सीहोर और गुना के दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, करोड़ों के विकास कार्य की देंगे सौगात

Kaushiki | May 10, 2026, 09:29 IST
Share
mp cm mohan yadav
mp cm mohan yadav

आज मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में PMGSY-IV योजना का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही वे गुना में अडानी ग्रुप की अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री और सीहोर में नई सड़कों की बड़ी सौगात भी देंगे।

सीएम मोहन यादव का दौरा:मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज राज्य को कई नए विकास कार्यों की सौगात देने वाले हैं। वे आज सीहोर, गुना और शिवपुरी के दौरे पर रहेंगे। इससे एमपी में 2117 किमी सड़कें बनेंगी और गुना में 1059 करोड़ का निवेश आएगा। आइए जानें सीएम के आज के कार्यक्रम के बारे में विस्तार से...

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

सीएम मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह सुबह 11:30 बजे सीहोर के भैरूंदा से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV (PMGSY-IV) और पीएम जनमन योजना का राज्य स्तरीय शुभारंभ करेंगे।

इस योजना के तहत लगभग 1763 करोड़ रुपए खर्च होने वाले हैं। इससे कुल 2117 किलोमीटर लंबी नई सड़कें बनाई जाएंगी। प्रदेशभर में 963 सड़कों का निर्माण जल्द शुरू होगा।

इस योजना से अब ग्रामीणों को शहर आने-जाने में कोई दिक्कत नहीं होगी। अकेले सीहोर में 165 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। यहां 81 नई सड़कों का निर्माण कार्य शुरू होगा। इससे करीब 84 छोटी बसावटों (जो मुख्य गांव या पंचायत से दूर बसे हो) को सीधा फायदा मिलेगा।

गुना में सीमेंट फैक्ट्री का लोकार्पण

सीहोर के कार्यक्रम के बाद सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) दोपहर 1:35 बजे भैरूंदा से गुना के लिए रवाना होंगे। वे 1189 करोड़ रुपए की लागत के अलग-अलग कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन करेंगे।

सीएम के इस दौरे का उद्देश्य अडानी ग्रुप की सीमेंट फैक्ट्री का शिलान्यास करना है। ये प्लांट 1059 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा। ये फैक्ट्री करीब 32 हेक्टेयर की जमीन पर फैलेगी।

इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के कई नए अवसर मिलेंगे। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। इन सभी कार्यक्रमों के बाद शाम 4:40 बजे सीएम शिवपुरी जिले के कूनो पहुंचेंगे। वहां भी स्थानीय विकास कार्यों को लेकर चर्चा करेंगे।

ये खबरें भी पढ़ें...

मध्य भारत का मौसम अपडेट: एमपी में थमा चक्रवात, राजस्थान में भीषण लू और सीजी में बारिश का अलर्ट

कर्नल सोफिया मामले में घिरे मंत्री विजय शाह की बढ़ी मुश्किलें, 25 मई को हाईकोर्ट में सुनवाई तय

MP NEWS: एमपी के गुना में अडानी समूह का बड़ा निवेश, 1056 करोड़ से लगेगा सीमेंट प्लांट

NCRB रिपोर्ट 2024: एमपी में हर 3 घंटे में एक रेप, आदिवासियों पर अपराध में देश में नंबर-1

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • गुना
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव का दौरा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज