राज्यसभा चुनाव से पहले MP में सियासी शतरंज: BJP का ‘क्रॉस वोटिंग’ प्लान, कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान तेज
Ramanand Tiwari | Apr 13, 2026, 20:46 IST
mp rajya sabha
मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव से पहले बीजेपी और कांग्रेस के बीच सियासी शतरंज तेज हो गया है। बीजेपी जहां क्रॉस वोटिंग की रणनीति बना रही है, वहीं कांग्रेस अंदरूनी खींचतान और उम्मीदवार चयन पर चर्चा कर रही है।
मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी तापमान तेजी से बढ़ गया है। BJP जहां क्रॉस वोटिंग की संभावनाओं को साधने में जुट गई है। वहीं, कांग्रेस अंदरूनी खींचतान और रणनीति बनाने में व्यस्त है। इसी बीच PCC चीफ जीतू पटवारी की दिग्विजय सिंह से मुलाकात ने सियासत को और गरमा दिया है।
सोमवार को BJP ने अलग अंदाज में अपनी चाल चलनी शुरू कर दी। पार्टी ने राज्यसभा चुनाव में कोई चूक न हो, इसके लिए नेताओं की टीम तैयार कर दी है। बैठकों का दौर शुरू हो चुका है और अंदरखाने क्रॉस वोटिंग की संभावनाओं को लेकर तानाबाना बुना जा रहा है। माना जा रहा है कि BJP तीसरी सीट के समीकरण को अपने पक्ष में करने की कोशिश में है।
दूसरी तरफ कांग्रेस भी पीछे नहीं है। पार्टी ने अपनी रणनीतिक बैठकों का सिलसिला तेज कर दिया है। इसी क्रम में PCC चीफ जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से मिलने पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में लंबी चर्चा हुई, जिसमें राज्यसभा सीट, उम्मीदवार और संगठन की रणनीति पर बात हुई।
कांग्रेस के अंदर राज्यसभा सीट को लेकर स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है। संभावित उम्मीदवारों को लेकर कई नेता अपनी दावेदारी जता चुके हैं। यही वजह है कि पार्टी के भीतर हल्की खींचतान की स्थिति बनती दिख रही है, जिसे सार्वजनिक रूप से नकारा जरूर जा रहा है।
जीतू पटवारी ने दावा किया कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और उम्मीदवार को लेकर कोई भ्रम नहीं है। उन्होंने आत्मविश्वास से कहा कि 5 लाख परसेंट हमारा कैंडिडेट राज्यसभा जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी दोहराया कि सभी फैसले वरिष्ठ नेताओं की सहमति से लिए जा रहे हैं।
कांग्रेस के अंदर एक चिंता लगातार बनी हुई है क्रॉस वोटिंग या हॉर्स ट्रेडिंग। कई नेताओं को सामने आकर यह कहना पड़ा है कि पार्टी एकजुट है, लेकिन अंदरखाने विधायकों के टूटने का डर भी नजर आ रहा है।
राज्यसभा चुनाव में नंबर गेम सबसे अहम होता है। ऐसे में अगर क्रॉस वोटिंग होती है, तो पूरा समीकरण बदल सकता है। यही वजह है कि BJP आक्रामक रणनीति पर है, जबकि कांग्रेस डैमेज कंट्रोल और एकजुटता बनाए रखने में जुटी है।
मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव सिर्फ एक सीट का मामला नहीं रह गया है, बल्कि यह सियासी ताकत दिखाने की जंग बन चुका है। BJP जहां मौके की तलाश में है, वहीं कांग्रेस अपने ही घर को संभालने में व्यस्त दिख रही है। आने वाले दिनों में यह मुकाबला और दिलचस्प होने वाला है।
एमपी में राज्यसभा चुनाव को लेकर सिंघार ने जताई हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका, मंत्री ने किया पलटवार
कांग्रेस के अरुण यादव का भी राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवारी से इंकार, बीजेपी का तंज, कांग्रेस में नेतृत्व की कमी
एक विधायक वाली BAP ने राज्यसभा चुनाव लड़ने का किया ऐलान, क्रॉस वोटिंग की टेंशन में कांग्रेस
राजस्थान में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी, क्या कांग्रेस अपनी सीट सुरक्षित रख पाएगी?
BJP का गेम प्लान: क्रॉस वोटिंग पर फोकस
कांग्रेस में रणनीति के साथ-साथ तनाव भी
दावेदारों को लेकर खींचतान बढ़ी
हमारा कैंडिडेट तय : जीतू पटवारी
हॉर्स ट्रेडिंग का डर सता रहा
समझिए पूरा सियासी गणित
मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव सिर्फ एक सीट का मामला नहीं रह गया है, बल्कि यह सियासी ताकत दिखाने की जंग बन चुका है। BJP जहां मौके की तलाश में है, वहीं कांग्रेस अपने ही घर को संभालने में व्यस्त दिख रही है। आने वाले दिनों में यह मुकाबला और दिलचस्प होने वाला है।
एमपी में राज्यसभा चुनाव को लेकर सिंघार ने जताई हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका, मंत्री ने किया पलटवार
कांग्रेस के अरुण यादव का भी राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवारी से इंकार, बीजेपी का तंज, कांग्रेस में नेतृत्व की कमी
एक विधायक वाली BAP ने राज्यसभा चुनाव लड़ने का किया ऐलान, क्रॉस वोटिंग की टेंशन में कांग्रेस
राजस्थान में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी, क्या कांग्रेस अपनी सीट सुरक्षित रख पाएगी?
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari