DJ बजाने को लेकर विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे, 16 लोग घायल, केस दर्ज

Vikram Jain | Nov 03, 2024, 24:42 IST
Share
Chhatarpur Crime News
Chhatarpur Crime News

मध्य प्रदेश के छतरपुर में दीपावली पर डांस के कार्यक्रम को दौरान हंगामा हो गया। यहां तीन दर्जन लोगों ने एक परिवार के लोगों पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हमले में 16 लोग घायल हुए हैं।

मध्य प्रदेश के छतरपुर में दीपावली पर डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद जमकर मारपीट हो गई। यहां तीन दर्जन लोगों ने एक परिवार के लोगों पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। मारपीट में 16 लोग घायल हुए हैं, सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामले में पुलिस ने 9 नामजद समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है। मामले में पुलिस जांच कर रही है। इस घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया।

डीजे बजाने को लेकर विवाद

पूरी घटना जुझार नगर थाना क्षेत्र के ज्योराहा गांव की है। दीपावली के मौके पर गांव में दिवारी नृत्य का आयोजन किया किया था। बताया जा रहा है कि यहां डीजे पर डांस किया जा रहा था। इस दौरान डीजे पर गाना बजाने को लेकर राय परिवार और ठाकुर परिवार के लोगों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते ही विवाद इतना बढ़ गया कि ठाकुर परिवार के लोगों ने गाली-गलौज करते हुए हंगामा कर दिया। साथ ही इन लोगों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से राय परिवार के लोगों हमला कर किया। महिलाओं से मारपीट की गई। मारपीट में राय परिवार के 16 सदस्य घायल हुए है। 7 लोग गंभीर घायल हैं जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। 9 लोगों का बारीगढ़ अस्पताल में इलाज चल रहा है।

राय परिवार के लोगों के साथ मारपीट

राय परिवार के सदस्य ने बताया कि गांव में दिवारी नृत्य का कार्यक्रम किया गया था। डीजे पर गानों पर डांस किया जा रहा था, तभी गांव के ठाकुर परिवार के लोगों को यह सब पसंद नहीं आया। इन लोगों ने शराब के नशे में राय परिवार के लोगों से गाली-गलौज की, लोगों के साथ मारपीट है। जिसमें 16 लोग घायल हुए हैं। कई गंभीर घायल है।

आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस ने बताया कि जुझारनगर थाना पुलिस ने 9 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है। वहीं, मारपीट और हंगामे से जुड़ा भी सामने आया है। जिसमें आरोपी राय परिवार के लोगों को लाठी-डंडे से पीट रहे हैं। साथ ही गाली गलौज करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो लोगों ने छत पर खड़े होकर बनाया।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Chhatarpur News
  • छतरपुर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • मारपीट
  • डीजे पर बवाल
  • छतरपुर क्राइम न्यूज
  • छतरपुर पुलिस
  • Chhatarpur Crime News
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज