कांग्रेस के इन विधायक की बीजेपी नेता से मुलाकात, कांग्रेस को 7 विधायकों के क्रॉस वोटिंग की चिंता
Sanjay Gupta | May 07, 2026, 14:33 IST
mp congress cross voting rs election
मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में क्रॉस वोटिंग की चिंता बढ़ गई है। पार्टी को 7 विधायकों के क्रॉस वोटिंग की आशंका है। इसी बीच कांग्रेस विधायक की बीजेपी नेता वीडी शर्मा से मुलाकात ने सियासी हलचल तेज कर दी है।
News In Short
- राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में हलचल बढ़ गई है।
- सात विधायकों के क्रॉस वोटिंग की आशंका जताई गई है।
- कांग्रेस विधायक ने बीजेपी नेता से मुलाकात की है।
- दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की अहम बैठक हुई है।
- राज्यसभा सीट बचाने के लिए रणनीति बन रही है।
News In Detail
इस बार यह ऑपरेशन, राज्यसभा की एक सीट के लिए है...जो बीजेपी, कांग्रेस से लेने में जुट गई है। कांग्रेस के विधायक बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से मुलाकात भी कर चुके हैं।
परसवाड़ा विधायक भगत की वीडी से मुलाकात
क्या बोल रहे हैं विधायक भगत
वीडी शर्मा को मैंने तो देखा भी नहीं। मेरा बंगला शिवाजी नगर में है। शाम को काम खत्म होने के बाद अपनी गाड़ी से निकलता हूं। उसी दौरान पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी टहलते हुए मिले, तो उनसे दुआ-सलाम हुई।
वहीं कुछ और दोस्त खड़े थे, उनसे भी मुलाकात हुई। वीडी शर्मा को मैंने दो-चार महीने से देखा भी नहीं। राज्यसभा वाली कोई बात नहीं है।
दिल्ली में दिग्गी, कमलनाथ की बैठक, 7 विधायकों की चिंता
इनके नामों को लेकर भी चर्चा हुई और इनसे बात करने व नजर रखने की जिम्मेदारी नेताओं ने आपस में ली है। बताया जा रहा है कि अधिकांश विधायक ज्योतिरादित्य सिंधिया के क्षेत्र (ग्वालियर-चंबल) के हैं। बैठक में आशंका जताई गई कि कांग्रेस से बीजेपी में गए विधायकों के जरिए ही बीजेपी इन विधायकों से संपर्क कर क्रॉस वोटिंग करा सकती है।
88723dd0-a16
राज्यसभा चुनाव के गणित में कांग्रेस कैसे उलझी
विधायकों की संख्या के हिसाब से दो सीटें बीजेपी के और एक कांग्रेस के पाले में जाएगी। कांग्रेस के भले ही 66 विधायक हैं, लेकिन विजयपुर सीट से मुकेश मल्होत्रा की विधायकी सशर्त बची हुई है और वे वोट नहीं डाल सकते हैं।
दतिया विधायक राजेंद्र भारती को तीन साल की सजा हो चुकी है और उनकी विधायकी भी गई, वह भी वोट नहीं दे सकते हैं। वहीं बीना विधायक निर्मला सप्रे पहले ही बीजेपी के पाले में हैं। ऐसे में कांग्रेस के पास मौजूदा स्थिति में 63 वोट हैं। इसमें से 6 वोट भी खिसके तो राज्यसभा की एक सीट कांग्रेस के हाथ से निकल जाएगी।
d354c8f6-9d2
वोट एकजुट करने कमलनाथ पर रख सकती है दांव
खासकर महिला आरक्षण को लेकर परिसीमन बिल खारिज होने के बाद बीजेपी आक्रामक है। इसलिए कांग्रेस अब ऐसे नाम पर विचार कर रही है, जो सभी विधायकों को साथ ले सके और जिसके नाम पर कांग्रेस में टूट-फूट नहीं हो।
ऐसे में अब कमलनाथ का नाम आगे आ रहा है। हालांकि, कांग्रेस बीजेपी के उम्मीदवारों को देखने के बाद ही अंतिम फैसला लेगी। यदि बीजेपी से बड़े नाम आए तो फिर कांग्रेस को रणनीति बदलना पड़ सकती है।
ये खबर भी पढ़िए...
राज्यसभा चुनाव से पहले MP में सियासी शतरंज: BJP का ‘क्रॉस वोटिंग’ प्लान, कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान तेज
एमपी में राज्यसभा चुनाव को लेकर सिंघार ने जताई हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका, मंत्री ने किया पलटवार
कांग्रेस के अरुण यादव का भी राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवारी से इंकार, बीजेपी का तंज, कांग्रेस में नेतृत्व की कमी
एक विधायक वाली BAP ने राज्यसभा चुनाव लड़ने का किया ऐलान, क्रॉस वोटिंग की टेंशन में कांग्रेस
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari