मोहन यादव हैदराबाद में करेंगे रोड शो, निवेश के अवसर तलाशने की तैयारी

Sourabh Bhatnagar | Oct 12, 2024, 07:15 IST
Share
DFGL;KDF
DFGL;KDF

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15-16 अक्टूबर को हैदराबाद में रोड शो करेंगे। इस दौरान फार्मा, विजुअल इफेक्ट्स और पर्यटन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में निवेश के अवसरों पर जोर दिया जाएगा।

रीवा में 23 अक्टूबर को होने वाले रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव से पहले, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15-16 अक्टूबर को हैदराबाद में रोड शो करेंगे। इस रोड शो का उद्देश्य मध्य प्रदेश में निवेश के अवसरों को बढ़ावा देना है।

इस दौरान मुख्यमंत्री फार्मा (Pharma), विजुअल इफेक्ट्स (Visual Effects), लाइफ साइंस (life sciences), आईटी (IT), और टूरिज्म ( Tourism ) जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों के विशेषज्ञों से मुलाकात करेंगे। साथ ही, वह हाईटेक सिटी, अमेजन फैसेलिटी, और टी-हब का निरीक्षण भी करेंगे ताकि मप्र में नए निवेशकों को आकर्षित किया जा सके।

ये भी पढ़ें...देवी अहिल्या बाई को समर्पित रहेगा दशहरा, सीएम मोहन यादव महेश्वर और इंदौर में करेंगे शस्त्र-पूजन

फार्मा और बॉयो-टेक्नोलॉजी सेक्टर

हैदराबाद को भारत की फार्मा कैपिटल माना जाता है और यहां का फार्मा उद्योग वैश्विक दवा उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। भारत के कुल दवा उत्पादन का 40% से अधिक तेलंगाना का फार्मा उद्योग करता है। मप्र के फार्मा क्षेत्र को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री हैदराबाद के इस उभरते हुए क्षेत्र के साथ साझेदारी के अवसर तलाशेंगे।

पर्यटन और हॉस्पिटेलिटी

हैदराबाद अपने ऐतिहासिक धरोहरों, सांस्कृतिक संपदाओं और आधुनिक पर्यटन स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। इस इंटरेक्टिव सेशन में पर्यटन क्षेत्र के विशेषज्ञ मप्र के पर्यटन विभाग के साथ मिलकर पर्यटन और हॉस्पिटेलिटी के क्षेत्र में निवेश के अवसरों पर चर्चा करेंगे।

ये भी पढ़ें...फिर पांच हजार करोड़ का लोन लेगी मोहन यादव सरकार, इतने लाख करोड़ रुपए कर्ज में है एमपी सरकार?

विजुअल इफेक्ट्स (वीएफएक्स)

हैदराबाद का वीएफएक्स उद्योग भारतीय फिल्म उद्योग में एक प्रमुख भूमिका निभा रहा है, विशेषकर बाहुबली जैसी बड़ी फिल्मों में। यहां के स्टूडियो गेमिंग, एनिमेशन, और एडवरटाइजिंग में भी अग्रणी हैं। मुख्यमंत्री वीएफएक्स कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर मप्र में निवेश को प्रोत्साहित करेंगे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • mp tourism
  • CM मोहन यादव
  • MP Tourism Industry
  • pharma industry
  • MP investment opportunities
  • Hyderabad roadshow
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा