मप्र के सीएम शिवराज ने 3 सभाएं की, कांग्रेस के घोषणा की मशीन कहने पर दिया जवाब- मैं प्रदेश की जनता के परिवार का हिस्सा हूं
Jitendra Shrivastava | Sept 30, 2023, 24:00 IST
मप्र के सीएम शिवराज ने 3 सभाएं की, कांग्रेस के घोषणा की मशीन कहने पर दिया जवाब- मैं प्रदेश की जनता के परिवार का हिस्सा हूं
सीएम शिवराज ने शुक्रवार को खरगोन की सभा में कहा- कुर्सी पर मैं वजन बढ़ाने के लिए नहीं बैठा। मैं प्रदेश की जनता के लिए काम करता हूं। मैं उनके परिवार का हिस्सा हूं।
BHOPAL. मप्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने ऐसे चेहरों को टिकट दिया है, जो सीएम पद के दावेदार कहे जा रहे हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि चुनाव के बाद शिवराज सीएम रहेंगे या नहीं। इस सवाल का सीएम शिवराज ने शुक्रवार को खरगोन की सभा में दिया। उन्होंने कहा कि कुर्सी पर मैं वजन बढ़ाने के लिए नहीं बैठा। मैं प्रदेश की जनता के लिए काम करता हूं। मेरी सरकार आम लोगों का जीवन बदलने की कोशिश कर रही है। सीएम ने कहा कि कांग्रेस कहती है कि मैं घोषणाएं करने की मशीन हूं। मेरा जवाब है कि मैं जनता के लिए काम करता हूं। जनता जो कहती है, मैं वह करता हूं। कमलनाथ से जनता कुछ कहती थी तो वे पैसे का रोना रोते थे। मैं आपसे पूछता हूं कि क्या रोने वाला मुख्यमंत्री अच्छा लगता है।
क्या मैं सीएम जैसा लगता हूं
सीएम शिवराज ने खरगोन में मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन किया। इसके बाद उन्होंने आलीराजपुर में 905.46 करोड़ रुपए लागत की माइक्रो उद्धवहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण किया। दोनों ही जगहों पर उन्होंने लगभग एक जैसा सा भाषण दिया। सीएम ने कहा कि क्या मैं सीएम जैसा लगता हूं। मैं सीएण नहीं हूं। मैं आपका भाई हूं। मैं प्रदेश की जनता के परिवार का हिस्सा हूं। मैं लाड़ली बहनों का जीवन बदलने के लिए काम कर रहा हूं।
हरदा जिले का हंडिया होगा नाभिपट्टनम
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को हरदा भी पहुंचे। उन्होंने घोषणा की कि हरदा जिले के नर्मदा किनारे बसे हंडिया का नाम नाभिपट्टनम रखकर उसे नगर परिषद बनाया जाएगा। सीएम शिवराज ने हरदा शहर के नेहरू स्टेडियम में कृषक सम्मेलन को संबोधित किया। सीएम ने दो सिंचाई योजनाओं का शिलान्यास किया। सीएम ने कहा कि इसके बाद हरदा का कोई गांव असिंचित नहीं रहेगा। 100 प्रतिशत गांवों में सिंचाई होगी। सीएम ने कहा कि मोरण-गंजाल सिंचाई परियोजना पर काम चल रहा है। इस परियोजना की लागत 3517 करोड़ रुपए है। इस परियोजना से हरदा, खंडवा और नर्मदापुरम जिले के 201 गांव के 73920 किसानों के खेतों में पानी पहुंचेगा।
बहनों की आय हर माह 10 हजार रुपए करके ही दम लूंगा
सीएम शिवराज ने कहा कि मैं अपनी बहनों को लाचार नहीं रहने दूंगा, उन्हें पैसों के लिए मोहताज नहीं रहने दूंगा। उन्होंने कहा कि हर बहन को अभी मिल रहे 1000 रुपए को 3 हजार रुपए तक किया जाएगा। मैं अपनी बहनों की आय हर माह 10 हजार रुपए करके ही दम लूंगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं अपनी बहनों को रसोई गैस सिलेंडर भी 450 रुपए में दूंगा। बढ़े हुए बिजली बिल स्थगित किए गए हैं।
हर गरीब को जमीन और मकान
सीएम शिवराज ने कहा कि मेरी प्रदेश में कोई भी गरीब बिना जमीन, बिना मकान के नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि जिसके पास जमीन नहीं है उसे पट्टा दिया जाएगा। पीएण आवास योजना के तहत घर बनाकर दिए जा रहे हैं, लेकिन जिनके नाम लिस्ट में छूट गए हैं उनके लिए मुख्यमंत्री आवास योजना शुरू की गई है। मुख्यमंत्री आवास योजना के फॉर्म भरे जा रहे हैं, सभी को घर दिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman