MP कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक, नहीं पहुंचे ये दिग्गज
Raj Singh | Nov 21, 2024, 15:10 IST
jitu_patwari.
मध्य प्रदेश में खुद को मजबूत करने के लिए प्रदेश कांग्रेस ने राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक की, लेकिन इस बैठक में प्रदेश के कई बड़े नेता नदारद रहे।
मध्य प्रदेश कांग्रेस ने राज्य में खुद को मजबूत करने के लिए राजनीतिक मामलों की समिति यानी पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक की। इस बैठक का उद्देश्य पार्टी को मजबूत करना है। खबरों के मुताबिक इस बैठक में राजनीतिक मामलों की समिति के 25 में से 17 सदस्य अनुपस्थित रहे। इसकी वजह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बताए जा रहे हैं।
CM मोहन यादव की यात्रा पर जीतू पटवारी बोले- अब विदेश दौरे पर कर्जदार
राजनीतिक मामलों की समिति की पहली बैठक गुरुवार को तय की गई। इस समिति में कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, उमंग सिंघार, कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव, अजय सिंह, विवेक तन्खा, अशोक सिंह, मीनाक्षी नटराजन समेत पार्टी के सभी बड़े नेता शामिल हैं, लेकिन इनमें कमल नाथ, दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव जैसे दिग्गज नेताओं ने इस बैठक से दूरी बनाए रखी।
मोहन सरकार पर कांग्रेस का चौतरफा हमला, किसान की मौत का है मामला
इस बैठक के बाद दोपहर में जीतू पटवारी और भंवर जितेंद्र सिंह ने कार्यकारिणी सदस्यों, स्थाई आमंत्रित सदस्यों और विशेष आमंत्रित सदस्यों की बैठक ली। इस बैठक में भी अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके बाद शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव और संयुक्त सचिवों की बैठक होगी। इन सभी को बैठक में अनिवार्य रूप से शामिल होने को कहा गया है। इधर पार्टी ने महिला कांग्रेस में भी कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति की है। उज्जैन की नूरी खान को महिला कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।
बैठक का क्या है उद्देश्य
दरअसल, प्रदेश कांग्रेस ने अपने संगठन को मजबूत करने और लोगों के बीच अपनी पैठ बनाने के लिए यह बैठक बुलाई है, लेकिन अभी भी वह बड़े नेताओं को एक मंच पर नहीं ला पा रही है। गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक हुई। इस बैठक में संगठन को आगे बढ़ाने और जिला अध्यक्ष समेत ब्लॉक अध्यक्षों के तीन साल पूरे होने के बाद उनके कार्यकाल को लेकर आगे की रूपरेखा तय होनी थी। हालांकि, इस बैठक से कई दिग्गज नेताओं ने खुद को अलग कर लिया है। इस अहम बैठक के लिए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह भी खास तौर पर भोपाल आए हैं। शुक्रवार को पार्टी के उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव और संयुक्त सचिवों की बैठक होने वाली है। इस दो दो दिवसीय बैठक में अगले 6 महीने के लिए संगठन की रूपरेखा तैयार की जानी है।
मीटिंग में ये नहीं हुए शामिल
मोहन सरकार पर कांग्रेस का चौतरफा हमला, किसान की मौत का है मामला
दोपहर में हुई कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari