपी वर्किंग कमेटी की बैठक होने जा रही है। रविवार को भोपाल में होने जा रही भाजपा की कार्यसमिति की बैठक में विधानसभा और लोकसभा में जीत का जश्न भी मनेगा।

भोपाल के रविंद्र भवन में होगी बैठक

एमपी में अब तक की सबसे बड़ी चुनावी सफलता के बाद बीजेपी वृहद कार्यसमिति के रूप में आयोजित करेगी। भोपाल के रविंद्र भवन में होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में लगभग दो हजार पदाधिकारी और नेता शामिल होंगे। इसमें मंडल प्रभारियों को भी बुलाया गया है। बैठक में संगठन चुनाव को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। साथ ही बीजेपी सदस्यता अभियान की तारीख और कार्यक्रम तय किए जाएंगे। दो हजार पदाधिकारी और नेता शामिल होंगे।

जानकारी के अनुसार प्रदेश कार्य समिति की बैठक में लोकसभा और राज्यसभा सांसद, सभी विधायक, प्रदेश कार्य समिति सदस्य, मीडिया प्रभारी, सह-प्रभारी और प्रवक्ता, प्रदेश आईटी व सोशल मीडिया संयोजक, सह-संयोजक, मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी, प्रकोष्ठ संयोजक, विभाग संयोजक,महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष को बुलाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें... Jabalpur : रानी दुर्गावती विवि कर रहा छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ , LLB के होल्ड रिजल्ट और सेमेस्टर सिस्टम पर हाईकोर्ट ने की यह टिप्पणी

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • BJP Working Committee meeting
  • BJP organization elections
  • एमपी बीजेपी प्रदेश कार्य समिति
  • एमपी बीजेपी की बैठक
  • बीजेपी सदस्यता अभियान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा