सतना की बेटी 12 वीं की टॉपर, प्रियल द्विवेदी ने PCM से 500 में से 492 नंबर लाकर किया टॉप

Kaushiki | May 06, 2025, 11:47 IST
Share
mp board result priyal
mp board result priyal

मध्यप्रदेश 12वीं परीक्षा में सतना की प्रियल द्विवेदी ने 500 में से 492 अंक प्राप्त कर प्रदेश में टॉप किया। प्रियल कन्या शासकीय उमा विद्यालय, अमरपाटन की छात्रा हैं।

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की 12वीं की परीक्षा का परिणाम मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा घोषित किया गया। इस बार 7 लाख 6 हजार छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 74.48% पास हुए।

वहीं, सतना की प्रियल द्विवेदी ने मैथ्स साइंस कैटगरी में 500 में से 492 अंक हासिल कर प्रदेश में टॉप किया। प्रियल कन्या शासकीय उमा विद्यालय, अमरपाटन की छात्रा हैं।

प्रियल ने प्रदेश में टॉप किया

मध्यप्रदेश जिले सतना की छात्रा प्रियल द्विवेदी ने 12वीं कक्षा की मैथ्स और साइंस स्ट्रीम में 500 में से 492 अंक प्राप्त कर प्रदेश में टॉप किया। प्रियल की यह सफलता उनके परिवार और जिले के लिए गर्व का विषय बन गई है। उनकी मेहनत और समर्पण ने यह साबित कर दिया कि अगर मन में दृढ़ इच्छाशक्ति हो तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।

हार्ड वर्क और डेडिकेशन से किया टॉप

प्रियल ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता-पिता, निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास को दिया है। उन्होंने बताया कि, उन्होंने अपनी पढ़ाई के लिए एक ठोस योजना बनाई थी और उसी के मुताबिक काम किया। उनके लिए सफलता पाने का एकमात्र रास्ता था, वह था लगातार मेहनत और समय का सही उपयोग।

प्रियल ने अपनी पढ़ाई में सोशल मीडिया और कोई भी डिस्ट्रक्शंस से खुद को दूर रखा और पूरी एकाग्रता के साथ अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने मैथ्स और साइंस जैसे कठिन विषयों में अपने ज्ञान को और बेहतर बनाने के लिए ज्यादा समय दिया।

प्रियल का मैसेज

प्रियल का मानना है कि कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास से ही किसी भी मुश्किल को पार किया जा सकता है। उनका यह संदेश उन सभी छात्रों के लिए है जो जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

उनके लिए प्रियल एक प्रेरणा हैं, जो यह साबित करती हैं कि किसी भी जिले से आने वाले छात्र बड़े सपने देख सकते हैं और उन्हें साकार कर सकते हैं।

प्रियल की यह सफलता पूरे जिले और प्रदेश के लिए प्रेरणादायक है और यह साबित करती है कि कोई किसी भी स्थान से हो, यदि मेहनत और समर्पण हो तो सफलता अवश्य मिलती है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

MP Board | 10th-12th MP Board | MP Board 10th 12th | mp board 10th result 2025 | MP Board 10th 12th class result declared | MP Board 10th 12th Class Result | MP News | Madhya Pradesh | 10वीं-12वीं एमपी बोर्ड | एमपी बोर्ड रिजल्ट

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • MP Board
  • एमपी बोर्ड रिजल्ट
  • 10th-12th MP Board
  • 10वीं-12वीं एमपी बोर्ड
  • MP Board 10th 12th class result declared
  • MP Board 10th 12th Class Result
  • MP Board 10th 12th
  • mp board 10th result 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज