आज तीन जिलों के दौरे पर सीएम मोहन यादव, बलराम कृषि महोत्सव में भी होंगे शामिल

Aman Vaishnav | Aug 20, 2026, 07:32 IST
Share
सीएम मोहन यादव
सीएम मोहन यादव

मुख्यमंत्री मोहनव यादव आज 20 अगस्त को उज्जैन, इंदौर और धार दौरे पर रहेंगे। इस दौरान कई स्थानीय कार्यक्रमों, सम्मेलनों और बैठकों का आयोजन किया जाएगा।

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 20 अगस्त को उज्जैन, इंदौर और धार जिले के दौरे पर रहेंगे। सुबह वे एडीजी इंटेलिजेंस और आयुक्त जनसंपर्क के साथ दूरभाष पर ब्रीफिंग करेंगे। इसके बाद उज्जैन में स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

आइए सीएम मोहन यादव का दौरा विस्तार से जानते हैं...

मुख्यमंत्री मोहन यादव का आज का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। सुबह की शुरुआत भोपाल में सुरक्षा और मीडिया से जुड़ी ब्रीफिंग से होगी।

यह ब्रीफिंग एडीजी इंटेलिजेंस और आयुक्त जनसंपर्क के साथ फोन पर होगी। इसके तुरंत बाद सीएम उज्जैन के स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।

सुबह 10.15 से 10.45 बजे के बीच सीएम उज्जैन के हेलीपेड से रवाना होकर धार जिले के पीथमपुर स्थित नैट्रेक्स हेलीपेड पहुंचेंगे। नैट्रेक्स भारत की प्रमुख ऑटोमोटिव टेस्टिंग फैसिलिटी है। यहां सीएम का स्थानीय कार्यक्रम प्रस्तावित है।

पीथमपुर से इंदौर की यात्रा

दोपहर 12.15 से 12.30 बजे के बीच सीएम फिर हेली से यात्रा करेंगे। वे पीथमपुर हेलीपेड से इंदौर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। इंदौर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद उनका अगला पड़ाव भोपाल होगा।

दोपहर 12.40 से 1.05 बजे तक मुख्यमंत्री इंदौर से भोपाल के स्टेट हैंगर पहुंचेंगे। इसके बाद सीएम सीधे अपने निवास पहुंचेंगे।

दोपहर 2.45 बजे सीएम एक अहम कार्यक्रम से जुड़ेंगे। वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बलराम कृषि महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम अशोकनगर जिले में आयोजित होगा। सीएम निवास स्थित समत्व से इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे।

इसके बाद दोपहर 3 बजे से 3.15 बजे तक सीएम कार से संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क पहुंचेंगे। यह पार्क भोपाल में स्थित है। यहां एक अभिमुखीकरण समारोह भी प्रस्तावित है।

शाम का कार्यक्रम

शाम 4.45 बजे मुख्यमंत्री कार्यक्रम पूरा करने के बाद वापस निवास पहुंचेंगे। दिन के अंत में शाम 5 बजे सीएम निवास समत्व में एक अहम बैठक करेंगे। इसी के साथ सीएम का पूरा दिन समाप्त होगा।

ये खबरें भी पढ़िए...

सामने आया लाड़ली बहना योजना का लेखा-जोखा, हर एक महिला को अब तक इतनी राशि मिली

लाड़ली बहना योजना को 5 साल और बढ़ाएगी मोहन सरकार, कैबिनेट में आज फैसला संभव!

एमपी में खत्म हो सकता है 5 Days working सिस्टम, सीएम की दो चेतावनियां बेअसर

इंदौर-बुधनी प्रोजेक्ट से जुड़ेंगे मुंबई, और बेंगलुरु, जबलपुर के बीच दूरी होगी कम

Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • सीएम मोहन यादव
  • इंदौर एयरपोर्ट
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव का दौरा
  • कृषि महोत्सव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच