MP Board 5th 8th Result 2025: मध्य प्रदेश 5वीं और 8वीं के परिणाम 28 मार्च को होंगे घोषित
मध्य प्रदेश में कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम 28 मार्च 2025 को दोपहर बाद 1 बजे घोषित किए जाएंगे। राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक हरजिंदर सिंह ने इसकी जानकारी दी। विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षक इन परिणामों को शिक्षा केंद्र के पोर्टल www.rskmp.in/result.aspx पर देख सकेंगे। पोर्टल पर विद्यार्थी अपना रोल नंबर या समग्र आईडी दर्ज करके अपना परिणाम देख सकते हैं। इसके अलावा, शिक्षक और विद्यालय प्रमुख अपने स्कूल के परिणाम भी देख सकेंगे।
इन परीक्षाओं का आयोजन 24 फरवरी से 5 मार्च के बीच किया गया था। 5वीं कक्षा के लिए 11 लाख 17 हजार और 8वीं कक्षा के लिए 11 लाख 68 हजार से अधिक विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे। कुल मिलाकर, करीब 22 लाख 85 हजार विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। इसके लिए 322 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे। इस मूल्यांकन प्रक्रिया में 1 लाख 19 हजार से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं ने अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि की है।
ये खबरें भी पढ़ें...
CBSE का बड़ा ऐलान: 12वीं के ऐसे छात्रों को परीक्षा से कर सकता है बाहर, जानें कारण
MPPSC ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में आवेदन की तारीख 10 अप्रैल तक बढ़ाई
एमपी के इस शहर में प्राइवेट स्कूलों की तानाशाही, छात्रों का रोका रिजल्ट, मचा हड़कंप
Sarkari Naukri : जारी हुआ बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट का रिजल्ट, इस लिंक से करें चेक
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- रिजल्ट चेक करने के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करें।
- आधिकारिक वेबसाइट www.rskmp.in/result.aspx पर जाएं।
- "MP Board Class 5th Result 2025" या "MP Board Class 8th Result 2025" के लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर या समग्र आईडी दर्ज करें।
- रिजल्ट देखने के लिए जानकारी सबमिट करें और रिजल्ट डाउनलोड करें।
FAQ
- 5वीं और 8वीं के बोर्ड परिणाम कब घोषित होंगे?
5वीं और 8वीं के बोर्ड परिणाम 28 मार्च 2025 को अपराह्न 1 बजे घोषित किए जाएंगे। - विद्यार्थी अपने परिणाम कहां देख सकते हैं?
विद्यार्थी www.rskmp.in/result.aspx पर जाकर अपना रोल नंबर या समग्र आईडी दर्ज कर परिणाम देख सकते हैं। - शिक्षक और संस्थान प्रमुख परिणाम कैसे देख सकते हैं?
शिक्षक और संस्थान प्रमुख भी www.rskmp.in/result.aspx पर अपना स्कूल का परिणाम देख सकते हैं।