मध्य प्रदेश के स्टूडेंट्स पढ़ेंगे आरएसएस की किताबें, संघ पदाधिकारियों की लिखी 88 किताबों की सूची जारी, कांग्रेस जाएगी कोर्ट

Pratibha ranaa | Aug 13, 2024, 07:57 IST
Share
mp college student Study Rss books 
mp college student Study Rss books 

कांग्रेस ने संघ नेताओं द्वारा लिखी किताबों को पाठ्यक्रम में शामिल करने का विरोध किया है। पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने आरोप लगाया है की BJP शासित सरकार संघ की घृणा और नफरत के एजेंडे को पाठ्यक्रम में शामिल करवाना चाहती है, लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी।

मध्य प्रदेश के स्कूल और कॉलेजों में अब छात्र राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के पदाधिकारियों द्वारा लिखी गई किताबें पढ़ेंगे। उच्च शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी और निजी कॉलेजों को 88 किताबों की एक सूची भेजी है, जिसमें संघ के सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी ( Suresh soni rss ) की तीन किताबें भी शामिल हैं। कांग्रेस ने इस फैसले के खिलाफ कोर्ट में जाने की धमकी दी है।

मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग के ओएसडी धीरेन्द्र शुक्ल ( OSD Dhirendra Shukla ) ने कॉलेज संचालकों को जारी आदेश में लिखा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत स्नातक स्तर पर भारतीय ज्ञान परंपरा से परिचित कराने के लिए सभी कॉलेजों में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ का गठन किया जाएगा। इस प्रकोष्ठ के लिए एक- एक किताब की खरीदारी की जाएगी। किताबों की खरीदारी के खर्च की प्रतिपूर्ति सरकारी कॉलेजों में जनभागीदारी मद और निजी कॉलेजों में संस्थान की निधि से की जाएगी।

उच्च शिक्षा विभाग का पत्र
उच्च शिक्षा विभाग का पत्र


उच्च शिक्षा विभाग का पत्र

ये खबर भी पढ़िए...MP में मंत्रियों को मिले जिलों के प्रभार, सीएम ने अपने पास इंदौर रखा, कैबिनेट मंत्रियों को 2- 2 जिले दिए

लिस्ट में इन लेखकों की किताबें शामिल

उच्च शिक्षा विभाग ने जिन लेखकों की किताबें खरीदने के निर्देश दिए हैं, इसमें देवेन्द्र राव देशमुख, अतुल कोठारी ( Dr. Atul Kothari ), दीनानाथ बत्रा ( Dinanath Batra ) समेत अन्य संघ नेताओं की किताबें शामिल हैं।

लिस्ट में इन लेखकों की किताबें शामिल
लिस्ट में इन लेखकों की किताबें शामिल


कांग्रेस का आरोप - हम कोर्ट जाएंगे

कांग्रेस ने ने संघ नेताओं द्वारा लिखी किताबों को पाठ्यक्रम में शामिल करने का विरोध किया है। पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ( Former MLA Kunal Chaudhary) ने हमला करते हुए कहा कि क्या भारतीय ज्ञान प्रकोष्ठ अब बीजेपी का अज्ञान प्रकोष्ठ बन गया है? क्या अब प्रदेश के कॉलेजों में नफरत का पाठ पढ़ाया जाएगा? अगर पढ़ना ही है, तो वैज्ञानिकों द्वारा लिखी किताबें पढ़ाई जाएं। यह पूरी तरह से गलत है, हम इसके खिलाफ कोर्ट जाएंगे।

ये खबर भी पढ़िए...News Strike : कमलेश शाह को अब तक क्यों नहीं मिला मंत्री पद, सामने आई बड़ी वजह !

बीजेपी का जवाब

RSS नेताओं द्वारा लिखी किताबें पढ़ाने के मुद्दे पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष VD शर्मा ने कहा कि जो किताबें छात्रों का ज्ञान बढ़ाती हैं और उनका बौद्धिक विकास करती हैं, वही पढ़ाई जा रही हैं। इसमें कोई गलत बात नहीं है। कांग्रेस का काम केवल विरोध करना है। नफरत का पाठ तो कांग्रेस के राज में पढ़ाया गया था। वामपंथी विचारधारा और आक्रमणकारियों के बारे में पढ़ाया गया। कांग्रेस को इस पर टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है।

किताबों की सूची...

किताबों की सूची 1
किताबों की सूची 1


किताबों की सूची 1
किताबों की सूची 1


किताबों की सूची 1
किताबों की सूची 1


किताबों की सूची 1
किताबों की सूची 1


pratibha rana
pratibha rana


thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • RSS
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
  • RSS पदाधिकारी
  • RSS Officials
  • भारतीय ज्ञान परंपरा
  • Indian Knowledge Tradition
  • सुरेश सोनी किताबें
  • Suresh Soni Books
  • डॉ. अतुल कोठारी
  • Dr. Atul Kothari
  • दीनानाथ बत्रा
  • Dinanath Batra
  • देवेन्द्र राव देशमुख
  • Devendra Rao Deshmukh
  • Former MLA Kunal Chaudhary
  • आरएसएस की किताबें
  • mp college student Study Rss books
  • MP RSS Book Controversy
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान