MP में निर्माणाधीन मदरसा भवन पर चला बुलडोजर, जानें प्रशासन ने क्यों लिया एक्शन
Vikram Jain | Aug 07, 2024, 20:02 IST
MP Burhanpur Madrasa building under construction demolished
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में निर्माणाधीन मदरसे पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। यह भवन वन भूमि पर अतिक्रमण कर बनाया जा रहा था। मामले में ग्रामीणों की शिकायत के बाद कार्रवाई की गई।
BHOPAL. मध्य प्रदेश में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ सरकार की बुलडोजर कार्रवाई लगातार जारी है। प्रदेश में कई जिलों मे अतिक्रमण और अवैध घरों और दुकानों पर प्रशासन का बुलडोजर चल रहा है। बुधवार को बुराहनपुर में जिला प्रशासन की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए निर्माणाधीन मदरसे पर बुलडोजर चलाते हुए जमींदोज कर दिया है। मदरसे के यह भवन वन विभाग की भूमि पर अतिक्रमण कर बनाया जा रहा था।
बुरहानपुर जिला प्रशासन ने यह कार्रवाई शिकारपुरा थाना क्षेत्र के सांडस कला गांव में की है। दरअसल, वन विभाग की जमीन पर कब्जा कर सुफ्फा एजुकेशन सोसाइटी के नाम से मदरसे के लिए भवन का निर्माण किया जा रहा था, यह पक्का भवन लेंटर हाइट तक तैयार हो गया था। जिसको लेकर ग्रामीणों की शिकायत ने की थी।
ग्रामीणों की शिकायत के बाद प्रशासन की टीम ने निर्माणाधीन मदरसा भवन पर बुलडोजर चलाकर ढहा दिया। अतिक्रमण के खिलाफ इस कार्रवाई के दौरान एसडीएम भागीरथ बाखला, सीएसपी गौरव पाटिल मौके पर थे। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
ग्रामीणों की शिकायत पर कार्रवाई
भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman