एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी, thesootr पर ही देखें, बस एक क्लिक करना है

Sourabh Bhatnagar | Mar 25, 2026, 12:44 IST
Share
MP Board 5th 8th Result 2026
MP Board 5th 8th Result 2026

मध्य प्रदेश बोर्ड के छात्रों के लिए एक बड़ी खबर! एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं क्लास के रिजल्ट जारी हो गए हैं। छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट thesootr पर ही चेक कर सकते हैं। जानिए पूरी प्रोसेस...

आज (25 मार्च) का दिन मध्यप्रदेश के लाखों छात्रों के लिए बहुत खास है। राज्य शिक्षा केंद्र बुधवार को कक्षा 5वीं और 8वीं के रिजल्ट्स जारी कर दिए हैं। विद्यार्थी अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।

परिणाम को मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केंद्रकी वेबसाइट www.rskmp.in/result.aspxपर अपलोड किया गया है। साथ ही द सूत्र की वेबसाइट पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

इस तस्वीर पर क्लिक करें...

MP Board 5th-8th result 2026: कैसे चेक करें 5वीं 8वीं के रिजल्ट

  1. सबसे पहले rskmp.in वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर 5वीं-8वीं रिजल्टवाले लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब अपना रोल नंबर या समग्र आईडी डालें।
  4. इसके साथ ही कैप्चा कोड भरकर सबमिट करना होगा।
  5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें और स्कोर कार्ड का प्रिंट निकाल लें।
9e9ce470-9a4
9e9ce470-9a4

यह खबरें भी पढ़ें...

MP में शिक्षकों को ग्रीष्मावकाश नहीं मिलेगा! बोर्ड परीक्षाओं और प्रशिक्षण के बीच कटेगी छुट्टी

एमपी बोर्ड परीक्षा 2026: लीक पेपर के नाम पर हो रही ठगी, साइबर पुलिस ने किया अलर्ट

इतने छात्रों ने दी थी परीक्षा

यह परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर आयोजित की गई थी और यह 20 से 28 फरवरी के बीच हुई थी। इस परीक्षा में मध्यप्रदेश के सरकारी और निजी स्कूलों के कुल 12 लाख 76 हजार से ज्यादा छात्रों ने कक्षा 5वीं की परीक्षा दी थी।

वहीं कक्षा 8वीं के 10 लाख 92 हजार छात्र शामिल हुए थे। यानी, कुल मिलाकर लगभग 23 लाख 68 हजार छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। इसके लिए 322 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे।

QR कोड से मिलेगा रिजल्ट

शिक्षा विभाग ने इस बार तकनीक का भरपूर इस्तेमाल किया है। पोर्टल की लिंक अब QR कोड के माध्यम से भी बांटी गई है। छात्र बस कोड स्कैन करेंगे और सीधे रिजल्ट वाले पेज पर पहुंच जाएंगे।

स्कूल के प्रिंसिपल भी अपनी पूरी शाला का रिजल्ट एक साथ देख पाएंगे। यह कदम पारदर्शिता और डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है।

यह खबरें भी पढ़ें...

एमपी बोर्ड परीक्षा रिजल्ट: खराब परिणाम वाले स्कूल प्राचार्यों से 20 मई को पूछे जाएंगे सवाल

सावधान! एमपी बोर्ड परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स हो जाएं अलर्ट, टेलीग्राम में ग्रुप बनाकर बेचे जा रहे 10वीं-12वीं के पेपर

फेल होने वाले छात्रों के लिए क्या है 'प्लान बी'?

अगर कोई बच्चा इस परीक्षा में पास नहीं हो पाता, तो डरें नहीं। सरकार बच्चों का साल बर्बाद नहीं होने देने की नीति पर चलती है। ऐसे छात्रों के लिए जल्द ही 'पुनः परीक्षा' (Re-exam) का आयोजन किया जाएगा। उन्हें दो महीने के भीतर फिर से परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा। मेहनत करने वाले बच्चों को आगे बढ़ने का पूरा अवसर सरकार देगी।

5वीं-8वीं परीक्षा परिणाम

Tags:
  • 5th-8th result
  • 5वीं-8वीं रिजल्ट
  • 5वीं-8वीं परीक्षा परिणाम
  • 5वीं 8वीं के रिजल्ट
  • MP Board 5th
  • मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि