कांग्रेस को लोकसभा के भंवर से बाहर कैसे निकालेंगे जितेंद्र सिंह, एक विधानसभा के नेताओं को महज 7 मिनट का वक्त

Vikram Jain | Jan 31, 2024, 17:05 IST
Share
कांग्रेस को लोकसभा के भंवर से बाहर कैसे निकालेंगे जितेंद्र सिंह, एक विधानसभा के नेताओं को महज 7 मिनट का वक्त
कांग्रेस को लोकसभा के भंवर से बाहर कैसे निकालेंगे जितेंद्र सिंह, एक विधानसभा के नेताओं को महज 7 मिनट का वक्त

लोकसभा चुनाव को लेकर एमपी कांग्रेस प्रभारी जितेंद्र सिंह प्रदेश का दौरा करेंगे।

अरुण तिवारी, BHOPAL. कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नए प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह और नए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार क्या लोकसभा चुनाव में एक सीट से ज्यादा का आंकड़ा छू पाएंगे। इस समय कांग्रेस में सबसे बड़ा सवाल यही है। इसके लिए जीतू पटवारी, भंवर जिंतेंद्र सिंह के साथ दौरे भी कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव पर चिंतन और मंथन दोनों हो रहा है। लेकिन क्या लोकसभा चुनाव के भंवर से प्रदेश प्रभारी कांग्रेस को निकाल पाएंगे। क्योंकि वे अपने आने वाले प्रदेश दौरे में दर्जन भर से ज्यादा लोकसभा सीटों के नेताओं से चर्चा करेंगे। लेकिन एक विधानसभा के लिए उनके पास सिर्फ सात मिनट हैं। जबकि उनको प्रदेश में सात सीटें जीतनी है।

इस बार 7 सीटें जीतने का लक्ष्य

कांग्रेस के पास लोकसभा चुनाव की बड़ी चुनौती है। लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष,प्रदेश प्रभारी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बदल दिए हैं। कांग्रेस की कोशिश है कि वो लोकसभा चुनाव में एक से ज्यादा सीटें जीतकर अपनी नाक बचाने की है। हालांकि पार्टी इस बार छह से सात सीटें जीतने के लिए जोर लगा रही है। लेकिन लोकसभा क्षेत्र के नेताओं से चर्चा करने के लिए प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह के पास सिर्फ सात मिनट हैं। यानी एक लोकसभा सीट की रणनीति बनाने के लिए उनक पास एक से सवा घंटा ही है।

अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा करेंगे जितेंद्र सिंह

जितेंद्र सिंह आने वाली 4 फरवरी से सात फरवरी तक प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा करेंगे। दौरे में उनके साथ जीतू पटवारी और उमंग सिंघार भी रहेंगे। इस दौरे के दौरान लोकसभा सीटों के नेताओं से भी चर्चा होगी। एक लोकसभा सीट में करीब आठ विधानसभा सीटें होती हैं। जितेंद्र सिंह एक लोकसभा सीट पर चर्चा करने के लिए एक से सवा घंटे का वक्त दे रहे हैं यानी एक विधानसभा सीट पर महज सात मिनट चर्चा ही हो पाएगी।

ये है कांग्रेस की लोकसभा चुनाव की रणनीति

4 फरवरी : ग्वालियर

10 बजे- ग्वालियर सीट पर चर्चा

12 बजे- गुना लोकसभा

1 बजे- भिंड लोकसभा

2 बजे- मुरैना लोकसभा

5 फरवरी : उज्जैन

10 बजे- उज्जैन लोकसभा

11 बजे- मंदसौर लोकसभा

12 बजे – रतलाम लोकसभा

1 बजे – धार लोकसभा

2 बजे इंदौर लोकसभा

6 फरवरी : भोपाल

10 बजे- भोपाल

11:15 बजे- होशंगाबाद

12:30 बजे- बैतूल

1:45 बजे- राजगढ़

3 बजे- देवास

4:15 बजे- विदिशा

अलग-अलग लोकसभा सीट पर चर्चा के साथ समन्वय को लेकर भी चर्चा करेंगे। कांग्रेस की कोशिश है कि जल्द से जल्द उम्मीदवार तय किए जाएं ताकि लोकसभा सीट का आंकड़ा इस चुनाव में थोड़ा बढ़कर आए।

Tags:
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • लोकसभा चुनाव 2024
  • Lok Sabha Elections 2024
  • Congress Mission 2024
  • कांग्रेस का मिशन 2024
  • MP Congress in-charge Jitendra Singh
  • MP Congress President Jitu Patwari
  • एमपी कांग्रेस प्रभारी जितेंद्र सिंह
  • एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई