एमपी में अवैध प्लॉटिंग पर लगेगा ब्रेक,सरकार ला रही नया नियम, ड्राफ्ट तैयार
Aman Vaishnav | Jul 19, 2026, 12:45 IST
एमपी में अवैध प्लॉटिंग
मध्यप्रदेश सरकार अवैध कॉलोनियों और प्लॉटिंग को रोकने के लिए मप्र कॉलोनी अधिनियम-2026 ला रही है। इसमें नियमों को आसान करने के साथ-साथ दोषी अधिकारियों पर जेल और जुर्माने का प्रावधान किया गया है।
समझें क्या है पूरा मामला...
- मध्य प्रदेश सरकार अवैध कॉलोनियों पर रोक के लिए नया कानून ला रही है।
- इसका नाम मप्र कॉलोनी अधिनियम-2026 होगा।
- कानून का ड्राफ्ट तैयार हो चुका है।
- साथ ही एक डिजिटल पोर्टल भी बनाया जा रहा है।
- इससे कॉलोनी की वैधता एक क्लिक में पता चल सकेगी।
मप्र कॉलोनी अधिनियम-2026 का ड्राफ्ट तैयार हो गया है। इसके साथ एक डिजिटल पोर्टल भी विकसित किया जा रहा है।
mp-colony-act-new-township-policy-plotting
नया कानून क्यों जरूरी
नए कानून में शहरी और ग्रामीण नियमों को एक साथ जोड़ा जाएगा। सरकार का दावा है कि इससे यह लूपहोल पूरी तरह खत्म होगा। हालांकि कैबिनेट (मोहन कैबिनेट) और विधानसभा की मंजूरी के बाद ही यह कानून लागू होगा। इसमें करीब एक वर्ष का समय लग सकता है।
mp-colony-act-new-township-policy-plotting
डिजिटल पोर्टल की सुविधा
इससे कोई भी व्यक्ति एक क्लिक में कॉलोनी की वैधता जान सकेगा। यह सुविधा खासतौर पर प्लॉट खरीदने वाले आम लोगों के लिए फायदेमंद रहेगी।
mp-colony-act-new-township-policy-plotting
डीम्ड अप्रूवल को मान्यता
नामांतरण की प्रक्रिया भी आसान होगी। राजस्व और संपदा पोर्टल के बीच रियल-टाइम समन्वय बनाया जाएगा। इससे जमीन से जुड़े कामों में देरी नहीं होगी।
2047 की टाउनशिप पॉलिसी
भोपाल और इंदौर जैसे तेजी से बढ़ते शहरों के लिए अलग रणनीति बनाई जा रही है। इसमें बड़े आवासीय प्रोजेक्ट और मिश्रित भूमि उपयोग शामिल हैं।
साथ ही 15 से 20 वर्ष के रेंटल हाउसिंग मॉडल पर भी काम चल रहा है। ईडब्ल्यूएस नियमों में भी बदलाव प्रस्तावित हैं।
4 तरह की कॉलोनियां
दूसरी, अधूरी कॉलोनी। इसमें 15 दिन के भीतर सुधार करना होगा। नहीं तो आरडब्ल्यूए बनाकर बाकी काम पूरे कराए जाएंगे।
तीसरी, अवैध कॉलोनी। सरकारी जमीन, सड़क, पार्क, नदी-नाले या वन भूमि पर बनी कॉलोनियां सीधे हटाई जाएंगी।
चौथी, विवादित कॉलोनी। इनमें तकनीकी और कानूनी मामलों का निपटारा अलग प्रक्रिया से होगा।
अफसरों की जवाबदेही तय
दोषी पाए जाने पर 6 महीने की जेल और 10 लाख रुपए का जुर्माना हो सकता है। अवैध निर्माण हटाने में सहयोग न करने पर पुलिस पर भी कार्रवाई होगी।
7 दिन में होगा फैसला
कोई भी आवेदन 7 दिन से ज्यादा लंबित नहीं रह सकेगा। इससे आम लोगों को समय पर फैसला मिल सकेगा।
FAQ
- मध्यप्रदेश कॉलोनी अधिनियम-2026 क्या है?
यह मध्य प्रदेश सरकार का नया प्रस्तावित कानून है। इसका मकसद अवैध कॉलोनियों और प्लॉटिंग पर रोक लगाना है। इसका ड्राफ्ट तैयार हो चुका है। - एमपी में कॉलोनी की वैधता कैसे पता चलेगी?
सरकार एक डिजिटल पोर्टल बना रही है। इस पोर्टल पर एक क्लिक में कॉलोनी की पूरी जानकारी मिलेगी। एमपी में अवैध कॉलोनी बनाने पर क्या कार्रवाई होगी?
सरकारी जमीन या वन भूमि पर बनी कॉलोनियां सीधे हटाई जाएंगी। लापरवाह अफसरों पर भी जुर्माना और जेल का प्रावधान है।
ये खबरें भी पढ़िए...
अवैध प्लॉटिंग पर बड़ी कार्रवाई... छह जमीनों की रजिस्ट्री पर लगी रोक, 142 पर लग चुका है बैन
प्लॉट खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर: कॉलोनी वैध है या अवैध, एक क्लिक में करें चेक
पैसे ले लिए लेकिन नहीं दिए प्लॉट, ऐसी 115 हाउसिंग सोसायटियों पर लगेगा ताला
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari