सिंगरौली की बिटिया प्रदेश में टॉप, प्रज्ञा जायसवाल ने 10वीं में हासिल किए 100% अंक, देखें मार्कशीट
Kaushiki | May 06, 2025, 11:21 IST
mp board prgya jaiswal 10 th
प्रज्ञा जायसवाल ने 10वीं कक्षा में 500 में से 500 अंक प्राप्त कर मध्यप्रदेश में टॉप किया। सिंगरौली की इस मेधावी छात्रा ने अपनी मेहनत और समर्पण से प्रदेश को गर्व महसूस कराया।
एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2025 अब घोषित हो चुका है। इस साल सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 500 में से 500 अंक प्राप्त किए और टॉप स्थान हासिल किया। बता दें कि, इस बार एमपी बोर्ड 10वीं में नियमित छात्रों का पास प्रतिशत 76.22% रहा।
डिस्ट्रिक्ट वाइज परफॉरमेंस की बात करें तो नरसिंहपुर जिले ने सबसे बेहतरीन परिणाम दिया, जहां पास प्रतिशत 92.73% रहा। मध्यप्रदेश बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 27 फरवरी से 19 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थीं, जिसमें कुल 9.53 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे।
मन और लगन से किया काम
प्रज्ञा ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी निरंतर मेहनत और मजबूत इच्छाशक्ति को दिया है। उन्होंने बताया कि उनका ध्यान हमेशा अपनी पढ़ाई पर केंद्रित रहा और किसी भी प्रकार के विघ्न से वे विचलित नहीं हुईं। प्रज्ञा ने यह सुनिश्चित किया कि उनकी पढ़ाई में कोई कमी न हो और हर विषय में उनका ज्ञान मजबूत हो।
समय प्रबंधन और एकाग्रता
प्रज्ञा ने बताया कि सफलता के लिए समय का सही प्रबंधन और एकाग्रता सबसे जरूरी है। उन्होंने अपनी पढ़ाई के दौरान सोशल मीडिया और अन्य बधाओं से खुद को दूर रखा। अपनी पढ़ाई के लिए उन्होंने एक ठोस योजना बनाई और हर दिन उसी के अनुसार काम किया।
एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में टॉप करने वाली प्रज्ञा जायसवाल अब UPSC की तैयारी करेंगी। प्रज्ञा ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता और ग्लोरियस स्कूल के सभी शिक्षकों को दिया। प्रज्ञा ने बताया कि उन्होंने बिना किसी कोचिंग के यह सफलता हासिल की है।
प्रज्ञा का मानना है कि अगर इरादा मजबूत हो तो किसी भी मुश्किल को पार किया जा सकता है। उनका यह संदेश उन सभी छात्रों के लिए है, जो जीवन में अपनी सफलता की दिशा में कठिनाईयों का सामना कर रहे हैं।
उनकी सफलता यह सिद्ध करती है कि यदि मेहनत और सही दिशा में काम किया जाए, तो कोई भी सपना हकीकत में बदल सकता है। प्रज्ञा की यह सफलता न केवल उनके परिवार के लिए गर्व की बात है, बल्कि पूरे जिले और राज्य के लिए प्रेरणा है। तो ऐसे बनी प्रज्ञा प्रदेश टॉपर।
![ttopper]()
कक्षा दसवीं में उत्कृष्ट विद्यालय नीमच की छात्रा पायल पिता नरेंद्र पालीवाल ने प्रदेश की मेरिट में 9वां स्थान हासिल किया है। उन्होंने 500 में से 492 अंक अर्जित किए हैं।
![piicc]()
कक्षा 10वी की मंडीदीप कन्या शाला की छात्रा सपना मिश्र 500 में से 491 अंक अर्जित कर दसवें स्थान पर बाजी मारी।
thesootr links
MP News | Madhya Pradesh | MP Board 10th 12th | MP Board 10th 12th Class Result | MP Board 10th 12th class result declared | MP Board | 10th result mp board 2025 | mp Board 10th-12th exam | mp board 10th result 2025 | एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा | एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं क्लास रिजल्ट | एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं क्लास रिजल्ट घोषत
डिस्ट्रिक्ट वाइज परफॉरमेंस की बात करें तो नरसिंहपुर जिले ने सबसे बेहतरीन परिणाम दिया, जहां पास प्रतिशत 92.73% रहा। मध्यप्रदेश बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 27 फरवरी से 19 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थीं, जिसमें कुल 9.53 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे।
प्रज्ञा जायसवाल ने किया टॉप
मध्यप्रदेश के छोटे जिले सिंगरौली की 10वीं की छात्रा प्रज्ञा जायसवाल ने 500 में से 500 अंक प्राप्त करके पूरे प्रदेश में टॉप किया है। प्रज्ञा की इस उपलब्धि ने न केवल उसके परिवार को गर्व महसूस कराया, बल्कि पूरे जिले को प्रेरणा दी है। उनके इस परिणाम ने यह सिद्ध कर दिया कि मेहनत और समर्पण से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
प्रज्ञा के सफलता का राज
प्रज्ञा ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी निरंतर मेहनत और मजबूत इच्छाशक्ति को दिया है। उन्होंने बताया कि उनका ध्यान हमेशा अपनी पढ़ाई पर केंद्रित रहा और किसी भी प्रकार के विघ्न से वे विचलित नहीं हुईं। प्रज्ञा ने यह सुनिश्चित किया कि उनकी पढ़ाई में कोई कमी न हो और हर विषय में उनका ज्ञान मजबूत हो।
समय प्रबंधन और एकाग्रता
प्रज्ञा ने बताया कि सफलता के लिए समय का सही प्रबंधन और एकाग्रता सबसे जरूरी है। उन्होंने अपनी पढ़ाई के दौरान सोशल मीडिया और अन्य बधाओं से खुद को दूर रखा। अपनी पढ़ाई के लिए उन्होंने एक ठोस योजना बनाई और हर दिन उसी के अनुसार काम किया।
UPSC की तैयारी करेंगी
प्रज्ञा का मैसेज
उनकी सफलता यह सिद्ध करती है कि यदि मेहनत और सही दिशा में काम किया जाए, तो कोई भी सपना हकीकत में बदल सकता है। प्रज्ञा की यह सफलता न केवल उनके परिवार के लिए गर्व की बात है, बल्कि पूरे जिले और राज्य के लिए प्रेरणा है। तो ऐसे बनी प्रज्ञा प्रदेश टॉपर।
इन्होंने भी मारी बाजी
ttopper
कक्षा दसवीं में उत्कृष्ट विद्यालय नीमच की छात्रा पायल पिता नरेंद्र पालीवाल ने प्रदेश की मेरिट में 9वां स्थान हासिल किया है। उन्होंने 500 में से 492 अंक अर्जित किए हैं।
piicc
कक्षा 10वी की मंडीदीप कन्या शाला की छात्रा सपना मिश्र 500 में से 491 अंक अर्जित कर दसवें स्थान पर बाजी मारी।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP News | Madhya Pradesh | MP Board 10th 12th | MP Board 10th 12th Class Result | MP Board 10th 12th class result declared | MP Board | 10th result mp board 2025 | mp Board 10th-12th exam | mp board 10th result 2025 | एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा | एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं क्लास रिजल्ट | एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं क्लास रिजल्ट घोषत
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava