MP News : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से बाहर, पचमढ़ी के राजभवन में मंगलवार, 3 जून 2025 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक विशेष रूप से गोंड शासक और वीर जनजातीय नायक राजा भभूत सिंह के शौर्य और पराक्रम को समर्पित होगी।
राजा भभूत सिंह की स्मृति को मिलेगा सम्मान
राजा भभूत सिंह, जिन्हें नर्मदांचल का शिवाजी भी कहा जाता है, उन्होंने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अंग्रेजों के खिलाफ गोरिल्ला युद्ध तकनीक अपनाकर साहस और रणनीति का अद्भुत परिचय दिया था। पचमढ़ी की इस ऐतिहासिक धरती पर उन्होंने शासन के साथ-साथ सांस्कृतिक और सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण कार्य किए। कैबिनेट की इस बैठक में उनके वीरता और योगदान को याद करते हुए उनके सम्मान में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।
खबर यह भी : चौरागढ़ महादेव मंदिर की घंटों की चढ़ाई अब मिनटों में, पचमढ़ी में 400 करोड़ से बनेगा रोप-वे
पचमढ़ी:- प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक धरोहर का संगम
मध्यप्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी, सतपुड़ा पर्वतमाला का प्रमुख आकर्षण है। यहाँ की धूपगढ़ चोटी समुद्र तल से लगभग 1,50 मीटर (4,429 फीट) की ऊंचाई पर स्थित है, जहाँ से सूर्योदय और सूर्यास्त के दृश्य पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। पचमढ़ी भगवान भोलेनाथ की नगरी के रूप में भी विख्यात है। यह क्षेत्र अपनी समृद्ध प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक महत्व के कारण सदैव से प्रशासन और पर्यटन की दृष्टि से विशेष रहा है।
खबर यह भी : सीएम मोहन यादव कैबिनेट के फैसले, पचमढ़ी से नक्सल मोर्चे तक एक्शन, इन दिव्यांग खिलाड़ियों को 1-1 करोड़
कैबिनेट बैठक का प्रशासनिक और सांस्कृतिक महत्व
भोपाल के दमोह, महेश्वर और इंदौर के बाद यह मध्यप्रदेश सरकार की तीसरी कैबिनेट बैठक होगी जो राजधानी से बाहर पचमढ़ी में हो रही है। मौसम की बदलती परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए इस बैठक का आयोजन राजभवन में किया गया है। स्थानीय प्रशासन बैठक की तैयारी में जुटा हुआ है और कई मंत्री बैठक से पहले ही पचमढ़ी पहुंचने लगे हैं।
खबर यह भी : NEWS STRIKE: कांग्रेस फिर करेगी पचमढ़ी में मंथन, विधानसभा चुनाव से पहले जीत के अमृत की तलाश ?
विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन
कैबिनेट बैठक के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर्यटन समेत विभिन्न विभागों से जुड़े कुल : 88 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे। साथ ही पचमढ़ी में राजा भभूत सिंह की स्मृति में उनकी प्रतिमा स्थापित करने और नर्मदांचल क्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण संस्थान को उनके नाम से सम्मानित करने के प्रस्ताव पर भी विचार होगा।
खबर यह भी : पचमढ़ी में लगेगा बीजेपी का ट्रेनिंग कैंप, जेपी नड्डा और अमित शाह भी होंगे शामिल
पहले भी हो चुकी है पचमढ़ी में कैबिनेट बैठक
पचमढ़ी में इससे पहले भी पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में कैबिनेट बैठकें आयोजित हो चुकी हैं। इसके अतिरिक्त, भाजपा के चिंतन शिविर भी यहाँ होते रहे हैं। पचमढ़ी की प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक महत्ता इसे ऐसे बड़े आयोजन के लिए उपयुक्त स्थान बनाती है।
बैठक स्थल में बदलाव
शुरुआत में पचमढ़ी के पाइन फॉरेस्ट और ग्रैंड व्यू होटल के लॉन में डोम लगाकर बैठक आयोजित करने की योजना थी, लेकिन मौसम के बदलाव के कारण इसे राजभवन परिसर में स्थानांतरित कर दिया गया।
मध्यप्रदेश कैबिनेट बैठक | मुख्यमंत्री मोहन यादव