स्टूडेंट्स को मिलेंगे बोनस मार्क्स, इस महीने आएगा MP Board Result; अधिकारी ने दी जानकारी

MP बोर्ड 2025 के परिणाम के लिए मूल्यांकन कार्य तेजी से चल रहा है। तीसरे चरण का मूल्यांकन पूरा होने के बाद मई के पहले सप्ताह में परिणाम घोषित होने की संभावना है। लेकिन हाल ही में MP बोर्ड रिजल्ट को लेकर नया अपडेट सामने आया है।

author-image
Manya Jain
New Update
MP BOARD RESULT 2025 RELEASE SOON
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

MP Board Result 2025 : मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board) की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम की प्रतीक्षा करने वाले छात्रों के लिए एक राहत की खबर है। इस बार स्टूडेंट्स को कुछ विषयों में बोनस मार्क्स भी मिल सकते हैं। इवैल्यूएशन कार्य तेजी से चल रहा है और तीसरे चरण का इवैल्यूएशन शुरू हो चुका है। अब, 6 अप्रैल से चौथे चरण का इवैल्यूएशन कार्य भी शुरू हो जाएगा। मंडल की योजना है कि अप्रैल के तीसरे सप्ताह तक इवैल्यूएशन कार्य पूरा कर लिया जाएगा और मई के पहले सप्ताह में परिणाम घोषित कर दिए जाएं।

ladli behna update

मॉडल आंसर के आधार पर कॉपी चेकिंग

इस बार इवैल्यूएशन प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता रखी जा रही है। शिक्षक मॉडल आंसर शीट के आधार पर हर सवाल को सही तरीके से जांच रहे हैं। यदि किसी कॉपी की गलत जांच होती है और बाद में छात्र के अंक बढ़ाए जाते हैं, तो संबंधित शिक्षक पर प्रति अंक ₹100 का जुर्माना लगाया जाएगा। इससे यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि इवैल्यूएशन में पूरी निष्पक्षता बनी रहे।

ये भी पढ़ें... Distance Education क्यों बन रहा स्टूडेंट्स का पसंदीदा तरीका, जानें इसके टॉप 5 फायदे

इस बार होंगे रिकॉर्ड इवैल्यूएशन

इस साल लगभग 17 लाख विद्यार्थियों की उत्तरपुस्तिकाएं जांची जाएंगी, जिनकी कुल संख्या 90 लाख के करीब होगी। अब तक लगभग 45% इवैल्यूएशन कार्य पूरा हो चुका है। इसके लिए प्रदेशभर से 40,000 शिक्षक इवैल्यूएशन कार्य में लगाए गए हैं।

ये भी पढ़ें... LLB Internship 2025: LLB के स्टूडेंट्स को सरकार दे रही प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस का मौका

इवैल्यूएशन केंद्रों पर सख्ती

इवैल्यूएशन केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। शिक्षक एक बार केंद्र में प्रवेश करने के बाद बाहर नहीं जा सकते। इसके अलावा, सभी केंद्रों पर CCTV कैमरे लगाए गए हैं और इनकी निगरानी मंडल मुख्यालय से की जा रही है। उत्तरपुस्तिकाओं की जांच के बाद अंक तुरंत ऑनलाइन दर्ज किए जा रहे हैं।

बोनस अंक मिलने वाले विषय

इस बार कुछ प्रश्न पत्रों में त्रुटियां पाई गई हैं, जिसके कारण छात्रों को बोनस अंक दिए जाएंगे:

  • 10वीं गणित: 1 बोनस अंक

  • 12वीं गणित: बहुविकल्पीय सवाल में गलत विकल्प होने पर 1 बोनस अंक

  • 10वीं उर्दू: B सेट वाले विद्यार्थियों को प्रश्न क्रमांक 6 हल करने पर 2 बोनस अंक

  • 12वीं संस्कृत: सेट A के पहले सवाल में गलती, मिलेगा 1 बोनस अंक

ये भी पढ़ें... सुकन्या समृद्धि योजना: बेटी की शादी और पढ़ाई की नहीं होगी टेंशन, बस इस योजना में करें आवेदन

क्या बोले माशिमं सचिव?

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव केडी त्रिपाठी ने कहा,

"हमारा लक्ष्य है कि अप्रैल के तीसरे सप्ताह तक इवैल्यूएशन पूरा कर लें। अब तक 45% इवैल्यूएशन हो चुका है और मई के पहले हफ्ते में रिजल्ट घोषित होने की संभावना है।"

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

MP Board Exam Education news mp board result MP Board Exam News एमपी बोर्ड एग्जाम न्यूज mp board exams MP Board Result Check एमपी बोर्ड का रिजल्ट MP Board Exam 2025 mp education news