चित्रकूट दौरे पर रहेंगे मोहन यादव, जानें सीएम का पूरा कार्यक्रम
Raj Singh | Feb 27, 2025, 08:54 IST
TODAY KARYAKARM
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का कार्यक्रम व्यस्त रहने वाला है। सीएम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ चित्रकूट में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का कार्यक्रम काफी व्यस्त रहेगा। वे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ चित्रकूट में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। सीएम सुबह उज्जैन से दंगवाड़ा (बड़नगर) पहुंचकर श्री बोरेश्वर महादेव का पूजन और दर्शन करेंगे। फिर दोपहर में दंगवाड़ा से चित्रकूट (जिला सतना) के लिए रवाना होंगे, जहां वे केंद्रीय मंत्री अमित शाह का हेलीपेड उद्यमिता विद्यापीठ चित्रकूट पर स्वागत करेंगे। इसके बाद, वे नानाजी देशमुख की 15वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में अमित शाह के साथ हिस्सा लेंगे।
ये भी खबर पढ़ें... ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के सफल होने पर सीएम मोहन यादव ने इंदौर में इन्हें किया याद
ये भी खबर पढ़ें... ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के सफल होने पर सीएम मोहन यादव ने इंदौर में इन्हें किया याद
मुख्यमंत्री के आज के कार्यक्रम
सुबह 10:45 बजे – सीएम डॉ मोहन यादव उज्जैन से दंगवाड़ा (बड़नगर) पहुंचकर श्री बोरेश्वर महादेव का पूजन और दर्शन करेंगे। दोपहर 12:10 बजे – दंगवाड़ा से चित्रकूट (जिला सतना) के लिए रवाना होंगे। दोपहर 2:45 बजे – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के चित्रकूट आगमन पर उनका स्वागत करेंगे, जो हेलीपेड उद्यमिता विद्यापीठ पर होगा। दोपहर 2:55 बजे – भारत रत्न श्रद्धेय नानाजी देशमुख की 15वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ सहभागिता करेंगे। शाम 4:20 बजे – मुख्यमंत्री चित्रकूट से इंदौर रवाना होंगे। रात 8:00 बजे – इंदौर में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। रात 8:45 बजे – इंदौर से भोपाल वापस लौटेंगे।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
By Aman Vaishnav, CHAKRESH
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल
By
राजस्थान नगर निगम चुनाव में BJP का दबदबा
By
गंगरेल बांध का विकराल रूप, खोले गए सभी 14 गेट, महानदी में बढ़ा जलस्तर
By
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का असर: महादेव घाट पुल डूबा, शबरी पर बढ़ा खतरा; कई रास्तों पर आवाजाही बंद
By Umeshwari Baghel
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अक्टूबर से बदलेगा पढ़ाई का तरीका, कठिन विषयों की होंगी लाइव ऑनलाइन क्लास
By Harrison Masih
31 साल का साथ, फिर शादी पर उठे सवाल, ग्वालियर हाईकोर्ट ने दिलाया पत्नी होने का हक
By Sanjay Dhiman