सीएम मोहन यादव की कैबिनेट बैठक आज, नशा अभियान की भी करेंगे शुरुआत

Aman Vaishnav | Jul 14, 2026, 07:12 IST
Share
सीएम मोहन यादव
सीएम मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का आज 14 जुलाई मंगलवार को कैबिनेट बैठक मेंं शामिल होंगे। साथ ही नशे से दूरी अभियान समेत कई बड़े कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे।

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का आज कार्यक्रम काफी व्यस्त रहेगा। सुबह सीएम ब्रीफिंग के साथ दिन की शुरुआत करेंगे। इसके बाद विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी को श्रद्धांजलि देंगे। दोपहर में मंत्रालय में कैबिनेट बैठक होगी। शाम को सीएम नशा मुक्ति अभियान और अंतरिक्ष दीर्घा के उद्घाटन में शामिल होंगे।

आइए सीएम मोहन यादव का दौरा विस्तार से समझते हैं...

सुबह ब्रीफिंग से होगी शुरुआत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 10:10 बजे अपने निवास समत्व पर एडीजी इंटेलिजेंस और आयुक्त जनसंपर्क के साथ ब्रीफिंग करेंगे। इस दौरान सुरक्षा और जनसंपर्क से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। ब्रीफिंग के बाद सीएम 10:20 बजे विधानसभा के लिए रवाना होंगे।

कैलाश जोशी को देंगे श्रद्धांजलि

विधानसभा पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री सेंट्रल हॉल में पुष्पांजलि कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम पूर्व मुख्यमंत्री स्व कैलाश जोशी की जन्मतिथि के अवसर पर आयोजित होगा। कैलाश जोशी मध्यप्रदेश के वरिष्ठ नेता रह चुके हैं। उनकी याद में यह विशेष आयोजन रखा गया है।

मंत्रालय में कैबिनेट बैठक

पुष्पांजलि कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री 10:35 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे। वहां 10:45 बजे सीएम कैबिनेट ब्रीफिंग करेंगे। इसके ठीक बाद 11 बजे कैबिनेट बैठक (मोहन कैबिनेट) शुरू होगी।

इस बैठक में राज्य से जुड़े कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। दोपहर 1:30 से 3 बजे तक मुख्यमंत्री मंत्रालय में विभिन्न लोगों से मुलाकात करेंगे।

नशे से दूरी अभियान का शुभारंभ

दोपहर की मुलाकातों के बाद मुख्यमंत्री शाम 3:50 बजे कार से रवींद्र भवन, भोपाल के लिए निकलेंगे। सीएम करीब 4 बजे वहां पहुंचेंगे। रवींद्र भवन में सीएम नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान का शुभारंभ करेंगे। यह अभियान युवाओं को नशे से दूर रखने के मकसद से चलाया जा रहा है। इसका पहला चरण पहले भी काफी चर्चा में रहा था।

अंतरिक्ष दीर्घा का उद्घाटन

साथ ही शाम 5:30 बजे मुख्यमंत्री आंचलिक विज्ञान केंद्र, भोपाल पहुंचेंगे। वहां सीएम विकसित अंतरिक्ष अन्वेषण दीर्घा का उद्घाटन करेंगे। यह दीर्घा विज्ञान में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए खास मानी जा रही है।

इसके जरिए बच्चों को अंतरिक्ष विज्ञान की जानकारी आसान तरीके से मिल सकेगी। सभी कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री शाम 6:40 बजे अपने निवास लौटेंगे।

ये खबरें भी पढ़िए...

एमपी में मानसून पड़ा धीमा, चपेट में आए 24 जिले, सीएम का गृह संभाग ज्यादा सूखा

MP यूसीसी की फाइनल रिपोर्ट तैयार, समिति ने सीएम को सौंपी, मानसून सत्र में होगा पेश

दतिया उपचुनाव: बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने भरा नामांकन, सीएम भी रहे साथ

सीएम मोहन यादव सुरक्षा में सेंध, ड्रोन ने रोकी CM के हेलीकॉप्टर की उड़ान

Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • सीएम मोहन यादव
  • मोहन कैबिनेट
  • कैबिनेट बैठक
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव का दौरा
  • पूर्व मुख्यमंत्री स्व कैलाश जोशी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच