MP BOARD ने बदला 6 साल पुराना फैसला, 10वीं के बच्चों पर पड़ेगा भारी
Pratibha Rana | Dec 20, 2023, 24:00 IST
MP BOARD ने बदला 6 साल पुराना फैसला, 10वीं के बच्चों पर पड़ेगा भारी
छात्रों को इस बार से "बेस्ट ऑफ फाइव " का लाभ नहीं मिलेगा। यानी विद्यार्थियों को सभी छह विषयों में पास होना जरूरी होगा।
BHOPAL. कक्षा 10वीं के स्टूडेंट्स के लिए दुख वाली बड़ी खबर है। मप्र बोर्ड ने 6 साल पुराना फैसला बदल दिया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं बोर्ड से बेस्ट आफ फाइव योजना समाप्त कर दी गई है। परीक्षार्थियों को इस बार बेस्ट ऑफ फाइव का लाभ नहीं मिलेगा। अगर स्टूडेंट एक विषय में फेल हुआ तो उसे पास नहीं माना जाएगा। उसे सप्लीमेंट्री परीक्षा देनी होगी।
छात्रों को इस बार से बेस्ट ऑफ फाइव का लाभ नहीं मिलेगा। अब विद्यार्थियों को सभी छह विषयों में पास होना जरूरी होगा। इस सम्बंध में जिले के सभी स्कूलों के प्राचार्यों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। बोर्ड ने 2017 में ये योजना लागू की थी। इसमें छह विषयों में से एक में फेल होने पर भी छात्र को पास कर दिया जाता था।
स्कूल शिक्षा विभाग ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिए है। बेस्ट आफ फाइव योजना 10वीं के रिजल्ट को सुधारने के लिए 2017-18 में लागू किया गया था। इस योजना में अगर स्टूडेंट 6 सब्जेक्ट में से पांच सब्जेक्ट में पास और 1 सब्जेक्ट में फेल हो जाता था, तो उसे पास घोषित किया जाता था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब स्टूडेंट को सभी 6 सब्जेक्ट्स में पास होना जरूरी होगा।
2017 में की थी योजना लागू
पहले 5 विषयों में पास होना था जरूरी
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman