एमपी कॉलेज एडमिशन 2026: यूजी और पीजी एडमिशन का आखिरी मौका, आज से CLC राउंड

Manya Jain | Aug 21, 2026, 14:35 IST
Share
mp college admission clc extra round
mp college admission clc extra round

मध्यप्रदेश में कॉलेज एडमिशन के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने अतिरिक्त सीएलसी राउंड की तारीख बढ़ा दी है। अब यह प्रक्रिया 21 से 31 अगस्त 2026 तक चलेगी। खाली सीटों पर पहले आओ-पहले पाओ आधार पर प्रवेश मिलेगा।

MP College Admission. मध्यप्रदेश के कॉलेजों में दाखिला लेने की सोच रहेविद्यार्थियों के लिएराहत भरी खबर है। उच्च शिक्षा विभाग नेग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स मेंप्रवेश के लिए एक और मौकादिया है। कॉलेजों की खाली सीटों को भरनेके मकसद से चलरही कॉलेज लेवल काउंसलिंग यानी सीएलसी कीअतिरिक्त प्रक्रिया अब लंबीकर दी गई है। यह प्रक्रिया 21 अगस्त से31 अगस्त 2026 तक चलेगी, जिसमें सीटपाने के लिए सबसे पहले आवेदन करने वालेविद्यार्थी को प्राथमिकता दी जाएगी।

गुरुवार को उच्च शिक्षा विभागकी तरफ से इस बारे में औपचारिक आदेश जारीकिया गया। इसकेमुताबिक, प्रदेशभर के कॉलेजों में जोसीटें अब तक खाली रह गई हैं, उन्हें भरनेके लिएविद्यार्थियों को दोबारा मौका दिया जारहा है। इस बार सीट पक्की करने काआधार मेरिट नहीं, बल्कि आवेदन का समयहोगा, यानी जो पहले आवेदनकरेगा, उसे सीट मिलने की संभावना ज्यादारहेगी।

आगे बढ़ी एप्लीकेशन डेट

गौर करने वाली बात यह हैकि यही अतिरिक्त सीएलसी प्रक्रियापहले सिर्फ 10 से 14 अगस्त 2026 तक, यानीमहज पांच दिन के लिए तय कीगई थी। लेकिन विभाग ने इसे आगे बढ़ाने काफैसला किया, ताकि जिन छात्रों कोअब तक प्रवेश नहीं मिल पाया है, उन्हेंएक और अवसर दिया जा सके। यह फैसलाशैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्रवेशप्रक्रिया के तहत लिया गया है।

हर तरह के कॉलेज पर लागू होगा नियम

यह नया आदेश राज्य के हरतरह के कॉलेज पर लागू होगा, चाहे वह पूरीतरहसरकारी हो, सरकार से अनुदान पाने वालानिजी कॉलेज हो या पूरी तरह निजी संस्थानहो। उच्च शिक्षा संचालनालय ने सभीकॉलेजों से कहा है कि वे 21 से 31 अगस्तके बीचअपनी खाली सीटों पर प्रवेश की प्रक्रियापूरी कर लें। साथ ही कॉलेजों को यह भीनिर्देश दिया गया है किप्रवेश लेने आने वाले विद्यार्थियों कीहर जरूरी मदद की जाए, ताकि उन्हें किसीतरह कीपरेशानी न हो।

31 अगस्त 2026 तक होंगे आवेदन

आदेश में यहबात साफ तौर पर लिख दी गई है कि 31 अगस्त2026 की समय-सीमा खत्म होने के बाद किसीभी विद्यार्थी को प्रवेश नहीं दिया जासकेगा, यानी उसके बाद लिया गयादाखिला मान्य नहीं होगा। इसके अलावाप्रवेश प्रक्रिया से जुड़े जो नियम औरशर्तें पहले तय की गईथीं, वे सभी पहले की तरह ही लागू रहेंगी।इसलिए विद्यार्थियों को सलाह दी जा रहीहै कि वे बिना देरी किए तय समय के भीतरही प्रक्रियापूरी कर लें।

FAQ

  1. एमपी में कॉलेज एडमिशन की अतिरिक्त प्रक्रिया कब से कब तक चलेगी?
    अतिरिक्त सीएलसी प्रक्रिया 21 अगस्त 2026 से शुरू होगी और 31 अगस्त 2026 तक चलेगी। इस दौरान खाली सीटों पर पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर एडमिशन दिया जाएगा। पहले यह प्रक्रिया 10 से 14 अगस्त तक होनी थी।
  2. यह आदेश किन कॉलेजों पर लागू होगा?
    यह आदेश प्रदेश के सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त अशासकीय और अशासकीय कॉलेजों पर लागू होगा। सभी कॉलेजों को खाली सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने और विद्यार्थियों को जरूरी सहयोग देने के निर्देश दिए गए हैं।
  3. 31 अगस्त के बाद क्या एडमिशन लिया जा सकेगा?
    नहीं, आदेश में साफ किया गया है कि 31 अगस्त 2026 के बाद किसी भी विद्यार्थी का प्रवेश मान्य नहीं होगा। इसलिए इच्छुक विद्यार्थियों को तय समय सीमा के भीतर ही प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
ये भी पढ़ें...

MP पंचायत सचिव और रोजगार सहायक भर्ती: 2900 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी

DRDO Internship 2026: कॉलेज स्टूडेंट्स को DRDO में पेड इंटर्नशिप का मौका

12वीं तक 73% छात्र छोड़ रहे स्कूल, क्या किताबों की कमी और बोर्ड स्ट्रेस है वजह?

डिग्री पर लाखों खर्च के बाद भी छात्रों के पास नौकरी नहीं, देश में 40% ग्रेजुएट बेरोजगार

Tags:
  • उच्च शिक्षा विभाग
  • कॉलेज एडमिशन
  • काउंसलिंग
  • पोस्ट ग्रेजुएट
  • MP College Admission
मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 जिलों के कलेक्टर बदले; CM मोहन यादव के कुनबे में भी बढ़ोतरी

By Sumit Kumar

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 जिलों के कलेक्टर बदले; CM मोहन यादव के कुनबे में भी बढ़ोतरी
सरकार ने जारी की नई किराया दरें, साधारण से लेकर एसी और स्लीपर बसों तक यात्रियों की जेब पर पड़ेगा असर

By VINAY VERMA

सरकार ने जारी की नई किराया दरें, साधारण से लेकर एसी और स्लीपर बसों तक यात्रियों की जेब पर पड़ेगा असर
भजनलाल शर्मा की समीक्षा बैठक के बाद पुलिस महकमे में बड़ी कार्रवाई, 9 अफसरों पर गिरी गाज

By Ashish Bhardwaj

भजनलाल शर्मा की समीक्षा बैठक के बाद पुलिस महकमे में बड़ी कार्रवाई, 9 अफसरों पर गिरी गाज
Fire Safety Rules 2026: आग लगी तो जिम्मेदार कौन? MP में अब हर साल देना होगा भवनों की सुरक्षा का हिसाब

By Ramanand Tiwari

Fire Safety Rules 2026: आग लगी तो जिम्मेदार कौन? MP में अब हर साल देना होगा भवनों की सुरक्षा का हिसाब
पुलिस होती कौन है हमें रोकने वाली? AISF कार्यकर्ता श्रावणी का बड़ा आरोप, इटारसी हिरासत से हाईकोर्ट तक की पूरी कहानी

By Neel Tiwari

पुलिस होती कौन है हमें रोकने वाली? AISF कार्यकर्ता श्रावणी का बड़ा आरोप, इटारसी हिरासत से हाईकोर्ट तक की पूरी कहानी
CG Top News: CM हाउस के बाहर हंगामा, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का WhatsApp हैक, मंत्रालय में 162 कर्मचारियों के तबादले समेत पढ़े बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News: CM हाउस के बाहर हंगामा, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का WhatsApp हैक, मंत्रालय में 162 कर्मचारियों के तबादले समेत पढ़े बड़ी खबरें
Rajasthan Top News: जयपुर जिला परिषद चुनाव में भाजपा-कांग्रेस ने घोषित किए प्रत्याशी

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: जयपुर जिला परिषद चुनाव में भाजपा-कांग्रेस ने घोषित किए प्रत्याशी