सरपट दौड़ रहा बुलडोजर... मोहन सरकार में 50 से ज्यादा कार्रवाई, शिवराज ने तुड़वाए थे 12 हजार अवैध निर्माण

Ravi Kant Dixit | Aug 24, 2024, 20:49 IST
Share
Abhay Tiwari
Abhay Tiwari

8 महीने में मोहन सरकार ने 50 से ज्यादा स्थानों पर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए उनके घरों को जमींदोज किया है। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भू-माफिया, गुंडों और आदतन अपराधियों के 12 हजार 640 अवैध निर्माण तोड़े गए थे।

Bhopal : क्या छतरपुर, क्या मंडला और क्या उज्जैन... सरकार का बुलडोजर सरपट दौड़ रहा है। डॉ.मोहन यादव ने 13 दिसंबर 2023 को पद संभालते ही पहली शॉर्ट कैबिनेट बैठक के बाद अपनी मंशा बता दी थी। इसके अगले दिन यानी 14 दिसंबर 2023 को भोपाल में BJP कार्यकर्ता पर तलवार से हमला करने वाले आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चला दिया गया था।

आठ महीने में सरकार ने 50 से ज्यादा स्थानों पर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए उनके घरों को जमींदोज किया है। हाल ही में मोहन का 'बुलडोजर' छतरपुर मामले के बाद और चर्चा में है।

दरअसल, छतरपुर में सिटी कोतवाली पर पथराव के मामले में गुरुवार यानी 22 अगस्त को पुलिस ने मुख्य आरोपी कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष हाजी शहजाद अली की हवेली पर बुलडोजर चलवा दिया था। हवेली का निर्माण 20 हजार वर्ग फीट में बगैर अनुमति था। इसकी कीमत करीब 20 करोड़ रुपए बताई जाती है। प्रशासन ने शहजाद के भाई पार्षद आजाद अली का घर भी जमींदोज किया है।

अब पढ़िए द सूत्र की यह खास रिपोर्ट...

चलिए थोड़े पीछे चलते हैं। 4 दिसंबर को विधानसभा चुनाव के नतीजे आए। अगले दिन यानी 5 दिसंबर को भोपाल की जनता कॉलोनी निवासी फारुख राइन उर्फ मिन्नी, असलम, समीर उर्फ बिल्लू, शाहरुख और बिलाल ने साईं बोर्ड के पास बीजेपी कार्यकर्ता देवेंद्र सिंह पर हमला कर दिया। इसमें देवेंद्र की हथेली कट गई। हफ्तेभर पुलिस-प्रशासन ने जांच की और 13 दिसंबर को मोहन यादव सूबे के मुखिया बनाए गए। 14 दिसंबर को उन्होंने आरोपियों के घर गिराने के आदेश जारी कर दिए थे। इसके बाद सूबे में जहां भी जघन्य अपराध के मामले सामने आए, वहां आरोपियों के घर जमींदोज कर दिए गए।

मोहन सरकार में जघन्य अपराधों पर हुई घर तोड़ने की कार्रवाई

1. 14 दिसंबर 2023: भोपाल में बीजेपी कार्यकर्ता पर हमला करने वाले आरोपियों फारुख राइन, असलम और बिलाल के घर जमींदोज कर दिए गए थे। ये तीनों विधायक आरिफ मसूद के समर्थक बताए जाते हैं।

2. 16 दिसंबर 2023: नर्मदापुरम में नायब तहसीलदार पर हमला करने वाले रेत माफिया सोनू निमोदा, मयंक निमोदा के अवैध निर्माण को बुलडोजर से ढहा दिया गया था। दोनों भाइयों ने महिला नायब तहसीलदार और उनकी टीम पर पथराव किया था।

3. 26 दिसंबर 2023: आगर मालवा के बड़ोद थाना इलाके के सांगा खेड़ी में चार युवकों सोनू मंसूरी, राहुल गुर्जर, दुर्गा शंकर, रजाक खां ने गोवंश को बांधकर मारा पीटा और फिर उसके साथ अमानवीय कृत्य किया था। इस मामले में तीन आरोपियों के घर गिराए गए।

4. 27 दिसंबर 2023: नर्मदापुरम के बीटीआई क्षेत्र में 25-26 दिसंबर की रात युवती से गैंगरेप के मामले में दो आरोपियों के घर बुलडोजर से तोड़ दिए गए थे। आरोपी नाबालिग थे, इसलिए पुलिस और प्रशासन ने उनके नामों का खुलासा नहीं किया।

5. 11 जनवरी 2024: शाजापुर में राम कीर्तन यात्रा पर पथराव करने वाले मुख्य आरोपी रहीम उर्फ हकीम पटेल के घर बुलडोजर चलाया गया। इस मामले में पुलिस ने 24 आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की थी।

6. 15 जनवरी 2024: गोवध की सूचना पर प्रशासन ने कसाई मंडी में स्लॉटर हाउस तोड़ा। हालांकि इसमें किसी का नाम सामने नहीं आया था। बाद में पुलिस ने चेतावनी दी थी कि यदि अनैतिक गतिविधियां की गईं तो ऐसे तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

7. 14 फरवरी 2024: सीहोर के इछावर थाना क्षेत्र के बावडिया में मानव तस्करी मामले में पुलिस ने आरोपी शाहरुख पिता अकबर का अवैध निर्माण ध्वस्त किया था। वह नाबालिग की तस्करी के मामले में आरोपी थी। मामले में पुलिस ने कुल 9 आरोपियों को पकड़ा था।

8. 14 फरवरी 2024: आदिवासी युवक को निर्वस्त्र कर पीटने के केस में प्रशासन ने आरोपी रिकेंश चौहान, सोहराब उर्फ चैंट के अवैध निर्माण जमींदोज किए गए थे। इस मामले में सरकार ने लापरवाही पर एसपी को हटाते हुए कोतवाली टीआई को सस्पेंड कर दिया था।

9. 15 फरवरी 2024: शिवपुरी में कांग्रेस पार्टी के कार्यालय पर प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया गया था। बीजेपी विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने अवैध निर्माण की शिकायत की थी। प्रशासन ने कांग्रेस पार्टी को नोटिस दिया था, जिसके बाद कार्रवाई की गई थी।

10. 5 मई 2024: शहडोल जिले के ब्यौहारी में अवैध रेत खनन पर कार्रवाई करने पहुंचे एएसआई महेंद्र बागरी की हत्या के बाद प्रशासन ने विजय रावत और उसके साथी सुरेंद्र सिंह का घर जमींदोज कर दिया था। यह मामला देशभर में सुर्खियों में रहा था।

11. 15 जून 2024: मंडला में पशु तस्करी एवं गोमांस मिलने के मामले में 11 आरोपियों के घर जमींदोज किए गए। पुलिस ने इस मामले में आरोपी वाहिद कुरैशी पर केस दर्ज किया था। बाकी 10 आरोपियों के घरों को भी जमींदोज कर दिया गया था

12. 25 जून 2024: इंदौर में बीजेपी नेता मोनू कल्याणे की हत्या करने वाले आरोपी अर्जुन पथरोड़ का घर तोड़ा गया। आरोपियों ने 22 जून को मोनू की हत्या की थी। दूसरा आरोपी पीयूष देवास का है। इंदौर में वह नाना के यहां रहता था, इसलिए उसका घर नहीं तोड़ा।

13. 26 जून 2024: मुरैना के नूराबाद में एक घर में गोमांस रखा होने की शिकायत के बाद उपजे विवाद पर पुलिस ने आरोपी जफ्फार खान, असगर खान का घर जमींदोज कर दिया गया था। इस मामले में 21 जून को बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने शिकायत की थी।

14. 28 जून 2024: सिवनी में गोवंश के शव मिलने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों वाहिद खान, शादाब खान और इरफान मोहम्मद के बिना अनुमति सरकारी जमीन पर बने तीन घरों सहित एक निर्माणाधीन मकान को तोड़ दिया था।

15. 6 जुलाई 2024: भिंड के सौरभ सौरभ वाल्मीकि हत्याकांड में पुलिस और प्रशासन ने मुख्य आरोपी मुकद्दर खान के तीनों मकानों पर बुलडोजर चलाकर तोड़ दिया था। पुलिस ने सौरभ की हत्या के आरोप में मुकद्दर, आदिल, साहिल, लड्‌डू यादव पर केस दर्ज किया है।

16. 8 अगस्त 2024: बुरहानपुर में जिला प्रशासन की टीम ने निर्माणधीन मदरसे पर बुलडोजर चलाकर उसे तोड़ दिया। यहां मदरसा भवन वन विभाग की जमीन पर कब्जे करके बनाया जा रहा था। शिकारपुर थाना क्षेत्र के लोगों ने इसे लेकर शिकायत की थी।

ये मामले सूबे में खासे च​र्चित रहे थे। इनके अतिरिक्त भी करीब डेढ़ दर्जन मामलों में जघन्य अपराध करने वालों के घर तोड़े गए हैं। इसके इतर प्रशासन ने इंदौर में न्यायनगर और भोपाल में भदभदा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर झुग्गी बस्तियों को हटाया था। वहीं, अप्रैल और मई 2024 में देश में लोकसभा चुनाव की आचार संहिता थी। इसके चलते बुलडोजर की ज्यादा कार्रवाई नहीं हुईं।

अब आते हैं शिवराज सरकार में हुए बड़े एक्शन पर...

दावा है कि वर्ष 2022 में सरकार ने 23 हजार एकड़ से अधिक जमीन को गुंडों और माफियों के कब्जों से मुक्त कराया था। चाहें खरगोन में रामनवमीं के जुलूस पर पथराव का मामला हो या उज्जैन सवारी पर थूकने का मामला...शिवराज सरकार में सख्त एक्शन हुआ था।

12 हजार से ज्यादा अवैध निर्माण तोड़े गए

शिवराज सरकार में मुक्त कराई गई सरकारी जमीन की कीमत 18 हजार 146 करोड़ रुपए से अधिक है। भू-माफिया, गुंडों और आदतन अपराधियों के 12 हजार 640 अवैध निर्माण तोड़े गए थे। इनमें मकान, दुकान, गोदाम, मैरिज गार्डन, फैक्ट्री आदि शामिल हैं। थोड़े और ​पीछे चलें तो 18 महीने की कमलनाथ सरकार में सबसे चर्चित कार्रवाई इंदौर में हुई थी। यहां सरकार ने जीतू सोनी के अवैध कब्जों को जमींदोज किया था।

ravikant dixit
ravikant dixit


thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • शिवराज सिंह चौहान
  • बुलडोजर
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • एमपी में बुलडोजर कार्रवाई
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज