/sootr/media/media_files/2026/02/19/mp-bjp-training-2026-02-19-22-07-16.jpg)
BHOPAL. मध्य प्रदेश भाजपा ने भोपाल स्थित प्रदेश कार्यालय से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 की शुरुआत कर दी है। खास बात यह है कि प्रशिक्षण शिविर स्थल पर किसी विधायक, सांसद या बड़े नेता का फोटो नहीं लगेगा। मंच पर कौन बैठेगा, वक्ता क्या बोलेंगे और कितनी देर बोलेंगे सब संगठन तय करेगा। दिए गए विषयों से इतर बोलने की अनुमति नहीं होगी। पूरा कार्यक्रम तय समय-सारिणी के अनुसार ही चलेगा।
जिलाध्यक्ष भी श्रोता, सवाल भी सीमित
कार्यशाला में जिलाध्यक्ष और प्रभारी प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश था बोलना नहीं, सिर्फ सुनना है। संगठन ने जो खाका तैयार किया, वही साझा किया गया। कुछ कार्यकर्ताओं में जिज्ञासा थी, पर औपचारिक प्रश्नोत्तर का मौका सीमित रहा। इक्का-दुक्का कार्यकर्ताओं ने हिम्मत कर सवाल रखे, लेकिन फोकस अनुशासन पर ही रहा।
एमपी विधानसभा में बवाल: अडाणी समझौता मुद्दे पर भिड़े विजयवर्गीय-सिंघार, 6 बार कार्यवाही स्थगित
एक पीस खा सकते हैं
क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान विलासितापूर्ण भोजन नहीं होगा। निर्देश में मीठा नहीं लिखा था। इस पर एक कार्यकर्ता ने पूछा क्या बिल्कुल नहीं? जवाब आया एक पीस खा सकते हैं। यह हल्का-फुल्का पल जरूर था, लेकिन संदेश साफ था सादगी और अनुशासन।
प्रशिक्षण का स्ट्रक्चर: तय सत्र
- संगठन ने प्रशिक्षण को श्रेणियों में बांटा है।
- मंडल स्तर: 24 घंटे का पूर्ण आवासीय प्रशिक्षण।
- जिला स्तर: एक रात-दो दिन का कार्यक्रम।
- प्रदेश स्तर: तीन दिन का आवासीय शिविर।
- सत्रों की संख्या भी तय है मंडल स्तर पर 1,जिला स्तर पर 11, प्रदेश स्तर पर 15 सत्र।
वक्ताओं की सूची प्रदेश संगठन ने तैयार कर ली है और विषय पहले से सौंप दिए जाएंगे।
मध्य प्रदेश विधानसभा में थाली लेकर पहुंचे कांग्रेसी, भागीरथपुरा कांड पर सरकार को घेरा
मंच पर कितने लोग बैठेंगे? फैसला संगठन का
जिला स्तर पर मंच पर तय सूची के अलावा सीमित अतिरिक्त लोगों को बैठने की अनुमति होगी। किस स्तर पर कितने लोग मंच साझा करेंगे। यह भी संगठन ही तय करेगा। कार्यक्रम का फॉर्मेट, समय और क्रम में फेरबदल की गुंजाइश नहीं होगी।
बड़े नेता मौजूद, लेकिन फोकस कार्यकर्ता पर
प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में सीएम मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल शामिल हुए। हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य कार्यकर्ता को मजबूत करना है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा विश्व का ऐसा दल है जिसका कभी विभाजन नहीं हुआ, क्योंकि इसकी विचारधारा और प्रशिक्षित कार्यकर्ता मजबूत हैं।
चुनाव से जुड़ा नहीं, सतत प्रक्रिया: खंडेलवाल
मीडिया से बातचीत में हेमंत खंडेलवाल ने स्पष्ट किया कि इस प्रशिक्षण का चुनावों से कोई सीधा संबंध नहीं है। यह पार्टी की सतत प्रक्रिया है, जिससे कार्यकर्ता में संगठन के प्रति भरोसा बना रहता है।
पूरे अभियान की मुख्य बातें एक नजर में...
- प्रशिक्षण शिविर में किसी नेता का फोटो नहीं लगेगा।
- वक्ता सिर्फ दिए गए विषयों पर ही बोलेंगे।
- मंच और समय-सारिणी पूरी तरह संगठन नियंत्रित करेगा।
- मंडल, जिला और प्रदेश तीन स्तर पर आवासीय प्रशिक्षण सादगी पर जोर।
- भोजन तक में अनुशासन।
- सत्रों और वक्ताओं की सूची पहले से तय।
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us