कहीं लू का टॉर्चर तो कहीं मानसून की बौछार, जानें MP, CG और राजस्थान का मौसम
Aman Vaishnav | Jun 24, 2026, 07:17 IST
MP, CG और राजस्थान का मौसम
मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान का लेटेस्ट मौसम अपडेट। एमपी में अल नीनो के असर से लू का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं छत्तीसगढ़ में मानसून की बारिश से मौसम सुहाना है। जानें राजस्थान में कब होगी बारिश।
Weather Update: मध्य भारत के राज्यों में इस समय मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। कहीं लोग भीषण गर्मी और लू से परेशान हैं, तो कहीं मानसून की बौछारें मौसम को सुहाना बना रही हैं।
आइए जानते हैं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में अगले कुछ दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल...
MP weather: (मध्यप्रदेश का मौसम):मध्यप्रदेश में अल नीनो का असर अभी भी देखने को मिल रहा है। जून का आखिरी हफ्ता चल रहा है, लेकिन कई जिलों में लोगों को अब भी तेज गर्मी और लू का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदेश के कुछ शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के मुताबिक अगले दो दिन तक गर्मी का यह असर बना रह सकता है। 24 जून को सीधी और नरसिंहपुर जिले में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं राहत की बात यह है कि मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और अगले दो-तीन दिनों में मध्यप्रदेश में प्रवेश कर सकता है। मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत 43 जिलों में आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई है। कई जगहों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
सबसे ज्यादा गर्म शहरों की बात करें तो दतिया और सीधी में तापमान 41.2 डिग्री दर्ज किया गया। ग्वालियर में 41 डिग्री, खजुराहो में 40.4 और श्योपुर में 40.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ।
प्रदेश के बड़े शहरों में भोपाल का तापमान 32.2 डिग्री, इंदौर का 33.9, उज्जैन का 34.8, जबलपुर का 35.4 और ग्वालियर का 41 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार 24 जून की सुबह से 25 जून की सुबह तक भोपाल, इंदौर, विदिशा, रायसेन, सीहोर, उज्जैन, देवास, धार, रीवा, सतना, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सागर, पन्ना, बालाघाट समेत 43 जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है। वहीं सीधी और नरसिंहपुर में लू के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
CG weather: (छत्तीसगढ़ का मौसम):छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। बता दें कि प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है।
मौसम विभाग के मुताबिक 24 और 25 जून को कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।
मौसम विभाग का कहना है कि सक्रिय मानसून और समुद्र से लगातार आ रही नमी की वजह से प्रदेश में बादलों की आवाजाही बनी हुई है।
इसके चलते उत्तर, मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के ज्यादातर जिलों में मौसम सुहाना बना रहेगा। बारिश के कारण तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी और लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी।
राजधानी रायपुर की बात करें तो यहां भी अगले 24 घंटे के दौरान आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। गरज-चमक के साथ बारिश होने और कुछ समय के लिए तेज हवा चलने की संभावना है। रायपुर में अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार छत्तीसगढ़ के ऊपर बनी मौसमी द्रोणिका और बंगाल की खाड़ी से मिल रही लगातार नमी के कारण बारिश का सिलसिला अभी थमने वाला नहीं है। 26 जून तक भी प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है।
Rajsthan weather update: (राजस्थान का मौसम) राजस्थान में मानसून की चाल अभी थोड़ी धीमी है, लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि जून के आखिरी दिनों से बारिश की गतिविधियां बढ़ने लगेंगी। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक पिछले 48 घंटों में मानसून पूर्वी और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में फिर से सक्रिय हुआ है।
फिलहाल मानसून की उत्तरी सीमा महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार से होकर गुजर रही है। मौसम विभाग का मानना है कि अगले 5 से 7 दिनों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल रहेंगे। इससे कई इलाकों में अच्छी बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार जून के आखिरी सप्ताह में पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश बढ़ सकती है। वहीं जुलाई के पहले हफ्ते में प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश होने के आसार हैं।
पिछले 24 घंटों के दौरान भी राजस्थान के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। सबसे ज्यादा 19 मिलीमीटर बारिश डीडवाना में दर्ज की गई। हालांकि प्रदेश के ज्यादातर जिलों में लोग अब भी अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं।
गर्मी ने छुड़ाए पसीने! पारा पहुंचा 42 डिग्री के पार, तीनों राज्यों में लू का अलर्ट
MP-CG-Rajasthan Weather: तीनों राज्यों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी
MP-CG-Rajasthan: मध्य भारत में गर्मी का कहर! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
MP-CG-Rajasthan Weather: अगले 4 दिन झुलसाएगी गर्मी, तीन राज्यों में हीटवेव अलर्ट!
आइए जानते हैं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में अगले कुछ दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल...
मध्यप्रदेश मौसम रिपोर्ट - 24 जून 2026
प्रदेश के कुछ शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के मुताबिक अगले दो दिन तक गर्मी का यह असर बना रह सकता है। 24 जून को सीधी और नरसिंहपुर जिले में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं राहत की बात यह है कि मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और अगले दो-तीन दिनों में मध्यप्रदेश में प्रवेश कर सकता है। मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत 43 जिलों में आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई है। कई जगहों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
सबसे ज्यादा गर्म शहर
प्रदेश के बड़े शहरों में भोपाल का तापमान 32.2 डिग्री, इंदौर का 33.9, उज्जैन का 34.8, जबलपुर का 35.4 और ग्वालियर का 41 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार 24 जून की सुबह से 25 जून की सुबह तक भोपाल, इंदौर, विदिशा, रायसेन, सीहोर, उज्जैन, देवास, धार, रीवा, सतना, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सागर, पन्ना, बालाघाट समेत 43 जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है। वहीं सीधी और नरसिंहपुर में लू के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
छत्तीसगढ़ मौसम रिपोर्ट - 24 जून 2026
मौसम विभाग के मुताबिक 24 और 25 जून को कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।
मौसम विभाग का कहना है कि सक्रिय मानसून और समुद्र से लगातार आ रही नमी की वजह से प्रदेश में बादलों की आवाजाही बनी हुई है।
इसके चलते उत्तर, मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के ज्यादातर जिलों में मौसम सुहाना बना रहेगा। बारिश के कारण तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी और लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी।
राजधानी रायपुर का मौसम
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार छत्तीसगढ़ के ऊपर बनी मौसमी द्रोणिका और बंगाल की खाड़ी से मिल रही लगातार नमी के कारण बारिश का सिलसिला अभी थमने वाला नहीं है। 26 जून तक भी प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है।
राजस्थान मौसम रिपोर्ट - 24 जून 2026
फिलहाल मानसून की उत्तरी सीमा महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार से होकर गुजर रही है। मौसम विभाग का मानना है कि अगले 5 से 7 दिनों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल रहेंगे। इससे कई इलाकों में अच्छी बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार जून के आखिरी सप्ताह में पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश बढ़ सकती है। वहीं जुलाई के पहले हफ्ते में प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश होने के आसार हैं।
पिछले 24 घंटों के दौरान भी राजस्थान के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। सबसे ज्यादा 19 मिलीमीटर बारिश डीडवाना में दर्ज की गई। हालांकि प्रदेश के ज्यादातर जिलों में लोग अब भी अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं।
ये खबर भी पढ़िए...
MP-CG-Rajasthan Weather: तीनों राज्यों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी
MP-CG-Rajasthan: मध्य भारत में गर्मी का कहर! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
MP-CG-Rajasthan Weather: अगले 4 दिन झुलसाएगी गर्मी, तीन राज्यों में हीटवेव अलर्ट!
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel