कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद पर संकट के बीच जीतू पटवारी को मिला सज्जन वर्मा का साथ, बोले- उनसे अच्छा व्यक्ति कोई नहीं

Sanjay Gupta | Jun 22, 2024, 17:06 IST
Share
Congress jeetu patwari
Congress jeetu patwari

लोकसभा चुनाव हारने के बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी निशाने पर हैं। कांग्रेस के कई नेता उनका विरोध कर रहे हैं, लेकिन पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा खुलकर उनके सपोर्ट में आए हैं।

INDORE : लोकसभा चुनाव में 29-0 की हार के बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी निशाने पर ( jeetu patwari ) हैं। कुछ नेता तो खुलकर उन्हें लेकर विरोध जता चुके हैं। इस विरोध के बीच पटवारी को पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ( Sajjan Singh Verma ) ने बड़ी राहत दी है और खुलकर उनके सपोर्ट में आए हैं।

वर्मा ने इंदौर में शनिवार को मीडिया से चर्चा में कहा कि मेरी नजर में जीतू से अच्छा व्यक्ति कोई है ही नहीं। चार महीने में कोई प्रदेशाध्यक्ष क्या कर सकता है। वह उर्जावान है, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे हैं। सेकंड लाइन आगे आ रही है। अब इस पौध को अभी आगे नहीं बढ़ाएंगे तो कब बढ़ाएंगे।

भगवान राम ने किया है इंसाफ

सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि यह प्रदेश का नहीं बल्कि पूरे भारत का चुनाव था और कांग्रेस को कहीं मायूसी तो कहीं अति उत्साह मिला है। यूपी सबसे बड़ी घटना है। यहां भगवान राम ने इंसाफ किया है। भगवान राम ने कहा कि तुम अपनी राजनीति की खातिर सड़क पर ले आए, चौराहों पर ले आए हो, मैं माफ नहीं करूंगा। अयोध्या में बीजेपी हार गई है।

ये खबर भी पढ़ें...

बीजेपी के विधायकों ने अपनी ही सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

पूरी बीजेपी खाने के लिए दौड़ रही है

वर्मा ने कहा कि हम संघर्ष के लिए तैयार हैं और हमारे कार्यकर्ता मायूस नहीं हैं। इंदौर से लेकर मप्र में और पूरे देश में बीजेपी के भ्रष्टाचार का जाल फैला है। इंदौर नगर निगम में करोड़ों का भ्रष्टाचार हुआ है। नीट का नेट का पेपर लीक हुआ और अब पीएससी का भी सुनने में आ रहा है, लेकिन सब लीपापोती हो जाएगी। भ्रष्टाचार की कहानी लिखी जा रही है। कहा था कि ना खाउंगा और ना खने दूंगा, लेकिन पूरी बीजेपी खाने के पीछे और भ्रष्टाचार के पीछे दौड़ रही है। अब इंदौर में बड़ा आंदोलन करने की तैयारी कर रहे हैं और निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे, शहराध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्‌डा इनके नेतृत्व में बडा आंदोलन करेंगे।

आंदोलन के लिए हुई बैठक

वहीं, कांग्रेस ने आगे बीजेपी को घेरने के लिए एक निजी होटल मे शनिवार को बैठक की। इसमें लगातार बड़े आंदोलन करने औऱ् जनता के मुद्दे उठाने की बात कही गई। वर्मा ने कहा कि इन आंदोलन से बीजेपी की तो आंख नहीं खुलेगी, लेकिन जनता तो जागेगी। बैठक में चड्‌ढा के साथ ही देवेंद्र सिंह यादव, विनय बाकलीवाल व अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

sanjay gupta
sanjay gupta

सज्जन सिंह वर्मा ने किया जीतू को सपोर्ट एमपी कांग्रेस MP Congress

Tags:
  • MP Congress
  • एमपी कांग्रेस
  • Sajjan Singh Verma
  • सज्जन सिंह वर्मा
  • जीतू पटवारी निशाने पर
  • सज्जन सिंह वर्मा ने किया जीतू को सपोर्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा