सीएम मोहन यादव कालापीपल में करेंगे रोड शो, कई विकास कार्यों की देंगे सौगात

Aman Vaishnav | Jul 09, 2026, 07:19 IST
Share
सीएम मोहन यादव
सीएम मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री आज 9 जुलाई को शाजापुर जिले के कालापीपल दौरे पर रहेंगे। सीएम वहां रोड शो करेंगे। साथ ही विकास कार्यों का लोकार्पण और पौधरोपण भी करेंगे।

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

सीएम मोहन यादव का दौरा सुबह सवा दस बजे से शुरू होगा। सीएम भोपाल स्थित अपने निवास समत्व पर एडीजी इंटेलिजेंस और आयुक्त जनसंपर्क से जरूरी ब्रीफिंग लेंगे। इसके बाद सीएम सुबह 10:40 से 10:55 बजे के बीच स्टेट हैंगर भोपाल पहुंचेंगे।

इसके बाद सुबह 11 बजे से 11:20 बजे तक सीएम भोपाल से रवाना होकर शाजापुर जिले के कालापीपल पहुचेंगे।

कालापीपल में होंगे तीन बड़े कार्यक्रम

बता दें कि कालापीपल पहुंचते ही मुख्यमंत्री का दिन व्यस्त कार्यक्रमों से भरा रहेगा। सबसे पहले सीएम एक रोड शो में हिस्सा लेंगे।

विकास कार्यों का लोकार्पण होगा

रोड शो के बाद मुख्यमंत्री क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। इससे शाजापुर जिले के कई गांवों और कस्बों को सीधा लाभ मिलेगा।

हरा भरा कालापीपल अभियान के तहत पौधे रोपेंगे

मुख्यमंत्री हरा भरा कालापीपल अभियान के तहत पौधारोपण भी करेंगे। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के मकसद से यह पहल की जा रही है।

मानसून के इस मौसम में कई जिलों में पौधारोपण अभियान चल रहे हैं। कालापीपल का यह कार्यक्रम भी इसी कड़ी का हिस्सा माना जा सकता है।

दोपहर में लौटेंगे भोपाल

कालापीपल के कार्यक्रम निपटाने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12:45 से 1:05 बजे के बीच भोपाल के लिए रवाना होंगे। भोपाल पहुंचकर वे स्टेट हैंगर से दोपहर 1:20 बजे अपने निवास पर पहुंचेंगे।

दोपहर बाद सुशासन संस्थान में बैठक करेंगे

दोपहर 2:50 से 3 बजे के बीच मुख्यमंत्री मोहन यादवभोपाल के अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन संस्थान पहुंचेंगे। यहां वे एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। बैठक के बाद वे कार से अपने निवास लौट आएंगे।

ये खबरें भी पढ़िए...

प्रमोशन पर सीएम मोहन यादव ने मांगा अपडेट, विभागवार बताए अबतक कितनी हुई पदोन्नति

एमपी पुलिस कार्यवाहक 183 डीएसपी में निराशा, सीएम के गृह विभाग में ही पदोन्नति की हलचल नहीं

एमपी पुलिस की सुस्ती पर सीएम मोहन सख्त, 11 हजार से ज्यादा लोगों ने की शिकायत

एमपी के पीथमपुर में चीनी कंपनी करेगी करोड़ों का निवेश, रोजगार के खुलेंगे रास्ते

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • अटल बिहारी वाजपेयी
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव का दौरा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज