MP Board ने जारी किए 10वीं और 12वीं परीक्षा के सैंपल पेपर, यहां देखें
Raj Singh | Dec 08, 2024, 08:02 IST
exam
माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 25 फरवरी, 2025 से शुरू होगी। छात्रों के पास परीक्षा की तैयारी के लिए करीब ढाई महीने का समय है।
माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 25 फरवरी, 2025 से शुरू होगी। छात्रों के पास परीक्षा की तैयारी के लिए करीब ढाई महीने का समय है। परीक्षा के लिए तैयारियों को लेकर मंडल ने सैंपल पेपर वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं, ताकि विद्यार्थी बदले हुए पैटर्न पर तैयारी कर सकें। इनमें सभी विषयों के प्रश्नों का पैटर्न और अंकयोजना की जानकारी दी गई है।
इसके अलावा, छमाही परीक्षा के बाद भी कक्षाएं चलाकर तैयारी कराई जाएगी। माशिमं ने पहले ही जुलाई में सभी विषयों के चैप्टरों का समूह बनाकर अंक योजना जारी कर दी थी। पिछले साल तक प्रत्येक विषय के चैप्टरों के हिसाब से अंक योजना निर्धारित की जाती थी। हालांकि, इस बार अंक योजना में बदलाव किया गया है। 2024-25 की परीक्षा में अब विषयों के चैप्टरों का समूह बनाया गया है।
भोपाल के कई स्कूलों में रविवार और त्योहार के दिन भी अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जा रही हैं। सीएम राइज स्कूलों में कमजोर विद्यार्थियों की पहचान कर विशेष तैयारी कराई जा रही है। रशीदिया के सीएम राइज स्कूल के प्रिंसिपल केडी श्रीवास्तव ने बताया कि 10वीं और 12वीं के कमजोर विद्यार्थियों को विशेष रूप से तैयार किया जा रहा है।
कुल अंक: 80
आंतरिक मूल्यांकन: 20 अंक
सैंपल पेपर से तैयारी कराएं
10वीं का प्रश्नपत्र 75 अंकों का होगा, जबकि आंतरिक मूल्यांकन के लिए 25 अंक तय किए गए हैं। वहीं, 12वीं के प्रैक्टिकल विषयों के लिए प्रश्नपत्र 70 अंकों का होगा, और आंतरिक मूल्यांकन 20 अंकों का रहेगा। नॉन-प्रैक्टिकल विषयों के लिए प्रश्नपत्र 80 अंकों का होगा। इस बार प्रश्नपत्र में दो अंक के छोटे-छोटे प्रश्न ज्यादा होंगे, जिनमें वस्तुनिष्ठ प्रश्न 30 अंकों के होंगे। जबकि दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों की संख्या कम कर दी गई है। स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे विद्यार्थियों को सैंपल पेपर से तैयारी कराएं।
परीक्षा के बाद भी तैयारी
कमजोर छात्रों पर विशेष नजर
12वीं के नॉन-प्रैक्टिकल विषयों के प्रश्नपत्र का पैटर्न इस प्रकार होगा
आंतरिक मूल्यांकन: 20 अंक
प्रश्नों का पैटर्न:
- वस्तुनिष्ठ प्रश्न: 32 अंक (इसमें 10 प्रश्न होंगे)
- दो अंक वाले प्रश्न: 10 प्रश्न (प्रत्येक में 30 शब्दों का उत्तर, कुल 20 अंक)
- तीन अंक वाले प्रश्न: 4 प्रश्न (प्रत्येक में 75 शब्दों का उत्तर, कुल 12 अंक)
- चार अंक वाले प्रश्न: 4 प्रश्न (प्रत्येक में 120 शब्दों का उत्तर, कुल 16 अंक)
- प्रैक्टिकल वाले विषयों के प्रश्नपत्र का पैटर्न:
- कुल अंक: 70
- प्रैक्टिकल: 30 अंक
10वीं के प्रश्नपत्र का पैटर्न इस प्रकार होगा:
- कुल अंक: 75
- आंतरिक मूल्यांकन: 25 अंक
प्रश्नों का पैटर्न:
- वस्तुनिष्ठ प्रश्न: 6 अंक
- रिक्त स्थानों की पूर्ति: 6 अंक
- सही-गलत प्रश्न: 6 अंक
- सही जोड़ी बनाओ: 6 अंक
- एक वाक्य में उत्तर: 6 अंक
- दो अंक वाले प्रश्न: 12 प्रश्न (प्रत्येक में 30 शब्दों का उत्तर, कुल 24 अंक)
- तीन अंक वाले प्रश्न: 3 प्रश्न (प्रत्येक में 75 शब्दों का उत्तर, कुल 9 अंक)
- चार अंक वाले प्रश्न: 3 प्रश्न (प्रत्येक में 120 शब्दों का उत्तर, कुल 12 अंक)
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA