मध्य भारत में मौसम के दो रंग: एमपी-राजस्थान में लू का कहर, सीजी में बारिश का अलर्ट
Amresh Kushwaha | May 16, 2026, 07:34 IST
Weather Update
मध्य भारत में मौसम का दोहरा रूप दिख रहा है। एमपी और राजस्थान में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है और लू का अलर्ट है, जबकि छत्तीसगढ़ में बारिश से राहत है।
Weather Update: मध्य भारत में मौसम के दो अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। राजस्थान और मध्य प्रदेश भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। बाड़मेर में पारा 45.4 डिग्री और नौगांव में 44.2 डिग्री पहुंच गया है।
दोनों राज्यों में अगले कुछ दिनों तक तापमान और बढ़ने के आसार हैं। दूसरी तरफ, छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से राहत मिली है। रायपुर और बस्तर समेत कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी हुआ है।
हालांकि, 20 मई के बाद छत्तीसगढ़ में भी गर्मी बढ़ने की संभावना है।
मध्यप्रदेश मौसम अपडेट (MP Weather Updates)
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक विदिशा, रायसेन, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, मंदसौर, नीमच, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, मुरैना, सागर, छतरपुर और टीकमगढ़ में हीट वेव की स्थिति बन सकती है। विभाग ने कहा कि दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक धूप में निकलने से बचें। भोपाल में रविवार को अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री रहा और अगले तीन दिन 2-3 डिग्री और बढ़ सकता है।
नौगांव में 44.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। खंडवा और विदिशा में 44.1 डिग्री, भोपाल के बैरसिया में 43.9 और सागर में 43.6 डिग्री रहा।
वहीं पचमढ़ी सबसे ठंडा शहर रहा, यहां न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री दर्ज हुआ। रीवा संभाग के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई जिससे रात का तापमान थोड़ा कम रहा। शहडोल और जबलपुर संभाग के कुछ हिस्सों में भी मौसम बदला हुआ रहा।
डिंडोरी, मंडला, बालाघाट और सिवनी जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं का खतरा है। मौसम विभाग ने वज्रपात का भी अलर्ट दिया।
किसानों को सलाह दी गई कि खेतों में सावधानी बरतें और तैयार फसलों को सुरक्षित जगह पर रखें। खुले मैदान, बिजली के खंभे और पेड़ों के नीचे न खड़े हों। स्थानीय प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है।
पिछले 24 घंटों में रीवा संभाग के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। जबलपुर, शहडोल और सागर संभाग में मौसम बदलता रहा। पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री रहा।
भोपाल के बैरसिया क्षेत्र में तापमान 43.9 डिग्री तक गया। अमरकंटक में 36 मिमी बारिश और 46 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवा रिकॉर्ड हुई। अगले तीन दिन में अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री और बढ़ सकता है।
मौसम विभाग के सात दिन के पूर्वानुमान के अनुसार 20 मई के बाद प्रदेश में मौसम और ज्यादा शुष्क हो सकता है। कई जिलों में लू का असर तेज होने की संभावना है।
दक्षिण भारत में मानसून सक्रिय है, लेकिन मध्य प्रदेश में अभी गर्मी से राहत मिलने के संकेत कम हैं।
लोगों को लगातार पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और धूप से बचने की सलाह दी गई है।
छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट (CG Weather Update)
दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और तमिलनाडु में बने सिस्टम की वजह से रायपुर समेत मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी की संभावना है। राजधानी रायपुर में दिन का अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री रहेगा, जबकि सुबह और रात में मौसम ठंडा लगेगा।
मौसम विभाग ने कहा कि रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, अंबिकापुर, कोरबा, कांकेर और बस्तर संभाग के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर गरज-चमक और 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं का अलर्ट भी जारी है।
रविवार देर रात रायपुर और आसपास बारिश के बाद सोमवार सुबह मौसम ठंडा है। बस्तर और उत्तर छत्तीसगढ़ में बादल ज्यादा रह सकते हैं। अगले दो दिनों तक मेघगर्जन और तेज हवाओं की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। लोगों को सलाह दी गई है कि खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों के पास न खड़े हों। किसानों को खेतों और मंडियों में रखे अनाज और कृषि सामान सुरक्षित जगह पर रखने की हिदायत दी गई है।
बिजली गिरने और तेज हवाओं में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण कम इस्तेमाल करें। प्रशासन ने सभी जिलों को अलर्ट मोड पर रखा है ताकि आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई हो सके। बदलता मौसम दैनिक जीवन और यातायात पर असर डाल सकता है।
पिछले 24 घंटों में दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हुई। रायपुर में अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री, न्यूनतम 21.5 डिग्री रहा। जगदलपुर में 36.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई, पेंड्रारोड और अंबिकापुर में भी बारिश हुई।
बारिश और तेज हवाओं की वजह से कुछ इलाकों में पेड़ गिरने और बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। लेकिन तापमान ज्यादा जगहों पर सामान्य से नीचे रहा, जिससे गर्मी से राहत मिली।
मौसम विभाग के सात दिन के पूर्वानुमान के अनुसार 19-20 मई से मौसम धीरे-धीरे शुष्क होगा। इसके बाद तापमान में 3-4 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। 21 मई से कुछ इलाकों में ग्रीष्म लहर यानी लू चलने की संभावना भी है।
विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल बारिश और बादलों से राहत जरूर है, लेकिन ज्यादा दिन तक नहीं टिकेगी। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को पर्याप्त पानी पीने, धूप में कम निकलने और मौसम अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी है।
राजस्थान मौसम अपडेट (Rajasthan Weather Update)
राजस्थान में गर्मी लगातार बढ़ रही है। 17 मई को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा और तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में पारा 45 डिग्री के करीब पहुंच गया, जिससे दिन के समय जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना जताई है।
पिछले 24 घंटों में पूरे राज्य में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहा। कहीं भी बारिश या आंधी जैसी गतिविधि दर्ज नहीं हुई। तेज धूप और गर्म हवाओं की वजह से दिन में लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
बाड़मेर सबसे गर्म, संगरिया में रात भी तपिश
राज्य में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 45.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। फलौदी में भी पारा 44.8 डिग्री तक पहुंच गया। दूसरी ओर, न्यूनतम तापमान संगरिया में 33.2 डिग्री दर्ज किया गया, जिससे रात में भी गर्मी से राहत कम मिली।
सुबह-शाम में भी राहत नहीं
राज्य के ज्यादातर हिस्सों में सुबह और शाम के समय हवा में नमी 15 से 30 प्रतिशत के बीच रही। हालांकि आर्द्रता कम होने के बावजूद तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को खास राहत महसूस नहीं हुई। रात का तापमान भी बढ़ा हुआ दर्ज किया गया, जिससे परेशानी और बढ़ गई है।
आने वाले दिनों में गर्मी और तेज होगी
मौसम विभाग के अनुसार अगले 3-4 दिनों में राजस्थान में गर्मी और बढ़ सकती है। पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री तक पहुंच सकता है और कई इलाकों में हीटवेव यानी लू चलने की चेतावनी जारी है। पूर्वी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में तापमान 42 से 44 डिग्री के बीच रहेगा।
18 से 23 मई तक बारिश के आसार नहीं
मौसम विभाग ने बताया कि 18 से 22 मई के दौरान पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चल सकती हैं। धूलभरी परिस्थितियां बन सकती हैं और पूरे राजस्थान में 18 से 23 मई तक मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान बारिश या किसी बड़े मौसमी बदलाव की संभावना नहीं है, जिससे गर्मी का असर और बढ़ सकता है।
हीटवेव अलर्ट: सावधानी जरूरी
भीषण गर्मी और लू को देखते हुए मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। लोगों को दोपहर में अनावश्यक बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को अतिरिक्त सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
गर्मी ने छुड़ाए पसीने! पारा पहुंचा 42 डिग्री के पार, तीनों राज्यों में लू का अलर्ट
MP-CG-Rajasthan Weather: तीनों राज्यों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी
MP-CG-Rajasthan: मध्य भारत में गर्मी का कहर! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
MP-CG-Rajasthan Weather: अगले 4 दिन झुलसाएगी गर्मी, तीन राज्यों में हीटवेव अलर्ट!
दोनों राज्यों में अगले कुछ दिनों तक तापमान और बढ़ने के आसार हैं। दूसरी तरफ, छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से राहत मिली है। रायपुर और बस्तर समेत कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी हुआ है।
हालांकि, 20 मई के बाद छत्तीसगढ़ में भी गर्मी बढ़ने की संभावना है।
मध्यप्रदेश मौसम रिपोर्ट - 18 मई 2026:
हीट वेव का कहर कई जिलों में
नौगांव सबसे गर्म, पचमढ़ी सबसे ठंडा
वहीं पचमढ़ी सबसे ठंडा शहर रहा, यहां न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री दर्ज हुआ। रीवा संभाग के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई जिससे रात का तापमान थोड़ा कम रहा। शहडोल और जबलपुर संभाग के कुछ हिस्सों में भी मौसम बदला हुआ रहा।
आंधी और बिजली गिरने का खतरा
किसानों को सलाह दी गई कि खेतों में सावधानी बरतें और तैयार फसलों को सुरक्षित जगह पर रखें। खुले मैदान, बिजली के खंभे और पेड़ों के नीचे न खड़े हों। स्थानीय प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है।
बीते 24 घंटे का हाल
भोपाल के बैरसिया क्षेत्र में तापमान 43.9 डिग्री तक गया। अमरकंटक में 36 मिमी बारिश और 46 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवा रिकॉर्ड हुई। अगले तीन दिन में अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री और बढ़ सकता है।
आने वाले दिनों का अनुमान
दक्षिण भारत में मानसून सक्रिय है, लेकिन मध्य प्रदेश में अभी गर्मी से राहत मिलने के संकेत कम हैं।
लोगों को लगातार पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और धूप से बचने की सलाह दी गई है।
छत्तीसगढ़ मौसम रिपोर्ट - 18 मई 2026:
दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और तमिलनाडु में बने सिस्टम की वजह से रायपुर समेत मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी की संभावना है। राजधानी रायपुर में दिन का अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री रहेगा, जबकि सुबह और रात में मौसम ठंडा लगेगा।
रायपुर, बस्तर और उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना
रविवार देर रात रायपुर और आसपास बारिश के बाद सोमवार सुबह मौसम ठंडा है। बस्तर और उत्तर छत्तीसगढ़ में बादल ज्यादा रह सकते हैं। अगले दो दिनों तक मेघगर्जन और तेज हवाओं की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।
मौसम विभाग का येलो अलर्ट
इलेक्ट्रॉनिक सावधानियां और प्रशासन अलर्ट
बीते 24 घंटे में बारिश ने दी राहत
बारिश और तेज हवाओं की वजह से कुछ इलाकों में पेड़ गिरने और बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। लेकिन तापमान ज्यादा जगहों पर सामान्य से नीचे रहा, जिससे गर्मी से राहत मिली।
20 मई के बाद फिर बढ़ सकती है गर्मी
विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल बारिश और बादलों से राहत जरूर है, लेकिन ज्यादा दिन तक नहीं टिकेगी। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को पर्याप्त पानी पीने, धूप में कम निकलने और मौसम अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी है।
राजस्थान मौसम रिपोर्ट -18 मई 2026:
राजस्थान में गर्मी लगातार बढ़ रही है। 17 मई को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा और तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में पारा 45 डिग्री के करीब पहुंच गया, जिससे दिन के समय जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना जताई है।
पिछले 24 घंटों में पूरे राज्य में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहा। कहीं भी बारिश या आंधी जैसी गतिविधि दर्ज नहीं हुई। तेज धूप और गर्म हवाओं की वजह से दिन में लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
बाड़मेर सबसे गर्म, संगरिया में रात भी तपिश
राज्य में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 45.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। फलौदी में भी पारा 44.8 डिग्री तक पहुंच गया। दूसरी ओर, न्यूनतम तापमान संगरिया में 33.2 डिग्री दर्ज किया गया, जिससे रात में भी गर्मी से राहत कम मिली।
सुबह-शाम में भी राहत नहीं
राज्य के ज्यादातर हिस्सों में सुबह और शाम के समय हवा में नमी 15 से 30 प्रतिशत के बीच रही। हालांकि आर्द्रता कम होने के बावजूद तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को खास राहत महसूस नहीं हुई। रात का तापमान भी बढ़ा हुआ दर्ज किया गया, जिससे परेशानी और बढ़ गई है।
आने वाले दिनों में गर्मी और तेज होगी
मौसम विभाग के अनुसार अगले 3-4 दिनों में राजस्थान में गर्मी और बढ़ सकती है। पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री तक पहुंच सकता है और कई इलाकों में हीटवेव यानी लू चलने की चेतावनी जारी है। पूर्वी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में तापमान 42 से 44 डिग्री के बीच रहेगा।
18 से 23 मई तक बारिश के आसार नहीं
मौसम विभाग ने बताया कि 18 से 22 मई के दौरान पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चल सकती हैं। धूलभरी परिस्थितियां बन सकती हैं और पूरे राजस्थान में 18 से 23 मई तक मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान बारिश या किसी बड़े मौसमी बदलाव की संभावना नहीं है, जिससे गर्मी का असर और बढ़ सकता है।
हीटवेव अलर्ट: सावधानी जरूरी
भीषण गर्मी और लू को देखते हुए मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। लोगों को दोपहर में अनावश्यक बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को अतिरिक्त सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
ये खबर भी पढ़िए...
MP-CG-Rajasthan Weather: तीनों राज्यों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी
MP-CG-Rajasthan: मध्य भारत में गर्मी का कहर! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
MP-CG-Rajasthan Weather: अगले 4 दिन झुलसाएगी गर्मी, तीन राज्यों में हीटवेव अलर्ट!
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari