स्टूडेंट्स को मिलेंगे बोनस मार्क्स, इस महीने आएगा MP Board Result; अधिकारी ने दी जानकारी
Manya Jain | Apr 05, 2025, 16:54 IST
MP BOARD RESULT 2025 RELEASE SOON
MP बोर्ड 2025 के परिणाम के लिए मूल्यांकन कार्य तेजी से चल रहा है। तीसरे चरण का मूल्यांकन पूरा होने के बाद मई के पहले सप्ताह में परिणाम घोषित होने की संभावना है। लेकिन हाल ही में MP बोर्ड रिजल्ट को लेकर नया अपडेट सामने आया है।
MP Board Result 2025 : मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board) की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम की प्रतीक्षा करने वाले छात्रों के लिए एक राहत की खबर है। इस बार स्टूडेंट्स को कुछ विषयों में बोनस मार्क्स भी मिल सकते हैं। इवैल्यूएशन कार्य तेजी से चल रहा है और तीसरे चरण का इवैल्यूएशन शुरू हो चुका है। अब, 6 अप्रैल से चौथे चरण का इवैल्यूएशन कार्य भी शुरू हो जाएगा। मंडल की योजना है कि अप्रैल के तीसरे सप्ताह तक इवैल्यूएशन कार्य पूरा कर लिया जाएगा और मई के पहले सप्ताह में परिणाम घोषित कर दिए जाएं।
![ladli behna update]()
इस बार इवैल्यूएशन प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता रखी जा रही है। शिक्षक मॉडल आंसर शीट के आधार पर हर सवाल को सही तरीके से जांच रहे हैं। यदि किसी कॉपी की गलत जांच होती है और बाद में छात्र के अंक बढ़ाए जाते हैं, तो संबंधित शिक्षक पर प्रति अंक ₹100 का जुर्माना लगाया जाएगा। इससे यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि इवैल्यूएशन में पूरी निष्पक्षता बनी रहे।
ये भी पढ़ें... Distance Education क्यों बन रहा स्टूडेंट्स का पसंदीदा तरीका, जानें इसके टॉप 5 फायदे
इस साल लगभग 17 लाख विद्यार्थियों की उत्तरपुस्तिकाएं जांची जाएंगी, जिनकी कुल संख्या 90 लाख के करीब होगी। अब तक लगभग 45% इवैल्यूएशन कार्य पूरा हो चुका है। इसके लिए प्रदेशभर से 40,000 शिक्षक इवैल्यूएशन कार्य में लगाए गए हैं।
ये भी पढ़ें... LLB Internship 2025: LLB के स्टूडेंट्स को सरकार दे रही प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस का मौका
इवैल्यूएशन केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। शिक्षक एक बार केंद्र में प्रवेश करने के बाद बाहर नहीं जा सकते। इसके अलावा, सभी केंद्रों पर CCTV कैमरे लगाए गए हैं और इनकी निगरानी मंडल मुख्यालय से की जा रही है। उत्तरपुस्तिकाओं की जांच के बाद अंक तुरंत ऑनलाइन दर्ज किए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें...सुकन्या समृद्धि योजना: बेटी की शादी और पढ़ाई की नहीं होगी टेंशन, बस इस योजना में करें आवेदन
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव केडी त्रिपाठी ने कहा,
ladli behna update
मॉडल आंसर के आधार पर कॉपी चेकिंग
ये भी पढ़ें... Distance Education क्यों बन रहा स्टूडेंट्स का पसंदीदा तरीका, जानें इसके टॉप 5 फायदे
इस बार होंगे रिकॉर्ड इवैल्यूएशन
ये भी पढ़ें... LLB Internship 2025: LLB के स्टूडेंट्स को सरकार दे रही प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस का मौका
इवैल्यूएशन केंद्रों पर सख्ती
बोनस अंक मिलने वाले विषय
इस बार कुछ प्रश्न पत्रों में त्रुटियां पाई गई हैं, जिसके कारण छात्रों को बोनस अंक दिए जाएंगे: 10वीं गणित: 1 बोनस अंक 12वीं गणित: बहुविकल्पीय सवाल में गलत विकल्प होने पर 1 बोनस अंक 10वीं उर्दू: B सेट वाले विद्यार्थियों को प्रश्न क्रमांक 6 हल करने पर 2 बोनस अंक 12वीं संस्कृत: सेट A के पहले सवाल में गलती, मिलेगा 1 बोनस अंक
क्या बोले माशिमं सचिव?
हमारा लक्ष्य है कि अप्रैल के तीसरे सप्ताह तक इवैल्यूएशन पूरा कर लें। अब तक 45% इवैल्यूएशन हो चुका है और मई के पहले हफ्ते में रिजल्ट घोषित होने की संभावना है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari