अमरवाड़ा की जंग : सीएम का ऐलान- डूब क्षेत्र वालों को मुआवजा देंगे, सिंगोडी को बनाएंगे नगर परिषद
Ravi Singh | Jun 30, 2024, 24:03 IST
ु
अमरवाड़ा विधानसभा के सिंगोड़ी और हर्रई में पार्टी प्रत्याशी श्री कमलेश शाह के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित किया। सीएम ने कहा कि लोकसभा चुनाव के समय लोग कहते थे कि छिंदवाड़ा कांग्रेस का गढ़ है। हम कहते थे, यह गढ़ नहीं गड़बड़ है।
एमपी के सीएम मोहन यादव ने शनिवार 29 जून को अमरवाड़ा विधानसभा के सिंगोड़ी और हर्रई में पार्टी प्रत्याशी श्री कमलेश शाह के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित किया। सीएम ने कहा कि लोकसभा चुनाव के समय लोग कहते थे कि छिंदवाड़ा कांग्रेस का गढ़ है। हम कहते थे, यह गढ़ नहीं गड़बड़ है। विकास के छिंदवाड़ा मॉडल की बात करने वाले हवाई जहाज में उड़ते रहते थे। हवा में ही रहते थे, जमीन पर नहीं उतरते थे। ये 40 सालों तक छिंदवाड़ा मॉडल की बात करते रहे।
हम करेंगे विकास : सीएम
सीएम यादव ने कहा कि जीवन में शिक्षा का स्थान कितना महत्वपूर्ण है, यह हमारे भगवान श्री गोपाल कृष्ण जी ने 5000 साल पहले बताया था। जब उस समय शिक्षा इतनी महत्वपूर्ण थी, तो आज क्यों नहीं है। कांग्रेस के लोग यहां से चुनाव पर चुनाव जीतते रहे, लेकिन न कॉलेज दिया न नगर परिषद दी। पता नहीं ये लोग क्यों चुनाव लड़ते हैं। इन्होंने बांध बनाया, लेकिन डूब क्षेत्र वालों को मुआवजा नहीं दिया। लेकिन आप चिंता मत करना, हम वो सभी काम करेंगे जो कांग्रेस वालों ने नहीं किए। नगर परिषद भी बनेगी, कॉलेज भी खुलेगा।
आदिवासी अंचल में कांग्रेसी 70 सालों से वोट मांग रहे हैं, लेकिन उन्होंने कभी भगवान बिरसा मुंडा की याद नहीं आई। भाजपा ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाकर जनजातीय योद्धाओं को सम्मान दिया। हमारी सरकार ने रानी दुर्गावती को सम्मान देने के लिए कैबिनेट की पहली बैठक जबलपुर में ही की थी। अभी हाल ही में उनका बलिदान दिवस था। हमारी सरकार ने उनकी स्मृतियों को संजोने के लिए उनके नाम पर जबलपुर एयरपोर्ट का नाम रखने, उनके नाम पर पांच लाख रुपए का पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की है।
सीएम ने कहा कि गौरवशाली अतीत को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। आजादी के बाद पहली बार पीएम मोदी की सरकार ने एक सामान्य परिवार की आदिवासी बहन द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद पर स्थान दिया है। लेकिन कांग्रेस के लोगों की मानसिकता देखिए, उन्होंने अभी दो दिन पहले उस सैम पित्रोदा को वापस पार्टी में शामिल कर लिया है, जिसने हमारे आदिवासी भाईयों का अपमान किया था। उन्हें काला बताकर उन्हें अफ्रीकन बताया था। उनकी इस सोच पर कांग्रेसियों को माफी मांगना चाहिए। वे शरीर के रंग रूप के आधार पर भेदभाव करते हैं। ये आदिवासियों का अपमान था और इसके लिए देश कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगा।
सीएम यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता दशकों तक जनता को बहुत बेवकूफ बनाया। बहुत झूठ बोले, पता नहीं क्या-क्या बोले। उसी के चलते कांग्रेस की यह हालत हुई है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से रावण ने भेष बदलकर माता सीता का अपहरण किया था, उसी तरह आपका वोट हड़पने कांग्रेस के लोग भेष बदलकर आएंगे। कई आडंबर और छल-प्रपंच रचेंगे, लेकिन आपको उनके इस जाल में नहीं फंसना है।
डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती पर जिन स्थानों पर हमारे भगवान के कदम पड़े, उन तीर्थों का विकास क्यों नहीं होना चाहिए? कांग्रेस के पेट में मरोड़ उठे तो उठे, लेकिन हम उनका विकास करेंगे। भगवान राम ने 11 साल सतना जिले के चित्रकूट में व्यतीत किए। उनके चरण जहां-जहां पड़े हैं, उन स्थलों का हम तीर्थों के रूप में विकास कर रहे हैं। इसी तरह भगवान गोपाल कृष्ण ने उज्जैन में शिक्षा ग्रहण की, अमझेरा में उनका रुक्मी के साथ युद्ध हुआ, इंदौर के समीप जानापाव में भगवान परशुराम ने उन्हें सुदर्शन चक्र प्रदान किया, हम इन सभी स्थानों का विकास कर रहे हैं। डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार ने तय किया है कि अगर कोई गौमाता को कष्ट देता है, तो हमारी सरकार उसे छोड़ने वाली नहीं है। अभी तक हजारों गौमाता के प्राणों की रक्षा हमने की है और उन पर अत्याचार करने वाले 1000 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से भी कई पर तो रासुका की कार्रवाई की गई है। हमारी सरकार गौशाला बनाने वालों को हर स्तर पर मदद देगी और वृद्ध, निराश्रित, अपंग, बीमार गौमाता का ध्यान हमारी सरकार रखेगी।
ये खबर भी पढ़ें...
भगवान जगन्नाथ स्वामी क्यों खा रहे दलिया-खिचड़ी, इधर... रथ यात्रा की तैयारी शुरू
सीएम यादव ने कहा कि हमारी सरकार छिंदवाड़ा के विकास में कोई कसर नहीं रहने देगी। नागपुर-शहडोल, नागपुर-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने का काम कर रहे हैं, जो छिंदवाड़ा से गुजरेंगे। मेडिकल कॉलेज के लिए 768 करोड़ के कामों को मंजूरी दी गई है। कोई भी ऐसा व्यक्ति जिसके पास आयुष्मान कॉर्ड है, वह एयर एंबुलेंस की सहायता से भोपाल और दिल्ली-मुंबई इलाज के लिए जा सकता है। हमारी सरकार ने हेल्थ डिपार्टमेंट में 42 हजार पदों पर भर्ती की मंजूरी दी है। पुलिस विभाग में खाली 15 हजार पदों को भरने का काम भी हमारी सरकार करेगी।
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
हम करेंगे विकास : सीएम
सीएम यादव ने कहा कि जीवन में शिक्षा का स्थान कितना महत्वपूर्ण है, यह हमारे भगवान श्री गोपाल कृष्ण जी ने 5000 साल पहले बताया था। जब उस समय शिक्षा इतनी महत्वपूर्ण थी, तो आज क्यों नहीं है। कांग्रेस के लोग यहां से चुनाव पर चुनाव जीतते रहे, लेकिन न कॉलेज दिया न नगर परिषद दी। पता नहीं ये लोग क्यों चुनाव लड़ते हैं। इन्होंने बांध बनाया, लेकिन डूब क्षेत्र वालों को मुआवजा नहीं दिया। लेकिन आप चिंता मत करना, हम वो सभी काम करेंगे जो कांग्रेस वालों ने नहीं किए। नगर परिषद भी बनेगी, कॉलेज भी खुलेगा।
बीजेपी जनजातीय योद्धाओं का सम्मान करती है
पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा
कांग्रेसी आडंबर रचेंगे, आपको सतर्क रहना है
तीर्थों का विकास, गौमाता का कल्याण हमारा उद्देश्य
ये खबर भी पढ़ें...
भगवान जगन्नाथ स्वामी क्यों खा रहे दलिया-खिचड़ी, इधर... रथ यात्रा की तैयारी शुरू
विकास में नहीं रहेगी कसर
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA