मानसून का रौद्र रूप: MP-CG और राजस्थान में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी
Amresh Kushwaha | Jul 04, 2026, 07:20 IST
Weather Update
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मानसून की भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।
Weather Update: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मानसून पूरी तरह हावी है। तीनों राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। नदियां और नाले उफान पर आ चुके हैं। कई जगह जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हुआ है।
सड़कों पर पानी आने से यातायात रुक गया है। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। इसी वजह से मानसून की रफ्तार और तेज हो गई है। आने वाले कुछ दिनों तक राहत के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।
मध्यप्रदेश मौसम अपडेट (MP Weather Updates): जुलाई में मानसून जमकर बरस रहा है। इससे पूरा मध्य प्रदेश भीग गया है। शनिवार को 20 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश हुई। IMD यानी मौसम केंद्र ने रविवार को प्रदेश के आधे हिस्से में अति भारी या भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में सबसे ज्यादा असर रहेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को रतलाम, धार, बड़वानी, शाजापुर, बैतूल, पांढुर्णा, मंडला, बालाघाट और डिंडौरी में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, उज्जैन, इंदौर, खरगोन, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर, नर्मदापुरम, रायसेन, छिंदवाड़ा, सिवनी, अनूपपुर, कटनी, पन्ना, झाबुआ और आलीराजपुर में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इन जिलों में अगले 24 घंटे में 4 से 8 इंच तक पानी गिर सकता है।
ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, भोपाल, सागर, नरसिंहपुर, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, सतना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में हल्की बारिश का अलर्ट है।
शनिवार को पूरे प्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी रहा। कई जिलों में हालात बिगड़ गए। नदी-नाले उफान पर आ गए। इससे कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया। कई इलाकों में घरों और खेतों में पानी भर गया। सड़कों और पुलों पर पानी आने से यातायात भी प्रभावित हुआ।
हरदा में तेज बारिश के कारण कई गांवों का संपर्क कट गया। ग्राम मांदला के पास कालीमाचक नदी का पानी पुल से करीब तीन फीट ऊपर बहा। इसके चलते नर्मदापुरम-खंडवा स्टेट हाईवे बंद हो गया।
आष्टा क्षेत्र के बापचा दोनिया गांव में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन दोनों बच्चों को आष्टा के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
लगातार तेज बारिश के कारण खंडवा जिले के किल्लौद ब्लॉक के ग्राम गरबड़ी स्थित नाले में बाढ़ आ गई। उफनते नाले के कारण खिरकिया मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
शनिवार को प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। इनमें बैतूल, धार, इंदौर, खरगोन, पचमढ़ी, उज्जैन, दमोह, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, खरगोन, हरदा, सीहोर, पन्ना, बड़वानी, देवास और रतलाम शामिल हैं।
बारिश की वजह से दिन के तापमान में गिरावट देखी गई। धार सबसे ठंडा रहा। यहां अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री दर्ज किया गया। बैतूल में 26 डिग्री, मलाजखंड में 26.5 डिग्री, खंडवा में 28.1 डिग्री और सिवनी में 29.2 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।
प्रदेश के पांच बड़े शहरों की बात करें तो इंदौर में 26.2 डिग्री तापमान रहा। भोपाल में 30.8 डिग्री, उज्जैन में 31.8 डिग्री, जबलपुर में 33.8 डिग्री और ग्वालियर में 37 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट (CG Weather Update):छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के रायपुर केंद्र ने अगले तीन दिनों तक पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश की संभावना जताई है।उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे ओडिशा तट पर सुस्पष्ट कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसका असर छत्तीसगढ़ में साफ दिखाई दे रहा है।
इसी सिस्टम की वजह से मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा।
शनिवार शाम जारी नाउकास्ट में धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा और रायगढ़ के लिए चेतावनी दी गई है। इन जिलों में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। साथ ही आकाशीय बिजली और बारिश की भी आशंका है।
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, कोरबा, मुंगेली, कबीरधाम और कई अन्य जिलों में भी मौसम बदल सकता है। यहां 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। बस्तर और बिलासपुर संभाग के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हुई। इस दौरान रायगढ़ सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रायगढ़ के बाद सक्ती में 35.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। मुंगेली में 34.5 डिग्री, रायपुर में 34.1 डिग्री और बिलासपुर में 34 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
प्रदेश में जगदलपुर सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में बस्तर संभाग के कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई। सबसे अधिक 14 सेंटीमीटर बारिश बड़े बचेली में दर्ज की गई।
ओरछा और चांपा में 7 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। कोंटा, कुटरू, भैरमगढ़, थानखमरिया और बारमकेला में 6 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।
जांजगीर, बीजापुर, सारंगढ़, गंगालूर और सेवरीनारायण सहित कई स्थानों पर भी अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी।
राजस्थान मौसम अपडेट (Rajasthan Weather Update):राजस्थान में मानसून की बारिश का दौर शनिवार को भी जारी रहा। दोपहर बाद सीकर, सवाई माधोपुर, झालावाड़ समेत अन्य जिलों में एक इंच तक बारिश हुई।मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले पांच दिनों तक मानसून की बारिश जारी रहेगी। जयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में अतिभारी बारिश की भी आशंका है। अगले 2 से 3 दिनों में मानसून के आगे बढ़ने की संभावना है।
रविवार को झालावाड़, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर और उदयपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जैसलमेर और बीकानेर को छोड़कर पूरे राजस्थान में बारिश का यलो अलर्ट जारी है।
पिछले 24 घंटों में सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा में 28 मिमी बारिश दर्ज हुई। सीकर के पलसाना में 33 मिमी, उदयपुर के पास सलूंबर में 18 मिमी, झालड़ा में 11 मिमी और प्रतापगढ़ के दलोत में 16 मिमी बारिश हुई।
झुंझुनूं के नवलगढ़ में 12 मिमी बारिश दर्ज की गई। झालावाड़ के झालरापाटन में 28 मिमी, हनुमानगढ़ के भादरा में 16 मिमी और उदयपुर शहर में 11 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई।
राज्य के पश्चिमी जिलों में गर्मी का असर तेज रहा। सबसे अधिक तापमान जैसलमेर में 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बीकानेर में तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस रहा। गंगानगर और बाड़मेर में 41.6 डिग्री, फलोदी में 41.2 डिग्री, चूरू में 39.8 डिग्री और फतेहपुर में 38.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।
पिलानी में 37.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। हनुमानगढ़ में 37.6 डिग्री, दौसा में 37.3 डिग्री और झुंझुनूं में 37.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी और उससे सटे ओडिशा तट पर एक वेल-मार्कड लो-प्रेशर सिस्टम बना हुआ है। यानी कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय है।
राधेश्याम शर्मा के मुताबिक मानसून ट्रफ राजस्थान के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से से होकर गुजर रही है। इसी वजह से पूर्वी और दक्षिण पूर्वी जिलों में अतिभारी बारिश हो सकती है।
गर्मी ने छुड़ाए पसीने! पारा पहुंचा 42 डिग्री के पार, तीनों राज्यों में लू का अलर्ट
MP-CG-Rajasthan Weather: तीनों राज्यों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी
MP-CG-Rajasthan: मध्य भारत में गर्मी का कहर! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
MP-CG-Rajasthan Weather: अगले 4 दिन झुलसाएगी गर्मी, तीन राज्यों में हीटवेव अलर्ट!
सड़कों पर पानी आने से यातायात रुक गया है। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। इसी वजह से मानसून की रफ्तार और तेज हो गई है। आने वाले कुछ दिनों तक राहत के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।
मध्यप्रदेश मौसम रिपोर्ट - 05 जुलाई 2026:
इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, उज्जैन, इंदौर, खरगोन, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर, नर्मदापुरम, रायसेन, छिंदवाड़ा, सिवनी, अनूपपुर, कटनी, पन्ना, झाबुआ और आलीराजपुर में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इन जिलों में अगले 24 घंटे में 4 से 8 इंच तक पानी गिर सकता है।
ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, भोपाल, सागर, नरसिंहपुर, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, सतना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में हल्की बारिश का अलर्ट है।
बारिश से कई जगह हालात बिगड़े
हरदा में तेज बारिश के कारण कई गांवों का संपर्क कट गया। ग्राम मांदला के पास कालीमाचक नदी का पानी पुल से करीब तीन फीट ऊपर बहा। इसके चलते नर्मदापुरम-खंडवा स्टेट हाईवे बंद हो गया।
आष्टा क्षेत्र के बापचा दोनिया गांव में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन दोनों बच्चों को आष्टा के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
लगातार तेज बारिश के कारण खंडवा जिले के किल्लौद ब्लॉक के ग्राम गरबड़ी स्थित नाले में बाढ़ आ गई। उफनते नाले के कारण खिरकिया मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
20 से ज्यादा जिलों में बरसे बादल
बारिश की वजह से दिन के तापमान में गिरावट देखी गई। धार सबसे ठंडा रहा। यहां अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री दर्ज किया गया। बैतूल में 26 डिग्री, मलाजखंड में 26.5 डिग्री, खंडवा में 28.1 डिग्री और सिवनी में 29.2 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।
प्रदेश के पांच बड़े शहरों की बात करें तो इंदौर में 26.2 डिग्री तापमान रहा। भोपाल में 30.8 डिग्री, उज्जैन में 31.8 डिग्री, जबलपुर में 33.8 डिग्री और ग्वालियर में 37 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
छत्तीसगढ़ मौसम रिपोर्ट - 05 जुलाई 2026:
कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा।
तेज हवा और बिजली की चेतावनी
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, कोरबा, मुंगेली, कबीरधाम और कई अन्य जिलों में भी मौसम बदल सकता है। यहां 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
रायगढ़ में सबसे ज्यादा गर्मी
रायगढ़ के बाद सक्ती में 35.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। मुंगेली में 34.5 डिग्री, रायपुर में 34.1 डिग्री और बिलासपुर में 34 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
बस्तर सबसे ठंडा रहा
मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में बस्तर संभाग के कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई। सबसे अधिक 14 सेंटीमीटर बारिश बड़े बचेली में दर्ज की गई।
इन इलाकों में भी खूब बरसा पानी
जांजगीर, बीजापुर, सारंगढ़, गंगालूर और सेवरीनारायण सहित कई स्थानों पर भी अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी।
राजस्थान मौसम रिपोर्ट - 05 जुलाई2026:
छह जिलों में ऑरेंज अलर्ट
पिछले 24 घंटों में सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा में 28 मिमी बारिश दर्ज हुई। सीकर के पलसाना में 33 मिमी, उदयपुर के पास सलूंबर में 18 मिमी, झालड़ा में 11 मिमी और प्रतापगढ़ के दलोत में 16 मिमी बारिश हुई।
इन इलाकों में भी बरसे बादल
राज्य के पश्चिमी जिलों में गर्मी का असर तेज रहा। सबसे अधिक तापमान जैसलमेर में 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कई शहरों में पारा ऊपर
पिलानी में 37.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। हनुमानगढ़ में 37.6 डिग्री, दौसा में 37.3 डिग्री और झुंझुनूं में 37.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
अतिभारी बारिश की वजह
राधेश्याम शर्मा के मुताबिक मानसून ट्रफ राजस्थान के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से से होकर गुजर रही है। इसी वजह से पूर्वी और दक्षिण पूर्वी जिलों में अतिभारी बारिश हो सकती है।
ये खबर भी पढ़िए...
MP-CG-Rajasthan Weather: तीनों राज्यों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी
MP-CG-Rajasthan: मध्य भारत में गर्मी का कहर! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
MP-CG-Rajasthan Weather: अगले 4 दिन झुलसाएगी गर्मी, तीन राज्यों में हीटवेव अलर्ट!
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava