राहुल गांधी के आदेश पर एमपी में जिला अध्यक्षों को मिला फ्री-हैंड, 1004 ब्लॉक अध्यक्ष की होगी नियुक्ति

Dablu Kumar | Sept 11, 2025, 15:47 IST
rahul gandhi jitu patwari
राहुल गांधी के निर्देश पर मध्य प्रदेश में कांग्रेस जिला अध्यक्षों को ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए फ्री-हैंड मिला है। इस कदम से पार्टी की जमीनी राजनीति को मजबूती मिलेगी। 1004 ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जाएंगे।

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हिसाब से अब मध्यप्रदेश में पार्टी जिला अध्यक्षों को फ्री-हैंड मिल गया है। अब जिला अध्यक्षों को ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए पूरा अधिकार मिल गया है। इसका मतलब है कि अब वे अपनी मर्जी से अपने इलाके की जातीय और स्थानीय स्थितियों को ध्यान में रखते हुए इन नियुक्तियों को कर सकेंगे।



साल 2023 के विधानसभा चुनाव और फिर 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस मध्य प्रदेश से काफी बड़ा झटका लगा था। ऐसे में पार्टी ने यहां जमीनी स्तर की राजनीति को धार देने की कोशिश की है। प्रदेश में अब जिला अध्यक्षों को ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए 40 दिन समय मिला है। प्रदेश में कांग्रेस के 1004 ब्लॉक हैं।



राहुल गांधी की बात पर हो रहा विचार

ये भी पढ़िए... सीएम मोहन यादव आज मंत्रालय में बैक टू बैक करेंगे बैठक, सीहोर दौरे पर रहेंगे जीतू पटवारी



ये भी पढ़िए... स्कूटी मिलते ही मेधावी छात्रों के चेहरे पर आई रौनक, सीएम मोहन यादव ने 7832 टॉपर्स को दिया गिफ्ट



पार्टी संगठन को मजबूत करने में जुटी कांग्रेस

पार्टी संगठन को लगातार कांग्रेस के दिग्गज नेता मजबूत करने में जुटे हुए हैं। साल 2025 को पार्टी संगठन को सशक्त बनाने के रूप में देखा जा रहा है। हाल ही में जिला इकाइयों को मजबूत बनाने के लिए जिला अध्यक्षों का चयन किया गया। अब इन अध्यक्षों के अंडर में नीचे की इकाइयां होंगी, जिन्हें वे पार्टी के हिसाब से तैयार करेंगे।



कांग्रेस की प्रदेश इकाई ने जिला अध्यक्षों को कहा है कि स्थानीय कार्यकर्ताओं की टीम इस तरह बनाई जाए कि वह विपरीत परिस्थितियों में खड़ी रहे। पार्टी की कोशिश है कि स्थानीय नेता संघर्षशील रहे। साथ ही, कभी बीजेपी और सरकार से डटकर मुकाबला कर सके।



ये भी पढ़िए... एमपी कांग्रेस ने की प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी की सुरक्षा की मांग, कार पर हमले और डकैती को बताई वजह



जिला अध्यक्ष के लिए कितनी बड़ी चुनौती

मध्य प्रदेश कांग्रेस के संगठन महामंत्री संजय कामले ने कहा कि संगठन में सबसे अहम जिला इकाई है। ऐसे में जिला अध्यक्षों की भूमिका अहम हो जाती है। ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए जिला अध्यक्ष नाम निर्धारित करके लिस्ट को प्रदेश कांग्रेस को भेजेंगे। इसके बाद फिर सूची जारी की जाएगी।



ये भी पढ़िए... MP News: इंदौर बीजेपी के MIC मेंबर राकेश जैन के समर्थक सूरज ने पिस्टल दिखाकर धमकाया,पुलिस ने छोड़ा



जिला अध्यक्षों के लिए ब्लॉक स्तर की नियुक्तियां पहली परीक्षा के तौर पर देखी जा रही हैं। इसमें उन्हें न केवल बड़े नेताओं के साथ जातीय और स्थानीय समीकरणों को साधना होगा बल्कि ऐसी टीम तैयार करनी होगी, जो राहुल गांधी के हिसाब के अनुरूप हो।



बता दें कि, जिला अध्यक्षों का सहयोग समन्वय समिति करने के लिए तैयार है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द दोनों के बीच बैठक होगी।



Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • राहुल गांधी
  • एमपी कांग्रेस
  • कांग्रेस जिला अध्यक्ष