MP में मंत्रियों को मिले जिलों के प्रभार, सीएम ने अपने पास इंदौर रखा, कैबिनेट मंत्रियों को 2- 2 जिले दिए
Jitendra Shrivastava | Aug 12, 2024, 23:48 IST
thesootr
मध्य प्रदेश में मंत्रियों को जिलों का प्रभार दे दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार, 12 अगस्त को देर रात आदेश जारी कर दिए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने पास इंदौर जिला रखा है।
BHOPAL. मध्य प्रदेश में मंत्रियों को जिलों का प्रभार दे दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार, 12 अगस्त को देर रात आदेश जारी कर दिए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने पास इंदौर जिला रखा है। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला सागर और शहडोल, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा को जबलपुर और देवास जिले का प्रभार दिया गया है।
सिंधिया गुट के मंत्रियों को सिंधिया के क्षेत्र वाले जिलों का प्रभार मिला है। इसमें गोविंद सिंह राजपूत को नरसिंहपुर के साथ सिंधिया के संसदीय क्षेत्र गुना जिले का प्रभार मिला है, वहीं तुलसी सिलावट को बुरहानपुर के साथ सिंधिया के गृह नगर ग्वालियर जिले का प्रभार और प्रद्यूम्न सिंह तोमर को पांडुर्ना के साथ सिंधिया के संसदीय क्षेत्र शिवपुरी का प्रभार दिया गया है।
अब मंत्रियों को जिले आवंटित होने के बाद तबादला नीति भी जारी कर दी जाएगी। सामान्य प्रशासन विभाग यानी जीएडी ने इसका खाका खींच लिया है। माना जा रहा है कि 15 अगस्त के बाद 15 दिन के लिए तबादलों से प्रतिबंध हटाया जाएगा। ट्रांसफर पॉलिसी में पहले की तरह प्रभारी मंत्रियों को जिले के अंदर तबादला करने का अधिकार होगा। GAD के सूत्रों के अनुसार, सूबे में इस बार बड़ी संख्या में थाना प्रभारी, तहसीलदार और पटवारियों के तबादले होंगे। सीएम को विधायकों से मिले फीडबैक के आधार पर अब कई जिलों के थानों के टीआई बदले जाएंगे। इसी तरह शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर ट्रांसफर होंगे।
![thesootr]()
![thesootr]()
सिंधिया गुट के मंत्रियों को सिंधिया के क्षेत्र वाले जिलों का प्रभार
अब 15 अगस्त के बाद आएगी तबादला नीति
देखिए किस मंत्री को किस जिले का प्रभार मिला...
thesootr
thesootr
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA