MP, CG और राजस्थान में मानसून का रौद्र रूप, अगले 3 दिन तक भारी बारिश की चेतावनी

Aman Vaishnav | Aug 13, 2026, 07:12 IST
Share
MP-CG से राजस्थान तक आफत बना मानसून
MP-CG से राजस्थान तक आफत बना मानसून

मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों के लिए तीनों राज्यों में भारी बारिश और गरज-चमक की चेतावनी दी है।

Weather update: अगर आप आज घर से बाहर निकलने की सोच रहे हैं,तो रुकिए!पहले अपने राज्य के मौसम का हाल जान लीजिए।

कहीं झमाझम बारिश हो रही है,तो कहीं बादलों की गड़गड़ाहट और तेज हवाएं लोगों को डरा रही हैं। मौसम विभाग (IMD) ने कई जगहों के लिए चेतावनी जारी की है,ताकि लोग सावधान रहें। आइए जानते हैं तीनों राज्यों का पूरा अपडेट।

मध्यप्रदेश मौसम रिपोर्ट - 13 अगस्त 2026

MP Weather update: (मध्यप्रदेश का मौसम):मध्यप्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। अगले 3 दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक, 13 अगस्त से पूर्वी मध्यप्रदेश में भी बारिश बढ़ सकती है। वहीं पश्चिमी हिस्से में 13 अगस्त तक बारिश का ज्यादा असर देखने को मिलेगा।

कई जिलों में भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग ने श्योपुरकलां में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, खरगोन, इंदौर, देवास, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, रीवा, सतना, सिंगरौली, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा समेत कई जिलों में बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक भी देखने को मिल सकती है।

तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने का खतरा

बड़वानी, धार, ग्वालियर, राजगढ़, शाजापुर, आगर और मंदसौर में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ जगहों पर हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। गरज-चमक के दौरान बिजली गिरने का भी खतरा रहेगा।

छत्तीसगढ़ मौसम रिपोर्ट - 13 अगस्त 2026

CG Weather Update: (छत्तीसगढ़ का मौसम):छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, 13 से 15 अगस्त तक प्रदेश के ज्यादातर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की भी संभावना है।

प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुककर बारिश हो सकती है। 13 अगस्त को धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सूरजपुर, सरगुजा और कोरिया समेत आसपास के इलाकों में बारिश का असर ज्यादा रह सकता है।

कुछ जगहों पर अचानक तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है। इस दौरान बिजली चमकने और गिरने का भी खतरा रहेगा।

बारिश की वजह क्या है?

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश के पास बना कम दबाव का क्षेत्र और उससे जुड़ी मौसम प्रणालियां छत्तीसगढ़ के मौसम को प्रभावित कर रही हैं। इसी वजह से अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर बना रहेगा।

14 अगस्त को भी बारिश

14 अगस्त को भी प्रदेश के ज्यादातर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। भारी बारिश होने पर निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को परेशानी हो सकती है।

15 अगस्त को भी राहत नहीं

15 अगस्त को भी प्रदेश के ज्यादातर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। एक-दो जगहों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज बारिश हो सकती है।

यानी अगले तीन दिन बारिश से मौसम सुहावना रहेगा और उमस से राहत मिलेगी, लेकिन तेज बारिश के चलते कई जगहों पर आवाजाही प्रभावित हो सकती है।

राजस्थान मौसम रिपोर्ट - 13 अगस्त 2026

Rajsthan weather update: (राजस्थान का मौसम): राजस्थान में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के सभी जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

बुधवार को भी उदयपुर, अजमेर, करौली, जयपुर, डूंगरपुर, भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ समेत कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक 14-15 अगस्त से बारिश की रफ्तार कुछ कम हो सकती है।

पिछले 24 घंटे में उदयपुर के सेमारी में सबसे ज्यादा 185 मिलीमीटर बारिश हुई। सलूंबर में 143, लसाड़िया में 133, झालड़ा में 115, सराड़ा में 110, झाड़ोल में 123, फलासिया में 115 और कोटड़ा में 110 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

जयपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश

बुधवार को टोंक, श्रीगंगानगर, प्रतापगढ़, कोटा, करौली, जोधपुर, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर और सवाई माधोपुर में दो इंच से ज्यादा बारिश हुई। इसके अलावा बाड़मेर, झालावाड़, धौलपुर, दौसा और बूंदी समेत कई जिलों में भी पानी बरसा।

जयपुर में भी बुधवार को जमकर बारिश हुई। एयरपोर्ट पर 29 मिलीमीटर और जेएलएन मार्ग पर दोपहर से शाम तक 34 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। तेज बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया और ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ।

त्रिवेणी नदी में पहली बार आया पानी

अच्छी बारिश का असर नदियों और बांधों पर भी दिखने लगा है। बीसलपुर बांध में पानी पहुंचाने वाली त्रिवेणी नदी इस मानसून सीजन में पहली बार बहती नजर आई। नदी का जलस्तर तीन मीटर से ऊपर पहुंच गया है।

वहीं, धौलपुर में चंबल नदी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। नदी का पानी खतरे के निशान के करीब पहुंचने के बाद प्रशासन ने चंबल के आसपास बसे गांवों में अलर्ट जारी किया है।

ये खबरें भी पढ़िए...

अगस्त का मौसम: झमाझम बारिश या सिर्फ उमस का दौर? जानें पूरे महीने का वेदर रिपोर्ट

MP, CG और राजस्थान में बदलेंगे मौसम के मिजाज, इन जिलों में भारी बारिश के आसार

मौसम लाइव अपडेट: केरल-कर्नाटक में बारिश का कहर, लैंडस्लाइड से 11 मौतें; कई लापता

MP-CG और राजस्थान का मानसून अपडेट, जानें कहां होगी भारी बारिश और कहां रहेगा सूखा?

Tags:
  • छत्तीसगढ़ का मौसम
  • राजस्थान का मौसम
  • मध्यप्रदेश का मौसम
  • MP Weather update
  • Weather update
  • CG Weather Update
  • Rajsthan weather update
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच