सीएम मोहन यादव ने कोर टीम को बांटे विभाग, जानें किसको मिला सबसे ज्यादा पावर, किसका घटा वेटेज

Marut raj | Jun 23, 2024, 18:44 IST
Share
 Mp CM Mohan Yadav core team  Sanjay Shukla Bharat Yadav IAS द सूत्र
Mp CM Mohan Yadav core team Sanjay Shukla Bharat Yadav IAS द सूत्र

प्रमुख संजय शुक्ला और सचिव भरत यादव को सबसे ज्यादा भारी भरकम विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि, प्रमुख सचिव राघवेंद्र सिंह के पास भी महत्वपूर्ण विभाग हैं, लेकिन शुक्ला और यादव के पास ज्यादा वेटेज वाले विभाग आए हैं।

भोपाल. सीएम मोहन यादव ने अपनी कोर टीम के बीच काम का बंटवारा कर दिया है। इसमें अपर मुख्य सचिव सहित 2 प्रमुख सचिव और एक सचिव के बीच काम बांटा गया है। सबसे बड़ी बात ये है कि अपर सचिव और उप सचिव को सीधे विभागों की जिम्मेदारी नहीं दी गई है। इन्हें अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव को रिपोर्ट करना होगा और इनके द्वारा सौंपी गईं जिम्मेदारी को पूरा करना होगा।

संजय शुक्ला और भरत यादव को सबसे बड़े विभाग

सीएम मोहन यादव की ओर से काम का बंटवारा करने के बाद विभाग के हिसाब से इसका विश्लेषण करना होगा। इसमें जो सामने निकल कर आ रहा है, उसके तहत प्रमुख संजय शुक्ला और सचिव भरत यादव को सबसे ज्यादा भारी भरकम विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि, प्रमुख सचिव राघवेंद्र सिंह के पास भी महत्वपूर्ण विभाग हैं, लेकिन शुक्ला और यादव के पास ज्यादा वेटेज वाले विभाग आए हैं।

अपर सचिव और उप सचिव को सीधे विभाग नहीं सौंपे

CM Mohan Yadav की ओर से किए गए कार्य विभाजन में अपर सचिव और उप सचिव को सीधे विभाग नहीं सौंपे गए हैं। इन्हें अपर मुख्य सचिव, 2 प्रमुख सचिव और एक सचिव को रिपोर्ट करना होगा। इससे पहले की व्यवस्था में अपर सचिव और उप सचिव के पास सीधे विभागों की जिम्मेदरी थी।

किसे कौन से बड़े विभागों की जिम्मेदारी मिले

राजेश राजौरा, अपर मुख्य सचिव

सीएम की घोषणाओं सहित सभी विभागों के कार्य और मॉनीटरिंग देखेंगे।

a63c76cf-b3c
a63c76cf-b3c

संजय शुक्ला, प्रमुख सचिव

सामान्य प्रशासन, कार्मिक, गृह, वित्त, विधि एवं विधायी, संसदीय कार्य, नगरीय प्रशासन एवं आवास, पंचायत एवं ग्रामीण, परिवहन, जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा, वन, ऊर्जा सहित अन्य विभाग

ffb613c3-771
ffb613c3-771

भरत यादव, सचिव

जनसंपर्क, लोक निर्माण, राजस्व, पीएचई, खनिज, वाणिज्यक कर, सहकारित, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, कृषि सहित अन्य विभाग देखेंगे।

d62331af-4f5
d62331af-4f5

राघवेंद्र सिंह, प्रमुख सचिव

स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, पर्यावरण, पर्यटन, विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी, सामाजिक न्याया एवं अन्य विभाग देखेंगे।

233848d6-5af
233848d6-5af

Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • राजेश राजौरा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज